&format=webp&quality=medium)
WhatsApp HD Photos feature: वॉट्सऐप पर यूजर्स अपने ऑफिशियल से लेकर पर्सनल सभी काम पूरे करते हैं. इसके जरिए किसी को भी फोटो-वीडियो या बड़ी फाइल्स भेजी जाती हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है, बड़ी MB की फोटोज-वीडियो आप नहीं भेज पाते हैं. लेकिन वॉट्सऐप ने इसका भी हल निकाल लिया है. अब वॉट्सऐप पर फोटो शेयर का अंदाज iOS और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बदलने वाला है. अब यूजर्स HD फोटोज शेयर कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.
दरअसल वॉट्सऐप पर जब भी आप फोटो-वीडियो भेजते हैं, तो उसकी क्वालिटी खराब हो जाती है. ऐसा करने से लोग अक्सर बचते हैं. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. वॉट्सऐप ने इसका हल निकाल लिया है, कंपनी HD Photos फीचर लेकर आई है. हालांकि, इसे अभी कुछ बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है. आइए जानते हैं कैसे काम करेगा ये फीचर.

WhatsApp के अपकमिंग फीचर्स की डीटेल देने वाली वेबसाइट WABetainfo ने HD Photos फीचर के बारे में जानकारी दी है. (How to send hd photos on whatsapp) रिपोर्ट के अनुसार, Testflight से लेटेस्ट iOS 23.11.0.76 Update और Google Play Store से एंड्रॉयज 2.23.12.13 अपडेट के लिए वॉट्सऐप बीटा डाउनलोड करने वाले कुछ लकी बीटा यूजर्स के लिए ये फीचर रोलआउट हो रहा है. यूजर्स को इसमें एक ऐसा ऑप्शन मिलेगा, जिससे की वो अच्छी क्वालिटी की फोटोज सेंड कर सकेंगे.
स्क्रीनशॉट में दी गई जानकारी के मुताबिक, इसमें यूजर्स को फोटो सेंड करते समय बेहतर क्वालिटी सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिल रहा है.
वॉट्सऐप ने सभी यूजर्स के लिए EDIT फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है. इस नए फीचर की मदद से यूजर्स वॉट्ऐस पर भेजे गए मैसेज को एडिट कर सकते हैं. (How edit Feature works) इसके लिए आपको मैसेज पर लॉन्ग प्रेस करना होगा, जहां राइट में Edit का ऑप्शन नजर आ जाएगा. ध्यान रहे, मैसेज भेजने के 15 मिनट बाद ऑटोमैटिक Edit button का फीचर गायब हो जाएगा.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें