Apple लाएगी कांच का iPhone, Smart Watch और Mac Pro! फाइल किया पेटेंट, जानें कैसा दिखेगा

Apple new iPhone: हाल ही में यह खबर सामने आई है कि एप्पल (Apple) ने एक कांच के iPhone (All-Glass iPhone) के लिए पेटेंट फाइल किया है.
Apple लाएगी कांच का iPhone, Smart Watch और Mac Pro! फाइल किया पेटेंट, जानें कैसा दिखेगा

Apple new iPhone: स्मार्टफोन की दुनिया में एप्पल नए धमाके करता है. हाल ही में iPhone 13 के साथ कई ऐसे प्रोडक्ट लॉन्च किए गए, जिन्होंने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा. लेकिन, अब एप्पल नई तैयारी में जुटा है. अगले साल के लिए कंपनी नए फ्लैगशिप फोन पर फोकस कर रही है. Apple अपने प्रोडक्ट्स को लेकर नए एक्सपेरिमेंट करता है. यही वजह है कि iPhone की नई सीरीज का लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं. अब खबर है कि एप्पल कांच के iPhone पर काम कर रहा है. चौंकने वाली बात है लेकिन सच है.

कांच के iPhone का पेटेंट दाखिल

Apple ने US पेटेंट्स एंड ट्रेडमार्क ऑफिस में ऑल-ग्लास iPhone का पेटेंट फाइल किया है. इसके साथ-साथ ऑल-ग्लास Apple Watch और ऑल-ग्लास Mac Pro Tower के लिए भी इशारा दिया गया है. Patently Apple के मुताबिक, एप्पल के इस पेटेंट में एक ऐसे iPhone को दिखाया गया है, जो 6 साइड्स से शीशे के इन्क्लोशर्स से घिरा हुआ है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Leaked Patents Reveal Futuristic All-Glass iPhone, Apple Watch & Mac Pro Tower

Apple के पेटेंट में और क्या-क्या?

Patently Apple के मुताबिक, पेटेंट की भाषा काफी जटिल है लेकिन पूरे पेटेंट को देखकर यह कहा जा सकता है कि यह स्मार्टफोन एक ग्लास बॉक्स है जो iPhone के फीचर्स के साथ आता है. इस फोन में दो ग्लास मेम्बर्स होंगे. फोन के ग्लास रीजन्स में ‘डीफॉर्मेशन्स’ का पता लगाने के लिए यह फोन एक खास फोर्स-सेन्सिंग सिस्टम के साथ आ सकता है. इसका डिस्प्ले ऐसा होगा कि आर-पार दिखाई देगा.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

जरूरी नहीं बाजार में आए कांच का iPhone

बता दें कि Apple एक साल में कई सारे पेटेंट्स फाइल करता है, लेकिन हर पेटेंट पर काम किया जाए और उसे मार्केट में लॉन्च किया जाए, ऐसा जरूरी नहीं है. फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता है कि एप्पल सचमुच कांच के iPhone को बाजार में उतारेगा या नहीं. अभी एप्पल की कांच की वॉच और मैक प्रो टावर के बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6