&format=webp&quality=medium)
Outlook Email: गलत भेज दिया है ई-मेल, तो न हो परेशान- इन आसान स्टेप्स के जरिए कर सकते हैं डिलीट
Outlook Email: ऑफिसियल काम के लिए ज्यादातर माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक का इस्तेमाल होता है. कई बार ऐसा होता है कि हम गलती से कोई मेल भेज देते हैं जिसका पता लगने पर बहुत टेंशन होती है. अगर आप भी ऐसी कोई परेशानी झेल रहे हैं तो यह आर्टिकल खास आपके लिए हैं. एक ऐसा तरीका है जिससे भेजे गए ईमेल को वापस किया (Recall) जा सकता है, या फिर उसे नए ईमेल से रिप्लेस किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं ये कैसे किया जा सकता है. Outlook Id क्या है? माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक एक पर्सनल इनफार्मेशन मैनेजर सॉफ्टवेयर और ईमेल कम्युनिकेशन एप्लीकेशन है जिसका काम किसी भी यूजर को जिसको ईमेल भेजने, प्राप्त करने और किसी भी ईमेल का रिप्लाई या फॉरवर्ड करने के काम आता है. e-mailing के अलावा मैक्रोस्फोट आउटलुक का यूज मीटिंग इनविटेशन, अपॉइंटमेंट फिक्स और सिक्योर्ड मेल और जर्नल लॉगिंग के लिए बहुत ही फेमस है. माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक में मल्टीप्ल email-id को ऐड करके उनको एक ही जगह से ऑपरेट किया जा सकता है.आउटलुक को स्टैंडअलोन यानि सिंगल यूजर एप्लीकेशन या मल्टीप्ल यूजर सॉफ्टवेयर के रूप में भी यूज किया जा सकता है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
आउटलुट का उपयोग इसमें एक Calendar, Task Manager, Content Manager, Networking, और Web Browser शामिल होते हैं. जिसे आप पर्सनल उपयोग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
ऐसे डिलीट करें मेल
a) भेजे गए संदेश को वापस लेने के लिए ‘Delete unread copy of this message’ को सेलेक्ट करें. b) भेजे गए मैसेज को नए के साथ बदलने के लिए ‘Replace sent message with a new’ मैसेज को सेलेक्ट करें.
इस तरह करें बदलाव अगर आप ‘Delete unread copies and replace with a new message’ ऑप्शन को सेलेक्ट करते हैं तो ओरिजिनल मैसेज एडिट के लिए खुल जाता है. जब आप Send सेलेक्ट करते हैं तो मेलबॉक्स से ओरिजिनल मेल हटा दिया जाएगा और नए एडिटेड मैसेज से बदल दिया जाएगा.