iOS 26 अपडेट के बाद जल्दी खत्म हो रही है बैटरी! लाखों यूजर्स की शिकायत के बाद Apple ने दे दिया जवाब

Apple iOS 26 Update: अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, जिन्हें ये प्रॉब्लम फेस करनी पड़ रही है तो बता दें Apple ने इसका जवाब दे दिया है. इस प्रॉब्लम का हल कब निकलेगा? और कैसे आप iOS 16 सॉफ्टवेयर को अपडेट कर सकते हैं, जानिए सबकुछ.
iOS 26 अपडेट के बाद जल्दी खत्म हो रही है बैटरी! लाखों यूजर्स की शिकायत के बाद Apple ने दे दिया जवाब

Apple यूजर्स के लिए अच्छी खबर है. iOS 26 अपडेट रिलीज हो गया है, जो कि सभी यूजर्स को मिलने लगा है. लेकिन कई लोगो को iOS 26 सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के बाद बैटरी की समस्या आने लगी है. यानी ये सॉफ्टवेयर बैटरी ज्यादा कंज्यूम कर रहा है. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, जिन्हें ये प्रॉब्लम फेस करनी पड़ रही है तो बता दें Apple ने इसका जवाब दे दिया है. चलिए जानते हैं कंपनी का क्या कहना है.

क्या शिकायत कर रहे हैं लोग?

फोन को अपडेट करने के बाद लोग शिकायत कर रहे हैं कि ये बैटरी ज्यादा खा रहा है और इसके नए फीचर्स से परेशान हो गए हैं. फोन अपडेट करते ही यूजर्स को काफी समस्याएं आने लगीं है.

Apple ने क्या दी सफाई?

एप्पल का कहना है कि बड़े अपडेट के बाद बैटरी पर थोड़ा असर पड़ना सामान्य है. एक यूजर की शिकायत रही कि उनकी बैटरी 1 घंटे में 100 फीसदी से 78 फीसदी तक रह गई. इसकी वजह से बैटरी हेल्थ 80 फीसदी तक गिर गई. इसके अलावा एक यूजर ने बताया कि सुबह-सुबह थोड़ा सा इस्तेमाल करने पर ही बैटरी 50 फीसदी तक गिर गई. कुछ यूजर्स ने ये भी कहा कि iOS 26 में कुछ बग है.

Apple का सपोर्ट डॉक्यूमेंट क्या कहता है?

  • बैटरी और परफॉर्मेंस पर थोड़ा असर पड़ना सामान्य है.
  • अपडेट के बाद फोन को बैकग्राउंड में कुछ टास्क करने होते हैं
  • नए फीचर्स ज्यादा रिसोर्स इस्तेमाल करते हैं.

कंपनी ने दिलाया भरोसा

कंपनी का साफ तौर पर कहना है कि ये समस्या अस्थायी है. कुछ दिनों में सब ठीक हो जाएगा. ये परेशानियां कुछ ही समय के लिए हैं.

अगर आप सभी ने इसी डर के साथ iOS 26 सॉफ्टवेयर को फोन में अभी तक अपडेट नहीं किया है तो वो तुरंत कर लें. क्योंकि इसके नए-नए फीचर्स आपको अच्छा खासा एक्सपीरियंस देंगे.

Apple iOS 26 Update के फीचर्स

iOS 26 में सबसे बड़ा बदलाव इसका Liquid Glass डिजाइन है, जो पूरे इंटरफेस को और भी फ्लूइड और मॉडर्न लुक ऑफर करेगा. इसके अलावा, Apple Wallet में इस अपडेट के बाद बड़े विज़ुअल और फंक्शनल बदलाव होंगे जिससे ट्रांजैक्शन हिस्ट्री और पासेस मैनेज करना आसान हो जाएगा. (iOS 26 Update Features) इसके अलावा ये नया अपडेट CarPlay के लिए एक रीडिजाइन इंटरफेस और पर्सनलाइज्ड डैशबोर्ड भी ऑफर करेगा. (How to Update iOS 26) साथ ही Messages ऐप में नए चैट इफेक्ट्स और AI रिप्लाई सजेशंस भी मिलेंगे.

कैसे डाउनलोड करें नया अपडेट (how to download iOS 26 Update)

  • सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जाएं
  • अब जनरल पर क्लिक करके सॉफ्टवेयर पर क्लिक करें
  • वहां आपको iOS 26 अपडेट नजर आएगा
  • अब डाउनलोड और इंस्टॉल पर क्लिक करें
  • इसके बाद नया सॉफ्टवेयर अपडेट होना शुरू हो जाएगा

किन iPhones को मिलेगा iOS 26

  1. iPhone 17 सीरीज
  2. iPhone 16e, iPhone 16, iPhone 16 Plus
  3. iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max
  4. iPhone 15 सीरीज
  5. iPhone 14 सीरीज
  6. iPhone 13 सीरीज
  7. iPhone 12 सीरीज
  8. iPhone 11 सीरीज
  9. iPhone SE (2nd Gen और इसके बाद के मॉडल)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6