&format=webp&quality=medium)
iPhone 17 Pro Max Price Leak: Apple ने जब से अपने इवेंट की डेट अनाउंस की है, तभी से फैंस के बीच हलचल मची है ये जानने की कौन-कौन से प्रोडक्ट्स पेश होने वाले हैं. सबसे पहले आपको बता दें इवेंट 9 सितंबर को होने वाला है. इस दौरान कंपनी कई प्रोडक्ट्स से पर्दा उठाने वाली है. इनमें से एक है iPhone 17 Series. अगर आप भी इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो हम आपको लॉन्च से पहले इसकी लीक हुई कीमत और फीचर्स बता देते हैं. चलिए जानते हैं.
Apple ने इस मेगा इवेंट का नाम 'Awe Dropping' रखा है. इसको लेकर मीडिया इंवाइट्स भी आ गए हैं, जिसे 9 सितंबर की रात 10:30 बजे शुरू किया जाएगा. (Apple event date) Apple का ये इवेंट Apple के पार्क कूपर्टीनो एनुअली ऑर्गेनाइज किया जाएगा. चलिए जानते हैं क्या-क्या होगा खास.
पिछले कुछ महीने से हमें iPhone 17 Pro के कलर्स वेरिएंट की कई पिक्चर्स मिल रही है. कुछ लीक्स बताते हैं कि नया ऑरेंज और ब्लू कलर आ सकता है. (iPhone 17 Colors) वहीं Apple Event के Logo में भी Orange और Dark Blue को एड किया गया है, जो कि सबसे बड़ा हिंट हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 17 Pro 5 कलर ऑप्शन- Black, White, Gray, Dark Blue, और Orange में अवेलेबल होगा. इसकी संभावित कीमत है 1,64,900 रुपये.
दूसरा सबसे बड़ा अपडेट आ सकता है Thermal Heat Management. फैंस को iPhone 17 Pro मॉडल्स में हीटिंग इश्यू को मैनेज करने के लिए Vapour chamber cooling system मिल सकता है. लेकिन क्या ये दोनों अपडेट्स मिलेंगे इसके लिए आपको 9 सितंबर, 2025 तक का इंतजार करना होगा.
Apple इस साल 4 नए मॉडल्स पेश कर सकती है- iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro, और iPhone 17 Pro Max. (Slimmest iPhone) नया iPhone 17 Air प्लस मॉडल को रिप्लेस कर सकती है. (Thinnest iPhone) लीक्स के मुताबिक, ये अब तक का सबसे स्लिम और लाइटेस्ट आईफोन होगा. इसमें 6.6 इंच डिस्प्ले और Apple का इन-हाउस C1 Modem मिल सकता है.


वहीं दूसरी ओर, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में नया बार-स्टाइल कैमरा हाउसिंग, एलुमिनियम फ्रेम, और फास्टर परफॉर्मेंस के लिए लेटेस्ट A19 Chip मिल सकता है. दूसरा सबसे बड़ा अपडेट है कि सभी मॉडल्स में ProMotion डिस्प्ले मिलेंगी, न कि सिर्फ Pro मॉडल्स में. प्रो मॉडल्स में कैमरा को बूस्ट किया जा सकता है. वहीं सभी मॉडल्स में 24MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)