&format=webp&quality=medium)
Apple की डिवाइसेस में टेक्नोलॉजी अलग ही लेवल की है. ये टेक्नोलॉजी शायद ही किसी डिवाइस में हो. Satellite फीचर, Dynamic Island और बाकि हिडन इमरजेंसी फीचर्स भी. ये टेक्नोलॉजी न सिर्फ आपके ऑन-डिवाइस एक्सपीरियंस को बेहतर बनाती हैं, बल्कि रियल-लाइफ इमरजेंसी में भी मददगार साबित होती हैं. आपने कई ऐसे किस्से और खबर सुनी होगी जिसमें iPhone की वजह से किसी की जान बची. जी हां एप्पल के प्रोडक्ट काफी यूजफुल हैं, जैसे एप्पल वॉच और एयरटैग. ये सभी बड़े ही काम आती है आपके इमरजेंसी के समय. वहीं आपके फोन में भी ऐसे हिडन इमरजेंसी फीचर्स हैं, जो सही समय पर काम आते हैं. चलिए जानते हैं.
इमरजेंसी फीचर बड़े ही काम का है. अगर आप किसी नेटवर्क एरिया में नहीं है और वहां सिग्नल नहीं आ रहे तो आप SOS कॉल या एसएमएस कर सकते हैं. इसके अलावा इमरजेंसी वाले कॉन्टैक्ट्स को अलर्ट भी कर सकते हैं. इंडिया में अगर आप iPhone के साइड बटन को 3 बार प्रेस करेंगे तो इमरजेंसी कॉल लग जाएगी.
आपके फोन का पावर ऑफ बटन और वॉल्यूम रॉकर का डाउन बटन अगर एक साथ प्रेस करेंगे तो स्क्रीन पर Emergency SOS का ऑप्शन नजर आने लगेगा. उसे राइट की तरफ स्वाइप करें. इसके बाद स्क्रीन पर काउंटडाउन और Alarm शुरू हो जाएगा, अब SOS पर फोन खुद ब खुद कॉल कर देगा.
अगर आप कार चला रहे हैं या एक्सीडेंट हो जाता है तो iPhone या आपकी एप्पल वॉच उस समय इमरजेंसी सर्विस को कॉल कर सकती है. ये फीचर किन डिवाइसेस में अवेलेबल है, देखते हैं लिस्ट.
एक्सीडेंट डिटेक्ट होने पर डिवाइस अलार्म बजाता है और काउंटडाउन शुरू करता है. अगर यूजर रिस्पॉन्स नहीं देता तो डिवाइस ऑटोमैटिकली इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर देता है.
आप अपने फोन में इमरजेंसी कॉन्टैक्ट सेव कर सकते हैं. जी हां iPhone में ये ऑप्शन मिलता है. (iPhone में Emergency Contacts कैसे जोड़ें?) कैसे सेट करें चलिए जानते हैं.
जब भी आप SOS कॉल करते हैं तो आपकी तरफ से चुने गए Emergency Contacts को SMS के जरिए आपकी लोकेशन की सूचना मिलती है.
अगर आप किसी ऐसी जगह पर हैं जहां पर नेटवर्क की समस्या और सिग्नल दूर-दूर तक नहीं है तो उस सिचुएशन में आप Emergency SOS का फीचर ऑन कर सकते हैं. इसमें सैटेलाइट की मदद से SMS भेज सकते हैं कॉल कर सकते हैं.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें