&format=webp&quality=medium)
Biggest Offers on iPhone 17: एप्पल लवर्स का इंतजार खत्म हो गया है. iPhone 17 Series की सेल शुरू हो गई है. स्टोर्स के बाहर नई सीरीज के खरीदने के लिए लंबी लाइन लगी हुई है. अगर आप भी iPhone 17 Series खरीदने के लिए बेताब है तो हम आपको बताते हैं कि आप कहां से iPhone 17 Series सस्ते में खरीद सकते हैं. इसके लिए आपको कहीं जानें की जरूरत नहीं है, घर बैठे ही सस्ते दाम, कैशबैक, बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं. चलिए जानते हैं पहली सेल में कितनी सस्ती मिल रही है iPhone 17 Series.
ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर फिलकाल iPhone 17 का हर मॉडल अनुपलब्ध है. लेकिन आप इसे Vijay Sales, Unicorn की साइट से ऑर्डर कर सकते हैं. इन साइट्स पर कितने की मिल रही है iPhone 17 Series? क्या कैशबैक, बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स हैं. चलिए जानते हैं.
विजय सेल्स से आप 82,900 रुपये वाले iPhone 17 के 256GB मॉडल को 76,900 रुपये में खरीद सकते हैं.
अगर आपके पास ICICI/SBI बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आप इससे पेमेंट करने पर सीधे 6,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं. वहीं Exchange करने पर 8,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है.
HDFC Bank के Credit/Debit Card से पेमेंट करने पर सीधे 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है. लेकिन ये डिस्काउंट EMI पर फोन खरीदने पर ही मिल रहा है, जिसका 6 महीने का Tenure है. इसके अलावा HSBC, One, Yes Bank, BOB, IDFC, American Express, AU, DBS बैंक पर भी तमाम ऑफर्स मिल रहे हैं.
HDFC बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड EMI ऑफर्स:-
| ऑफर का प्रकार | डिस्काउंट/कैशबैक | EMI अवधि |
| फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट | ₹4000 | 6 महीने और ज़्यादा |
| फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट | ₹3500 | 6 महीने और ज़्यादा |
| इंस्टेंट डिस्काउंट | 7.5% (अधिकतम ₹3000) | 6 महीने और ज़्यादा |
| इंस्टेंट डिस्काउंट | 7.5% (अधिकतम ₹2500) | 6 महीने और ज़्यादा |
| फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट | ₹900 | 6 महीने और ज़्यादा |
| फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट | ₹600 | 6 महीने और ज़्यादा |
| फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट | ₹500 | 3 महीने |
यूनीकॉर्न पर भी iPhone 17 का 256GB वेरिएंट 76,900 का ही मिल रहा है. ये कीमत क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने के बाद की है, जिस पर 6,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है.
बाकी मॉडल्स पर भी यहीं ऑफर्स मिल रहे हैं..
iPhone 17 मार्केट प्राइस- ₹82,900
iPhone 17 डिस्काउंटेड प्राइस- ₹76,900
iPhone 17 Air मार्केट प्राइस- ₹1,19,900
iPhone 17 Air डिस्काउंटेड प्राइस- ₹1,15,900
iPhone 17 Pro मार्केट प्राइस- ₹1,34,900
iPhone 17 Pro डिस्काउंटेड प्राइस- ₹1,30,900
iPhone 17 Pro Max मार्केट प्राइस- ₹1,49,900
iPhone 17 Pro Max डिस्काउंटेड प्राइस- ₹145,900
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)