PLI स्कीम एप्पल के लिए बनी गेम चेंजर, भारत से iPhone एक्सपोर्ट 50 अरब डॉलर के हुआ पार, सैमसंग भी छूटा पीछा

भारत सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड स्कीम टेक कंपनी के लिए फिलहाल गेम चेंजर साबित हुए है. iPhone का कुल एक्सपोर्ट 50 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है. जानिए क्या कहती है ताजा रिपोर्ट.
PLI स्कीम एप्पल के लिए बनी गेम चेंजर, भारत से iPhone एक्सपोर्ट 50 अरब डॉलर के हुआ पार, सैमसंग भी छूटा पीछा

भारत सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम अमेरिकन टेक कंपनी एप्पल के लिए गेमचेंजर साबित हुआ. दिसंबर 2025 तक देश में एप्पल के आईफोन का कुल एक्सपोर्ट 50 अरब डॉलर से ज्यादा हो गया है. यह जानकारी इंडस्ट्री से जुड़े आंकड़ों में सामने आई है. एप्पल की पीएलआई स्कीम की कुल अवधि 5 साल की है, अभी इसमें तीन महीने बचे हुए हैं. आपको बता दें कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीनों में ही देश से लगभग 16 अरब डॉलर के iPhone का निर्यात हो चुका है.

17 अरब डॉलर के गैजेट्स का निर्यात

एप्पल के साथ दूसरी टेक कंपनियों की तुलना करें तो साउथ कोरिया की कंपनी सैमसंग ने वित्त वर्ष 2021 से लेकर 2025 के बीच PLI योजना के तहत 17 अरब डॉलर के गैजेट्स का निर्यात किया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

देश में एप्पल के कुल 5 असेंबली प्लांट

  • भारत में फिलहाल एप्पल के कुल 5 आईफोन असेंबली प्लांट है. इनसे से तीन को टाटा ग्रुप की कंपनियां चला रही है.
  • एप्पल के बचे दो प्लांट्स फॉक्सकॉन द्वारा संचालित किए जा रहे हैं.
  • एप्पल से जुड़ी लगभग 45 कंपनियों की सप्लाई चेन भी भारत में काम कर रही है. सप्लाई चेन में कई MSME भी शामिल हैं.
  • आईफोन की भारी डिमांड के कारण स्मार्टफोन भारत का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट प्रोडक्ट बन गया है.
  • वित्त वर्ष 2025 में कुल स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में लगभग 75 फीसदी हिस्सा अकेले आईफोन का ही रहा है.
  • साल 2015 में स्मार्टफोन एक्सपोर्ट के मामले में देश 167वें स्थान था लेकिन अब कई पायदान ऊंची छलांग लगाई है.

iPhone

भारत के नाम एक और उपलब्धि

भारत के नाम एक और उपलब्धि आई है. भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन प्रोडक्शन वाला देश बन गया है, जहां घरेलू स्तर पर बिकने वाल 99 फीसदी से अधिक मोबाइल फोन अब भारत में ही बनाए जा रहे हैं.

PLI योजना मार्च 2026 में होगी खत्म

  • देश धीरे-धीरे मोबाइल निर्माण की टॉप कैटेगरी में आगे बढ़ रहा है.
  • स्मार्टफोन PLI योजना मार्च 2026 में खत्म होनी है, लेकिन सरकार इसे आगे बढ़ाने के विकल्पों पर सोच रही है.
  • नए नियमों के मुताबिक, अब कंपनियां 6 साल की अवधि में से किन्हीं भी लगातार पांच साल के लिए इंसेंटिव का फायदा उठा सकती हैं.
  • एप्पल के सप्लायर्स और सैमसंग को इलेक्ट्रॉनिक पुर्जा निर्माण योजना में भी शामिल किया गया है.
  • सैमसंग एक नया डिस्प्ले मॉड्यूल प्लांट लगाने जा रहा है, जिससे 300 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है.

11 महीने में बेचे 65 लाख iPhone

काउंटरपॉइंट रिसर्च की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 के पहले 11 महीनों में एप्पल ने लगभग 65 लाख आईफोन 16 बेचे हैं. इसके साथ ही iPhone 16 भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है. रिसर्च फर्म के आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि में एप्पल ने एंड्रॉइड फोन बनाने वाली कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है. यही नहीं, आईफोन 15 में भी सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 5 फोनों की लिस्ट में शामिल किया गया है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: एप्पल के लिए PLI स्कीम कैसे गेम चेंजर साबित हुई?

जवाब: दिसंबर 2025 तक कुल एक्सपोर्ट 50 अरब डॉलर के पार हो गया है.

सवाल: स्मार्टफोन PLI स्कीम कब खत्म हो रही है?

जवाब: यह योजना मार्च 2026 तक खत्म हो जाएगा. सरकार इसे आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है.

सवाल: देश में iPhone कौन बना रहा है?

जवाब: देश में फिलहाल एप्पल के कुल 5 प्लांट्स हैं. इन्हें टाटा ग्रुप और फॉक्सकॉन संचालित कर रहे हैं.

सवाल: 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन कौन सा था?

जवाब: एप्पल का iPhone 16 ने एंड्रॉइड फोन को भी पीछे छोड़ दिया है.

सवाल: सैमसंग की आगे की योजना क्या है?

जवाब: सैमसंग का नया डिस्प्ले मॉड्यूल प्लांट लगाने की योजना है. इससे 300 लोगों को रोजगार मिलेगा.

(IANS इनपुट के साथ)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6