&format=webp&quality=medium)
CMF Phone 2 Pro Review: कलाकारी में CMF का कोई तोड़ नहीं है. उसके Signature डिजाइन ने ही मार्केट में अपना यूजर्स के बीच क्रेज बढ़ा रखा है. जहां बाकि Android फोन्स और iPhones के डिजाइन कॉपी किए जा रहे हैं वहां CMF कुछ अलग हटकर कर रहा है. कैमरा Lenses लग जाते हैं, स्टैंड बनने से लेकर कार्ड होल्डर तक बन जाता है. वहीं बात कैमरा की करें तो ये इसका सबसे हाइलाइटेड पार्ट है. चलिए करते हैं इसका पूरा Review और जानते हैं क्या ये फोन आपके लिए सही है?
सबसे पहले बात करते हैं इसके डिजाइन की. इसे 4 कलर ऑप्शन में लाया गया है. मेरे पास जो डिवाइस है वो लाइट ग्रीन कलर की है. इसका बैक प्लास्टिक है और शिमरी लुक में बैक पैनल दिया गया है. पीछे 4 Screws लगें हैं, जो सिर्फ शो के लिए है. इन्हें खोलकर आप बैक प्लेट बदल नहीं सकते हैं, जैसा की CMF Phone 1 में करते थे.
वहीं नीचे की तरफ ये जो Rotating dial देख रहे हैं आप इसे खोलकर यहां Lanyard लगा सकते हैं, जिससे फोन की ग्रिप अच्छी बन जाती है. वजन है इसका 185 ग्राम, काफी लाइटवेट है, Handy है फोन, पूरे दिन कैरी किया जा सकता है. Edges भी इसके काफी स्मूद हैं. और सबसे अच्छी बात पता है क्या है? इसके साथ Box में Charger मिला है 33W का और प्रोटेक्शन के लिए फोन का कवर भी.
अब चलते हैं इसके Essential Space की तरफ, जिसे पहले Nothing Phone 3a series में दिया गया था. आज कल डेटा को लेकर लोगों में काफी डर रहता है कि सेफ रहेगा या नहीं, चाहें वो फिर Drive में हो या फिर Google पर. लेकिन CMF प्राइवेसी का खास ख्याल रखा और Essential Space दे दिया. Essential Space को खासतौर पर मेमोरी को सेव करने के लिए रखा गया है. एक प्रेस में ही सारे काम हो जाएंगे.


डिस्प्ले का साइज भी इसका काफी बड़ा है- 6.77 इंच. Binge Watching के लिए काफी अच्छा है, लेकिन एक मूवी देखने के बाद आपको फोन को आराम दे देना चाहिए. 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000 Peak Brightness है, जो की काफी अच्छी है. धूप- नाइट में काफी अच्छी परफॉर्म करती है. ग्लास टाइप इसका Panda है.
इसमें कुछ Perks भी हैं, जैसे कि MicroSD Slot, कई फोन्स में आपको आज की डेट में SD Card Slot नहीं मिलेंगे, आपको स्टोरेज बढ़ानी है तो उसके लिए Cloud, Google Photos का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है. पैसे देकर स्टोरेज क्यों खरीदना? जब SD कार्ड से 2TB तक बढ़ाकर टेंशन फ्री हो सकते हैं? दूसरा MagSafe Magnets, लेकिन Wireless Charging सपोर्ट नहीं है. प्रोसेसर इसमें Dimensity 7300 Pro, जो प्राइस के हिसाब से ठीक है.

रियर फीचर्स हैं- ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है फ्लैश के साथ- 50MP मेन कैमरा, जो OIS में लेक करता है. Tele photo Lens भी 50MP का है, जो 2X zoom ऑफर करता है. तीसरा है ultrawide sensor 8 MP का. 16MP सेल्फी कैमरा भी काफी Different है.




बैटरी इसमें 5000 mAh है, 8 से 9 घंटे चल जाती है. Disappointing part है इसकी चार्जिंग स्पीड. फोन फुल चार्ज होने में 2 घंटे लेता है. इसका कॉम्पिटिशन देखें तो Oppo K13 1 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है.
CMF Pro 2 का competition देखें तो Samsung Galaxy A36 भी उसी स्टोरेज मॉडल में मिल जाएगा. हालांकि थोड़ा प्राइस ज्यादा होगा, लेकिन उसमें CMF मॉडल से Better water resistance है- IP67 vs. IP54. क्योंकि CMF में IP54 rating, जो पूरी तरह से water-resistant नहीं है, जैसे IP68 और IP67 देता है.
8GB + 128GB: ₹18,999
8GB + 256GB: ₹21,999
My Verdict: अगर आप एक बजट फोन चाहते हैं, जिसमें सबकुछ मिल जाए तो उसके लिए CMF Phone 2 Pro बढ़िया ऑप्शन है. इसका स्लिम डिजाइन, लाइटवेट, 2TB तक स्टोरेज एक्सपेंड करना, IP54 Rating और दमदार बैटरी लाइफ इसे खास बनाता है. So, it is a good choice if you are planning to buy a budget phone.