कई परिवार हुए इंस्टेंट लोन ट्रेप में बर्बाद! ऑफर एक्सेप्ट कर भुरे फंसे, झांसे में आने से पहले डिलीट कर दें ये Apps

अगर आपका लोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं या फिर पहले से ही झांसे में फंस गए हैं तो सतर्क हो जाइए. क्योंकि कई इंस्टेंट लोन ऐप्स लोगों के साथ ठगी कर पैसा लूट रहे हैं. जानिए क्या कहते हैं RBI के नियम.
कई परिवार हुए इंस्टेंट लोन ट्रेप में बर्बाद! ऑफर एक्सेप्ट कर भुरे फंसे, झांसे में आने से पहले डिलीट कर दें ये Apps

टेक्नोलॉजी जितनी तेजी के साथ आगे बढ़ रही है, उतनी ही तेजी के साथ साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) लोगों को अपनी ओर खींच रहा है. आजकल फर्जी ऐपलीकेशन काफी ज्यादा आ गई है, जिसके जरिए लोगों के साथ ठगी हो रही है. हाल ही में इंस्टेंट लोन ट्रेप काफी तेजी से चला है. इस ट्रेप में लोग फंसते जा रहे हैं. (fake instant loan apps) क्योंकि लोगों को इमरजेंसी में अचानक पैसों की जरूरत पड़ती है तो वो सीधा ऐप्स का सहारा लेते हैं. वो इस बात का ध्यान नहीं रखते की ये ऐप्स रियल हैं या फेक, बस डाउनलोड कर लेते हैं और फटाक से लोन ले लेते हैं. इस तरह इंस्टेंट लोन लेने वाले कई लोग झांसे में फंस चुके हैं और कई परिवार अपनी जान भी गंवा चुके हैं. चलिए जानते हैं कौन-कौन से हैं वो ऐप्स जिन्हें आपको फोन में तुरंत डिलीट कर देने चाहिए.

कैसे बिछाया जाता है ये कर्ज का जाल?

ये फर्जी लोन ऐप्स आपको बहुत आसानी से कर्ज देने का लालच देते हैं. इसके लिए न कोई लंबा-चौड़ा फॉर्म भरवाया जाता है और न ही कोई गारंटर मांगा जाता है. बस ऐप डाउनलोड करते ही ये आपसे आपके फोन के कॉन्टैक्ट्स, गैलरी, मैसेज और लोकेशन का एक्सेस ले लेते हैं. यहीं से आपके खिलाफ ब्लैकमेलिंग की जमीन तैयार हो जाती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कर्ज न चुकाने पर शुरू होता है हैरेसमेंट का घिनौना खेल

इन ऐप्स का ब्याज बहुत ज्यादा होता है और कर्ज चुकाने के लिए सिर्फ 7 से 15 दिन का समय दिया जाता है. जैसे ही कोई व्यक्ति समय पर पैसे नहीं चुका पाता, असली खेल शुरू होता है.

  • फोटो से छेड़छाड़: ये लोग आपकी गैलरी से आपकी या आपके परिवार की महिलाओं की तस्वीरें निकालकर उन्हें एडिट (मॉर्फ) करते हैं और अश्लील बनाकर वायरल करने की धमकी देते हैं.
  • कॉन्टैक्ट्स को फोन/मैसेज: आपके फोन से लिए गए सभी कॉन्टैक्ट नंबर्स पर फोन करके आपको "चोर" और "भगोड़ा" बताया जाता है.
  • गाली-गलौज और धमकी: रिकवरी एजेंट आपको और आपके परिवार को लगातार फोन पर गंदी-गंदी गालियां देते हैं और जान से मारने तक की धमकी देते हैं.

क्या कहता है RBI का नियम?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इन फर्जी ऐप्स पर नकेल कसने के लिए सख्त नियम बनाए हैं. RBI के नियमों के मुताबिक, कोई भी ऑथराइज्ड लोन ऐप सिर्फ RBI द्वारा रजिस्टर्ड संस्था (बैंक या NBFC) के खाते से ही सीधे ग्राहक के खाते में पैसा ट्रांसफर कर सकता है. किसी तीसरे वॉलेट या खाते से पैसा आना खतरे की घंटी है. साथ ही, सभी शुल्कों की जानकारी पारदर्शी तरीके से देना अनिवार्य है.

खुद को कैसे रखें सुरक्षित? ये 5 बातें हमेशा याद रखें

इस खतरनाक जाल से बचने के लिए थोड़ी सी सावधानी ही आपका सबसे बड़ा हथियार है.

  • RBI की लिस्ट देखें: किसी भी ऐप से लोन लेने से पहले RBI की वेबसाइट पर जाकर वेरिफाइड लोन ऐप्स की लिस्ट जरूर चेक करें.
  • ऐप परमिशन पर ध्यान दें: सोचिए, एक लोन ऐप को आपकी फोटो गैलरी और कॉन्टैक्ट लिस्ट की क्या जरूरत है? ऐसी परमिशन मांगने वाले ऐप्स से हमेशा दूर रहें.
  • रिव्यू और शर्तें पढ़ें: ऐप डाउनलोड करने से पहले उसके रिव्यू ध्यान से पढ़ें, खासकर निगेटिव रिव्यू. लोन की शर्तें और छिपे हुए चार्ज को समझना बहुत जरूरी है.
  • अंजान लिंक से बचें: कभी भी WhatsApp या SMS पर आए किसी अंजान लिंक से कोई भी ऐप डाउनलोड न करें. हमेशा गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर का ही इस्तेमाल करें.
  • कंपनी की जानकारी वेरिफाई करें: ऐप की वेबसाइट, उसका पता और कस्टमर केयर नंबर की जांच जरूर करें. फर्जी ऐप्स की कोई ठोस जानकारी इंटरनेट पर नहीं मिलती.

फेक लोन ऐप्स की लिस्ट

Fake Loan App Nameक्यों बचें? (Reason to Avoid)
Rapid Rupeeपरेशान करने वाली कॉल्स, बिना इजाज़त डेटा एक्सेस
CashBusRBI से अप्रूव्ड नहीं, लोन शर्तें अस्पष्ट
Go Cashफर्जी प्रोसेसिंग फीस, कॉन्टैक्ट डेटा का गलत इस्तेमाल
Rupee Bazaarट्रांसपेरेंसी नहीं, कस्टमर सपोर्ट नहीं
SnapIt Loanअनवेरिफाइड लेंडर, पब्लिक शेमिंग की शिकायत
Easy Loanवैध डॉक्युमेंटेशन नहीं, सिक्योर प्रोसेस भी नहीं
Dhana Dhan Loanबार-बार हटाई गई ऐप, उत्पीड़न की रिपोर्ट
CreditZillaभ्रामक विज्ञापन, उग्र रिकवरी
Flash Loanफर्जी अप्रूवल, कर्जदारों को धमकी
Mera Loanअनरेगुलेटेड ऐप, पहले भी ब्लैकलिस्ट
Quick Cashज़रूरत से ज़्यादा परमिशन, झूठे दावे
Rupee Kingकोई ऑफिस नहीं, शिकायत निवारण की सुविधा नहीं
Cash Treeएडवांस पेमेंट की डिमांड, लोन नहीं देता
CashLionव्हाट्सऐप पर लीगल धमकी भेजता है
Instant Loan Proफर्जी सर्टिफिकेट, गलत ब्याज दर दिखाता है

किसी भी लोन ऐप को डाउनलोड करने से पहले RBI की ऑफिशियल साइट पर जरूर चेक करें और ऐप की रेटिंग, रिव्यू व परमिशन ध्यान से पढ़ें.

अगर जाल में फंस गए हैं तो क्या करें?

  • अगर आप गलती से किसी ऐसे ऐप के जाल में फंस गए हैं, तो घबराएं नहीं और न ही कोई गलत कदम उठाएं.
  • हिम्मत न हारें: सबसे पहले तो डरना बंद करें. ये लोग सिर्फ धमका सकते हैं.
  • पुलिस को बताएं: तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें.
  • अपनों को सूचित करें: अपने परिवार और दोस्तों को इस बारे में बता दें ताकि अगर उन्हें कोई फोन या मैसेज आए तो वे गुमराह न हों.
  • सबूत इकट्ठा करें: धमकी भरे मैसेज, कॉल रिकॉर्डिंग और ट्रांजैक्शन डिटेल्स को सबूत के तौर पर संभालकर रखें.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6