Apple Foldable कुछ इस तरह दिखता है, डिजाइन देख आप भी कहेंगे- 'भाई है तो लाजवाब'

Apple जल्द ही फोल्डेबल iPhone ला सकता है, जिसमें 7.76 इंच का डिस्प्ले होगा. ये डिवाइस Samsung और Motorola से कैसे अलग होगा, और इसमें क्या मिलेंगे खास फीचर्स? जानिए सहकुछ.
Apple Foldable कुछ इस तरह दिखता है, डिजाइन देख आप भी कहेंगे- 'भाई है तो लाजवाब'

Representative Image: Vecteezy

Apple इंडियन मार्केट में जल्द ही फोल्डेबल iPhone लाने की तैयारी कर रहा है. इस फोल्डेबल डिवाइस का डिस्प्ले साइज 7.76 इंच होगा. लेकिन मार्केट में पहले से कई फोल्डेबल फोन्स अवेलेबल हैं, जिनमें बेस्ट है Samsung और Motorola के फोन्स. लेकिन ये कैसे अलग है सैमसंग और मोटोरोला के फोल्डेबल्स से जानते हैं स्टोरी में.

Apple का अभी तक मार्केट में कोई भी फोल्डेबल फोन नहीं है. लेकिन इसके लीक्स बहुत समय में आ रहे हैं. लीक्स के मुताबिक, Apple अपने फोल्डेबल iPhone पर काम कर रहा है, जिसमें 7.76 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है.

कैसा होगा Apple का फोल्डेबल iPhone?

Add Zee Business as a Preferred Source

Apple का अपकमिंग फोल्डेबल फोन इनवर्ड फोल्डिंग डिजाइन के साथ आ सकता है. अब ये इनवर्ड फोल्डिंग डिजाइन क्या है समझते हैं. ये डिजाइन एक बुक की तरह दिखता है, जो अंदर की तरफ मुड़ेगा. इसके साइज की बात करूं तो डिस्प्ले का साइज 7.76 इंच बताया जा रहा है, जिससे ये टैबलेट जैसा एक्सपीरियंस देगा.

फोन की स्क्रीन में OLED पैनल होगा, जो सैमसंग या LG डिस्प्ले की तरफ से तैयार किया जा सकता है. हालांकि ये अभी फिक्स नहीं है कि Apple किस डिस्प्ले मेकर के साथ पार्टनरशिप करेगा, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक LG की डिस्प्ले इसमें फिट की जा सकती है.

Samsung और Motorola से कितना अलग?

Samsung और Motorola पहले से ही फोल्डेबल सेगमेंट में एक्टिव हैं. Galaxy Z Fold और Moto Razr जैसे फोन्स को मार्केट में काफी पसंद किया जा रहा है. लेकिन चर्चा है कि Apple के Foldable फोन्स को काफी पसंद किया जा सकता है.

क्या-क्या एक्सपीरियंस मिलेगा?

  • Apple का फोकस सॉफ्टवेयर इंटीग्रेशन और यूजर एक्सपीरियंस पर रहेगा
  • इसमें iPad और iPhone का मिक्स एक्सपीरियंस मिल सकता है
  • iOS में खास फोल्डेबल फीचर्स को ऐड किया जा सकता है

कब तक हो सकता है लॉन्च?

ऐसी संभावना है कि ये डिवाइस साल 2026 में कभी भी आ सकती है. फिलहाल Apple इसे टेस्ट कर रहा है, जब से पूरी तरह तैयार हो जाएगा उसे तभी लॉन्च करेगी कंपनी.

कैसा होगा बैटरी और कैमरा?

रिपोर्ट के अनुसार, Apple फोल्डेबल iPhone में दमदार बैटरी और कैमरा जोड़ने की संभावना है. ये डिवाइस उन यूजर्स को टारगेट करेगा जो मल्टीटास्किंग और प्रोफेशनल काम के लिए एक कॉम्पैक्ट और पावरफुल डिवाइस चाहते हैं.

Galaxy Fold और Moto Razr से अलग हटकर मिलेगा एक्सपीरियंस

  • iOS में खास फोल्डेबल फीचर्स दिए जा सकते हैं
  • 2026 तक फैंस को मिल सकता है Apple Foldable
  • टैबलेट और फोन का मिक्स्चर होगा नया फोल्ड

RECOMMENDED

मोहिनी भदौरिया

मोहिनी भदौरिया

Senior Sub Editor - Zee Business

Senior Sub Editor, Tech journalist, Having an experience of more than 8 years. Now with Zeebiz.com (Zee Business) a digital (online)

...Read More
twitter
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6