&format=webp&quality=medium)
WhatsApp पर मैसेज रिएक्शन से हैं परेशान, तो जानें डिसेबल करने का तरीका, फॉलो करें ये स्टेप्स
WhatsApp Message Reaction: वॉट्सऐप में हमेशा कई शानदार फीचर्स देखने को मिलते हैं. अभी हाल में Message Reaction फीचर भी ऐप में ऐड किया गया था. इसके जरिए यूजर्स हर मैसेज पर खास तरह की इमोजी भेज सकते हैं. लेकिन कई बार जानकारी न होने के कारण गलत इमोजी भेजे जाने से कई लोग परेशान हो जाते हैं. अगर आप भी Message Reaction से परेशान हैं तो आप इसको अपने फोन से बंद कर सकते हैं. यह फीचर Android, iOS और डेस्कटॉप सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है.
ऐसे काम करता है फीचर वॉट्सऐप यूजर्स इमोजीस के साथ रिएक्शन दे सकते हैं. वे मैसेज के नीचे रिएक्शन इमोजी पर क्लिक करके किसी भी मैसेज पर आए रिएक्शन को देख भी सकते हैं. इसके साथ ही इसका रिप्लाई भी कर सकते हैं. हालांकि, एक मैसेज पर केवल एक रिएक्शन ऐड किया जा सकता है. जब आपके मैसेज पर कोई यूजर्स रिएक्शन भेजता है तो उसके लिए नोटिफिकेशन आता है. यह सुविधा कुछ लोगों को बहुत पसंद आती है लेकिन कुछ लोग इससे काफी परेशान हैं. कई बार यूजर को लगता है कि उसे नया मैसेज आया है, लेकिन वह रिएक्शन होता है. लेकिन इसके लिए WhatsApp ने नया फीचर लेकर आया है जिसके जरिए आप रिएक्शन नोटिफिकेशन को ऑफ कर सकते हैं. तो चलिए हम आपको बताते हैं इसको बंद करने का तरीका. ऐसे ऑफ करें WhatsApp Reaction Notification