BHIM 2.0 का शानदार आगाज, ये 6 नए एक्‍सक्‍लूसिव फीचर बनाएंगे आपके पेमेंट को आसान

केंद्र सरकार ने त्‍योहारों पर भीम 2.0 (BHIM) मोबाइल ऐप को लॉन्‍च किया है. इस एप में ढेरों नई सुविधाएं दी गई हैं. इसमें दूसरी भाषाओं के साथ लेन-देन की सीमा बढ़ाने समेत कई दूसरी अन्य सुविधाएं बढ़ाई गई हैं.
BHIM 2.0 का शानदार आगाज, ये 6 नए एक्‍सक्‍लूसिव फीचर बनाएंगे आपके पेमेंट को आसान

30 दिसंबर 2016 को BHIM ऐप 1.0 को लॉन्च किया गया था. (Dna)

केंद्र सरकार ने त्‍योहारों पर भीम 2.0 (BHIM) मोबाइल ऐप को लॉन्‍च किया है. इस एप में ढेरों नई सुविधाएं दी गई हैं. इसमें दूसरी भाषाओं के साथ लेन-देन की सीमा बढ़ाने समेत कई दूसरी अन्य सुविधाएं बढ़ाई गई हैं. केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने IT मंत्रालय के MEITY स्टार्ट-अप शिखर सम्मेलन में स्टार्टअप हब पोर्टल और इंडियन साफ्टवेयर प्रोडक्ट रजिस्ट्री की भी शुरुआत की.

क्‍या है भीप ऐप
भीम ऐप को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने विकसित किया है. यह UPI बेस्‍ड पेमेंट प्लेटफॉर्म है. Digital India मिशन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैश लेन-देन घटाने के लिए 30 दिसंबर 2016 को BHIM ऐप 1.0 को लॉन्च किया था.

लेन-देन सीमा बढ़ाई
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि BHIM एप को और आसान और प्रभावी बनाने के लिए इसमें नए फीचर जोड़े गए हैं. इसमें लेन-देन सीमा बढ़ाने, कई बैंक खातों को जोड़ने, दुकानदारों से पेशकश, IPO के लिये आवेदन का विकल्प, धन उपहार देना आदि शामिल हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

क्‍या-क्‍या खूबियां
> भीम 2.0 में लेन-देन की सीमा बढ़ाई गई है.
> एक से ज्‍यादा बैंक खातों को जोड़ा जा सकता है.
> दुकानदार भी अब नए ऑफर जोड़ पाएंगे.
> IPO के शेयर खरीदने लिए आवेदन का ऑप्शन जोड़ा गया.
> ऐप के जरिए पैसे भी गिफ्ट कर सकेंगे.
> ऐप अब 13 भाषाओं में उपलब्ध है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6