&format=webp&quality=medium)
आज हर छोटे बिजनेस और होम ऑफिस को ऐसे प्रिंटर की जरूरत है जो फास्ट भी हो, स्मार्ट भी हो और खर्चा भी कम करे. Canon का MAXIFY GX4070 इसी जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है. मैंने इसे 2 महीने तक अपने वर्कफ्लो में लगातार इस्तेमाल किया और जाना लुक, सर्विस और क्वालिटी में कितना खरा उतरा ये प्रिंटर.
जब मैंने इसे पहली बार देखा, तो मुझे लगा कि ये सिर्फ एक और प्रिंटर है. लेकिन जैसे-जैसे मैंने इसे इस्तेमाल करना शुरू किया, मुझे समझ आया कि Canon ने इसमें काफी इंटरेस्टिंग चीजे एड की हैं. लुक वाइज भी ये दमदार है, फास्ट भी है और पिक्सर क्वालिटी तो दमदार देता ही है.
इस ऑल इन वन WiFi Inktank प्रिंटर की कीमत 54,800 रुपये है. लेकिन ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ये 29,849 में मिल रहा है.
इस प्रिंटर की वायरलेस कनेक्टिविटी सबसे बड़ी खासियत है. एक बार इसे फोन या लैपटॉप से कनेक्ट कर लीजिए, फिर घर के किसी भी कमरे से प्रिंट निकालना बहुत आसान है.
मैंने Canon PRINT ऐप से भी इस्तेमाल किया और बिना किसी दिक्कत के प्रिंट, स्कैन और कॉपी कर पाई.

स्पीड मामले में भी ये प्रिंटर निराश नहीं करता. कंपनी कहती है कि ये 1 मिनट में 18 ब्लैक एंड व्हाइट और 13 कलर पेज निकाल सकता है. मेरे एक्सपीरियंस में भी ये लगभग इसी स्पीड के आसपास था. यानी अगर आपके ऑफिस में रोज प्रिंट की लाइन लगती है तो ये प्रिंटर आपका काफी समय बचा सकता है.

फोटो, चार्ट, ग्राफिक्स या प्रेजेंटेशन... हर चीज में Canon MAXIFY GX4070 ने बहुत साफ और अच्छे कलर्स दिए. छोटे बिजनेस के लिए जहां डॉक्युमेंट की प्रेजेंटेशन मायने रखती है, वहां ये प्रिंटर अच्छा काम करता है.
ये फीचर मुझे बहुत पसंद आया. ये प्रिंटर पिगमेंट इंक इस्तेमाल करता है, जिसकी वजह से प्रिंट पानी या हाइलाइटर से खराब नहीं होते. अगर आपके ऑफिस में पेपर ज्यादा हैंडल होते हैं तो ये एक बड़ा फायदा है.

इसमें आपको प्रिंटिंग के साथ स्कैनिंग, कॉपी और फैक्स तीनों चीजें मिलती हैं.
स्कैनर की क्वालिटी अच्छी है और ADF की वजह से कई पेज एक साथ स्कैन करना भी आसान है.
अगर आपके ऑफिस में फैक्स की जरूरत पड़ती है तो वो भी इसमें मिलता है, जो इसे सही मायनों में ऑल इन वन बना देता है.

ये प्रिंटर खुद से पेज को पलटकर दोनों तरफ प्रिंट कर देता है.
इससे आपका पेपर आधा खर्च होता है और प्रिंटिंग का समय भी कम लगता है.
आज की तारीख में ये फीचर जरूरी हो गया है, खासकर ऑफिस के लिए.

इंक रिफिल करना बहुत आसान है. बोतल से इंक भरने में ना गंदगी होती है और ना ही कोई झंझट. बार बार कार्ट्रिज बदलने जैसा खर्च भी नहीं है.

Canon का दावा है कि इकोनॉमी मोड में ये 21,000 कलर पेज या 9,000 ब्लैक पेज निकाल सकता है. मतलब, अगर आपके ऑफिस में रोज प्रिंटिंग होती है तो लंबे समय में आपकी काफी बचत होने वाली है.
प्रिंट क्वालिटी बहुत अच्छी
स्पीड तेज
वायरलेस कनेक्टिविटी आसान
दोनों तरफ ऑटो प्रिंटिंग
इंक टैंक सिस्टम के कारण प्रिंटिंग कॉस्ट कम
पिगमेंट इंक से प्रिंट पानी से खराब नहीं होते
4-in-1 फंक्शन
छोटा और कॉम्पैक्ट डिजाइन
शुरुआती कीमत थोड़ी ज्यादा
पहली बार वायरलेस सेटअप में थोड़ा समय लग सकता है

मेरे एक महीने के एक्सपीरियंस के बाद मेरा साफ ओपिनियन है कि Canon MAXIFY GX4070 छोटे बिजनेस, होम ऑफिस और ऐसे यूजर के लिए परफेक्ट है जिसे तेज, स्मार्ट, कम खर्च वाला और भरोसेमंद प्रिंटर चाहिए.
इसके फीचर्स, स्पीड, प्रिंट क्वालिटी और कम प्रिंटिंग कॉस्ट इसे एक बढ़िया इन्वेस्टमेंट बनाते हैं.
अगर आप ऐसा प्रिंटर ढूंढ रहे हैं जो लंबे समय तक बिना दिक्कत के चले, रोजाना की प्रिंटिंग संभाल ले और आपका खर्च भी कम करे, तो Canon MAXIFY GX4070 एक अच्छा ऑप्शन है.

हाँ, क्योंकि इसमें सिर्फ बोतल से इंक भरनी होती है. खर्च कम आता है और रनिंग कॉस्ट भी कम होती है.
नहीं. एक बार सेट कर लें तो मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट... किसी से भी प्रिंट निकालना आसान है.
हां. इससे पेपर काफी बचता है और डॉक्युमेंट प्रोफेशनल दिखते हैं.
हां. कलर प्रिंट्स बहुत साफ और अच्छे आते हैं.
कुछ कार्ट्रिज प्रिंटर से ज्यादा जरूर है, लेकिन रनिंग कॉस्ट इतनी कम है कि लंबे समय में ये बहुत पैसे बचाता है.