ChatGPT हुआ डाउन, दुनिया भर के यूजर परेशान, आप भी करते हैं इस्तेमाल तो जानें किस समस्या से जूझ रही है OpenAI

OpenAI का AI चैटबॉट ChatGPT ठप हो गया है. दुनिया भर में लोगों को चैटजीपीटी को इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है. चैटजीपीटी के यूजर्स एक्स प्लेटफॉर्म पर तेजी से अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और बता रहे हैं कि वह चैटजीपीटी का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं.
ChatGPT हुआ डाउन, दुनिया भर के यूजर परेशान, आप भी करते हैं इस्तेमाल तो जानें किस समस्या से जूझ रही है OpenAI

OpenAI का AI चैटबॉट ChatGPT ठप हो गया है. दुनिया भर में लोगों को चैटजीपीटी को इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है. चैटजीपीटी के यूजर्स एक्स प्लेटफॉर्म पर तेजी से अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और बता रहे हैं कि वह चैटजीपीटी का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector को भी हजारों लोगों की तरफ से रिपोर्ट मिली है कि वह चैटजीपीटी का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं.

OpenAI की तरफ से भी इसे लेकर प्रतिक्रिया आ गई है. कंपनी में इसकी सभी सर्विसेस को लेकर एक डेडिकेटेड स्टेटस (Status) पेज है, जिसके अनुसार चैटजीपीटी और एपीआई के साथ परफॉर्मेंस घटने की समस्या आ रही है. कंपनी ने पेज पर एक मैसेज भी डाला है, जिसमें लिखा है- 'अभी हम एपीआई में तेजी से बढ़ रहे एरर का सामना कर रहे हैं. हम इस मामले की जांच कर रहे हैं.'

शाम 5 बजे से ही बंद है चैटजीपीटी

Add Zee Business as a Preferred Source

Downdetector की रिपोर्ट के अनुसार यह आउटेज शाम को करीब 5 बजे शुरू हुई और खबर लिखे जाने तक भी सही नहीं हो पाई थी. यूजर्स की रिपोर्ट के अनुसार करीब 88 फउीसदी लोगों ने रिपोर्ट किया है कि वह चैटजीपीटी टूल का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. वहीं बाकी लोगों ने वेबसाइट और एपीआई से जुड़ी दिक्कतें आने की बात कही है.

चैटजीपीटी पर इतनी बड़ी दिक्कत किस वजह से हुई है, इसे लेकर अभी कंपनी जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद चैटजीपीटी भी दुरुस्त होगा और यह भी बताया जाएगा कि किस वजह से यह दिक्कत आ रही थी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6