&format=webp&quality=medium)
BSNL Diwali Offer: दिवाली से पहले भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने ग्राहकों के लिए शानदार तोहफों की झड़ी लगा दी है. कंपनी ने ‘BSNL दिवाली बोनांजा 2025’ नाम से कई आकर्षक ऑफर्स लॉन्च किए हैं, जिनमें सिर्फ ₹1 में पूरा महीना फ्री कॉल, इंटरनेट और SMS की सुविधा दी जा रही है. यह ऑफर 18 अक्टूबर से 18 नवंबर 2025 तक पूरे भारत में लागू रहेगा. BSNL का यह ऑफर नए यूज़र्स, पुराने ग्राहकों, बिज़नेस यूज़र्स और सीनियर सिटीज़न्स सभी के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आया है. आइए जानते हैं इस दिवाली के सबसे धमाकेदार ऑफर्स के बारे में विस्तार से.
BSNL ने इस बार नए ग्राहकों के लिए “₹1 दिवाली 4G प्लान” लॉन्च किया है. सिर्फ ₹1 देकर नए यूज़र्स को एक महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB/दिन इंटरनेट और 100 SMS/दिन की सुविधा मिलेगी. यह ऑफर 15 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025 तक नए ग्राहकों के लिए लागू रहेगा.
मुख्य फीचर्स-
BSNL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ए. रॉबर्ट जे. रवि ने कहा, “दिवाली नए शुरुआत का प्रतीक है. ₹1 वाले इस प्लान से हम नए ग्राहकों को BSNL की नई 4G तकनीक का अनुभव कराना चाहते हैं.”
मौजूदा ग्राहकों के लिए BSNL ने लकी ड्रॉ स्कीम शुरू की है. 18, 19 और 20 अक्टूबर को जो भी ग्राहक BSNL की वेबसाइट या ऐप से ₹100 या उससे अधिक का रिचार्ज करेंगे, वे ‘दैनिक लकी ड्रॉ’ में शामिल होंगे.
BSNL ने कंपनियों और ऑफिसों के लिए Corporate Combo Offer भी शुरू किया है. जो ग्राहक 10 नए पोस्टपेड कनेक्शन और 1 FTTH (फाइबर ब्रॉडबैंड) एक साथ लेंगे, उन्हें पहले महीने के रेंटल पर 10% की छूट मिलेगी.
BSNL ने इस बार एक अनोखी पहल शुरू की है “Gift a Recharge”. अब आप अपने माता-पिता, दोस्तों या परिवार के सदस्यों को मोबाइल रीचार्ज के रूप में कनेक्टिविटी का तोहफा भेज सकते हैं.
इसके लिए “BSNL Selfcare App” से किसी भी BSNL नंबर पर रीचार्ज भेजें, साथ में एक पर्सनल मैसेज भी जोड़ें. गिफ्ट रीचार्ज पर 2.5% एक्स्ट्रा वैल्यू बोनस मिलेगा. यह ऑफर 18 अक्टूबर से 18 नवंबर 2025 तक लागू रहेगा..
BSNL ने बुजुर्गों के लिए भी एक शानदार प्लान लॉन्च किया है- “Senior Citizen Plan 1812”. यह प्लान 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र वाले नए ग्राहकों के लिए है. जिसमें उन्हें 365 दिन की वैलिडिटी के साथ 2GB डेटा प्रति दिन, अनलिमिटेड कॉल्स और 100 SMS/दिन मिलेगा.
FAQs
1. BSNL का ₹1 दिवाली ऑफर कब तक है?
यह ऑफर 15 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025 तक लागू रहेगा.
2. ₹1 वाले प्लान में क्या मिलेगा?
1 महीने के लिए अनलिमिटेड कॉल, 2GB/दिन डेटा और 100 SMS प्रतिदिन.
3. लकी ड्रॉ में क्या इनाम है?
हर दिन 10 ग्राहकों को 10 ग्राम की सिल्वर कॉइन दी जाएगी.
4. सीनियर सिटीज़न्स के लिए कौन सा प्लान है?
Plan 1812 जिसमें अनलिमिटेड कॉल, डेटा, SMS और 6 महीने फ्री BiTV मिलेगा.
5. Gift a Recharge कैसे काम करता है?
BSNL Selfcare App से किसी भी नंबर पर रीचार्ज भेज सकते हैं, जिसमें 2.5% एक्स्ट्रा बोनस मिलेगा.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)