CBSE के 12th कंपार्टमेंटल टेस्‍ट का रिजल्‍ट आउट, ऐसे करें चेक

CBSE ने शुक्रवार को 12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा (Compartmental Test) का रिजल्ट जारी कर दिया. इसमें 70 प्रतिशत छात्र उत्‍तीर्ण हुए हैं. छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर अपना रिजल्‍ट देख सकते हैं.
CBSE के 12th कंपार्टमेंटल टेस्‍ट का रिजल्‍ट आउट, ऐसे करें चेक

पहली बार ऐसा है कि जब परीक्षा के 16वें दिन ही रिजल्ट आउट कर दिया गया है. (Reuters)

CBSE ने शुक्रवार को 12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा (Compartmental Test) का रिजल्ट जारी कर दिया. इसमें 70 प्रतिशत छात्र उत्‍तीर्ण हुए हैं. छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर अपना रिजल्‍ट देख सकते हैं. पहली बार ऐसा है कि जब परीक्षा के 16वें दिन ही रिजल्ट आउट कर दिया गया है. CBSE ने यह परीक्षा 2 जुलाई को कराई थी. पटना रीजन्‍ल ऑफिस (Regional Office) के क्षेत्रीय अधिकारी जगदीश वर्मण ने बताया कि रिजल्ट वेबसाइट पर डाल दिया गया है.

छात्र कर पाएंगे वेरिफिकेशन
CBSE ने इस बार पैटर्न में कुछ और बदलाव भी किया है. अब कंपार्टमेंटल छात्रों भी अंक वेरिफाई कर पाएंगे. अगर किसी छात्र को अंक मिलने में कोई संदेह लगता है तो वह CBSE से इसकी शिकायत कर सकता है. इससे अगर उसके मार्क्‍स कम होंगे तो कॉपी दोबारा चेक होगी.

22 जुलाई को कर पाएंगे वेरिफाई
CBSE से कॉपी दोबारा चेक कराने के लिए 22 जुलाई को बोर्ड वेबसाइट पर लिंक खोला जायेगा. 12वीं बोर्ड परीक्षा में बिहार से 5 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे. पटना जोन में 35 केंद्र और बिहार में 23 केंद्र बनाये गये थे. पटना में 7 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6