&format=webp&quality=medium)
स्मार्टफोन अब हर किसी की जरूरत बन चुका है. इसके बिना आपके अधिकतर काम अधूरे हैं. न आप किसी दूर रह रहे इंसान से कनेक्ट कर पाएंगे और न ही इंटरनेट की सुविधा ले पाएंगे. इसलिए अधिकतर लोगों के पास फोन आपको जरूर मिलेगा. आजकल स्मार्टफोन भी काफी महंगे और धांसू डिजाइन के साथ आ रहे हैं. ऐसे में लोग अफॉर्ड नहीं कर पाते तो वो सैकंड हैंड की तरफ भागते हैं. अगर आपने भी कभी सैकंड हैंड फोन खरीदा है तो क्या पहले चेक किया कहीं वो चोरी का तो नहीं? जी हां कई फोन्स चोरी के होते हैं लेकिन खरीदने वाले को पता नहीं चल पाता. चलिए आपको बताते हैं कैसे आप चोरी के फोन का पता लगा सकते हैं.
दरअसल, सेकेंड हैंड के चक्कर में दुकानदार आपको अक्सर चोरी के स्मार्टफोन बेच देते हैं. चोरी किया हुआ स्मार्टफोन खरीदना आपको कानून परेशानी में डाल सकता है. ऐसे में सेकेंड हैंड फोन खरीदने से पहले सुनिश्चित कर लें कि कहीं वो फोन चोरी का तो नहीं.
सेकेंड हैंड फोन (Second Hand Phone) खरीदने से पहले ये कंफर्म कर लें कि वो चोरी का तो नहीं है. ये जानना काफी आसान है. आप सिर्फ 1 मैसेज के जरिए उस पुराने फोन की हकीकत जान सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.
ये भी पढ़ें: फोन के स्पीकर से आवाज आनी कम हो गई है? 90% लोग करते हैं ये गलती, इस ट्रिक से घर बैठे करें क्लीन और बूस्ट!
जैसे ही आप इस सेटिंग को फॉलो करके मैसेज भेज देंगे आपको भारत सरकार की तरफ से एक मैसेज मिलेगा. इस मैसेज के जरिए आपको जानकारी मिलेगी कि आपकी तरफ से खरीदा गया सेकेंड मोबाइल फोन चोरी का है या फिर नहीं. अगर आपका फोन चोरी का है, तो मैसेज में ‘blacklisted’ लिखा दिखाई देगा. अगर आप चोरी का फोन खरीदते हैं, तो आपको कानूनी पचड़े में फंसाया जा सकता है. ऐसे में हमेशा सेकेंड हैंड फोन खरीदने से पहले इस ट्रिक का इस्तेमाल करके फोन से जुड़ी जरूरी डिटेल्स हासिल कर लें.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें