Enron Egg: क्या ये अंडा दस साल तक आपके घर को बिजली दे सकता है? ये है इस माइक्रो न्यूक्लियर रिएक्टर का पूरा सच

अगर आपको बताया जाए कि एक अंडे जितनी छोटी चीज आपके पूरे घर को दस साल तक बिजली दे सकती है, तो आप चौंक जाएंगे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Enron Egg कुछ ऐसा ही दावा कर रहा है. वीडियो देखकर लोग हैरान हैं, लेकिन इस दावे के पीछे की सच्चाई जानना बेहद जरूरी है.
Enron Egg: क्या ये अंडा दस साल तक आपके घर को बिजली दे सकता है? ये है इस माइक्रो न्यूक्लियर रिएक्टर का पूरा सच

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक अंडे जैसी डिवाइस दिखाई गई. दावा किया गया कि यह एक माइक्रो न्यूक्लियर रिएक्टर है, जो 10 साल तक लगातार बिजली पैदा कर सकता है. इस डिवाइस का नाम बताया गया 'Enron Egg'

वीडियो में इसे इतना शक्तिशाली बताया गया कि यह पूरे घर की बिजली जरूरतें आसानी से पूरी कर सकता है, वो भी बिना किसी ईंधन के बदलाव के.

कैसे काम करने का दावा किया गया?

Add Zee Business as a Preferred Source

वायरल वीडियोज और वेबसाइट के अनुसार, Enron Egg के अंदर एक छोटा सा न्यूक्लियर रिएक्टर, कोर हीट-रेसिस्टेंट बॉडी, हेवी वॉटर कूलिंग सिस्टम, एक पावरफुल चिपसेट और ऊपर एक डिस्प्ले दिखाए गए. बताया गया कि यह सिस्टम न्यूक्लियर रिएक्शन से पैदा हुई हीट को बिजली में बदलता है. सुनने में यह सब बहुत एडवांस और साइंस-फिक्शन जैसा लगता है.

लेकिन क्या यह तकनीक वाकई संभव है?

रॉयटर्स की फैक्ट चेक रिपोर्ट में बताया गया कि सच यह है कि आम लोगों के घर में इस्तेमाल होने वाला कोई माइक्रो न्यूक्लियर रिएक्टर आज तक मौजूद नहीं है. न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी बेहद संवेदनशील होती है. इसके लिए सरकारी परमिशन, भारी सुरक्षा व्यवस्था,रेडिएशन कंट्रोल और ट्रेन की हुई टीम की जरूरत होती है. ऐसे में एक अंडे के आकार का रिएक्टर, जो घर में रखा जा सके, वर्तमान तकनीक और कानून दोनों के हिसाब से नामुमकिन है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Enron कंपनी के बारे में?

यहां एक और अहम बात सामने आती है Enron कंपनी का इतिहास, Enron एक अमेरिकी एनर्जी कंपनी थी, जो 2001 में दुनिया के सबसे बड़े कॉर्पोरेट धोखाधड़ी मामलों में फंसी. इसके बाद कंपनी को दिवालिया घोषित कर दिया गया. यानि जिस नाम से यह “Enron Egg” लॉन्च बताया गया, वह ब्रांड खुद ही विवादों से जुड़ा रहा है.

असली सच्चाई: Enron Egg एक पैरोडी है

रॉयटर्स की फैक्ट चेक रिपोर्ट में बताया गया कि जांच करने पर साफ हो जाता है कि Enron Egg कोई असली प्रोडक्ट नहीं है. दरअसल, दिसंबर 2024 में Enron नाम का इस्तेमाल करके एक पैरोडी कंपनी ने इसे लॉन्च किया. इसका मकसद लोगों को भ्रमित करना नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर व्यंग्य और मनोरंजन फैलाना था.

इस पैरोडी कंपनी के मालिकों में शामिल लोग पहले भी 'Birds Aren’t Real' जैसे व्यंग्यात्मक अभियानों के लिए जाने जाते हैं.

क्लेम vs रियालिटी

दावासच्चाई
10 साल तक बिजलीकोई प्रमाण नहीं
माइक्रो न्यूक्लियर रिएक्टरफिलहाल घरेलू उपयोग संभव नहीं
Enron का असली प्रोडक्टपैरोडी कंपनी
घर के लिए सुरक्षितपूरी तरह काल्पनिक

सोशल मीडिया पर ऐसे दावों से क्यों सावधान रहें?

आजकल हाई-क्वालिटी वीडियो और प्रोफेशनल वेबसाइट देखकर लोग आसानी से भरोसा कर लेते हैं. लेकिन:

  • हर वायरल वीडियो सच नहीं होता.
  • बड़ी टेक्नोलॉजी के दावों के लिए प्रमाण जरूरी है.
  • कंपनी का इतिहास हमेशा चेक करना चाहिए.
  • क्या भविष्य में ऐसा कुछ संभव है?

भविष्य में न्यूक्लियर बैटरी या माइक्रो एनर्जी सोर्स पर रिसर्च जरूर चल रही है, लेकिन वे अभी रिसर्च लैब्स तक सीमित हैं. आम घरों के लिए फिलहाल सोलर, विंड और बैटरी स्टोरेज ही सुरक्षित विकल्प हैं. इसलिए अगली बार जब ऐसी कोई चौंकाने वाली चीज़ दिखे, तो सवाल जरूर करें कि “क्या यह सच में संभव है?”

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6