&format=webp&quality=medium)
Apple Event 2025 iPhone 17 Series Launched Price: एप्पल फैंस का इंतजार फाइनली खत्म हो गया है. कंपनी ने iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर दी. इस सीरीज में 4 नए मॉडल्स शामिल हैं. iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max. इन चारों मॉडल्स AI फीचर्स, A19 Bionic Chipset का सपोर्ट है. चलिए जानते हैं कितनी है कीमत और क्या-क्या हैं फीचर्स.
आईफोन 17 के बेस वेरिएंट 256GB की कीमत है 82,900 रुपये. वहीं 512GB वेरिएंट की कीमत है 1,02,900 रुपये.
आईफोन 17 एयर के बेस वेरिएंट 256GB की कीमत है 1,19,900 रुपये. वहीं 512GB वेरिएंट की कीमत है 1,39,900 रुपये और 1TB वेरिएंट की कीमत है 1,59,900 रुपये.
आईफोन 17 प्रो के बेस वेरिएंट 256GB की कीमत है 1,34,900 रुपये. वहीं 512GB वेरिएंट की कीमत है 1,54,900 रुपये और 1TB वेरिएंट की कीमत है 1,74,900 रुपये.
आईफोन 17 प्रो मैक्स के बेस वेरिएंट 256GB की कीमत है 1,49,900 रुपये. वहीं 512GB वेरिएंट की कीमत है 1,69,900 रुपये, 1TB वेरिएंट की कीमत है 1,89,900 रुपये और 2TB की है 2,29,900 रुपये.
इस सभी मॉडल्स की प्री-बुकिंग अभी से शुरू हो गई है. लेकिन इसकी सेल 19 सितंबर से शुरू होगी. तभी आप इसे Apple Store, Apple की ऑफिशियल वेबसाइट और बाकी ई-कॉमर्स साइट्स और रीटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे.
iPhone 17 एक Dual SIM हैंडसेट है (US में eSIM, विश्वभर में Nano+eSIM) और ये iOS 26 पर चलता है. (iPhone 17 India Sale) इसमें 6.3 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है जो नए ProMotion पैनल के साथ 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्क्रीन 3,000 nits तक की पीक ब्राइटनेस, अपग्रेडेड Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन, और Always-On डिस्प्ले फीचर को सपोर्ट करती है. इसमें डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 रेटिंग.
फोटोग्राफी के लिए आईफोन 17 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इस सेटअप में 48MP का Fusion Ultra Wild कैमरा मिलता है. इसके साथ 12MP का Macro सेंसर मौजूद है. Central Stage फीचर मिलता है. सेल्फी के लिए 18MP Center Stage फ्रंट कैमरा मिलता है. इसमें दमदार बैटरी दी गई है. (Sale of iPhone 17 in India) कंपनी का दावा है कि फोन 10 मिनट की चार्जिंग पर ये फोन 8 घंटे तक यूज किया जा सकता है.
iPhone 17 Air की बात करें, तो ये 5.6mm पतला फोन है. (Slimmest iPhone) इस फोन में 6.6 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया है. इसके साथ भी आपको 120Hz ProMotion मिलेगा. इसके अलावा, ये फोन A19 Pro चिप से लैस है, जोकि किसी फोन में मौजूद सबसे फास्टेस्ट CPU है. इसमें AI फीचर का भी एक्सेस है, वायरलेस कनेक्टिविटी मिलती है, जिसके लिए N1 चिप दी गई है.
फोटोग्राफी के लिए iPhone 17 Air में सिंगल कैमरा दिया गया है, जो कि 48MP Fusion का है. वहीं, दूसरी ओर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18MP का Center Stage फ्रंट कैमरा मौजूद है. इसमें भी 2x ऑप्टिकल जूम और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग दी गई है. iPhone 17 Air में eSim Only मॉडल है. iOS 26 के साथ स्मार्ट बैटरी फीचर्स, ऑल-डे बैटरी लाइफ और दो कस्टम केस भी पेश किए गए हैं, जिसमें ट्रांसपेरेंट और लाइटवेट फ्रेम कवर मिलते हैं.

iPhone 17 Pro में 6.3 इंच डिस्प्ले है, जिसके साथ 120Hz ProMotion मिलता है. ये A19 Pro चिप से लैस है, जो कि पिछले मॉडल की तुलना में 20X better thermal प्रोवाइड करता है. Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन और नया TechWoven केस भी पेश किया है.
फोटोग्राफी के लिए iPhone 17 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. 48MP का Fusion प्राइमरी कैमरा मिलता है. इसी के साथ 48MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 48MP का ही टेलीफोटो सेंसर शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए प्रो मॉडल में 18MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. इस फोन में आपको 8x ऑप्टिकल जूम मिलेगा और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है.

iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच बड़ी डिस्प्ले है, जिसमें छोटा Dynamic Island दिया गया है. इसके साथ आपको 120Hz ProMotion, A19 Pro चिप और 12GB RAM, 1TB तक की स्टोरेज मिलेगी.
फोटोग्राफी के लिए आईफोन 17 प्रो मैक्स में प्रो मॉडल जैसा ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है. इस सेटअप में 48MP प्राइमरी, 48MP का अल्ट्रा-वाइड और 48MP का ही टेलीफोटो सेंसर मौजूद है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. जिसमें 8x ऑप्टिकल जूम और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग मिलती है. इसके साथ आईफोन में मिलने वाली अब-तक की सबसे बड़ी बैटरी दी गई है.