&format=webp&quality=medium)
iPhone 16 Pro Max Discount: एप्पल यूजर्स यदि अपना पुराना आईफोन बदलने की सोच रहे हैं तो iPhone 16 Pro Max पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है. साल 2024 में लॉन्च हुए iPhone 16 Pro Max को ई कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से खरीदने पर आप पूरे 12,000 रुपए तक बचा सकते हैं. यही नहीं, यदि आप पुराना iPhone एक्सचेंज करना चाहते हैं तो आपको अमेजन पर एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. iPhone 16 Pro Max अमेजन पर 1,44,900 रुपए की कीमत पर लिस्ट हुआ था.
ई कॉमर्स वेबसाइट अमेजन में iPhone 16 Pro Max पर फिलहाल 9,000 रुपए की सीधी छूट मिल रही है. अब इसकी कीमत 1,35,900 रुपए हो गई है. वहीं, प्लेटफॉर्म में चुनिंदा कार्ड्स जैसे Axis बैंक, ICICI बैंक, कोटक बैंक और दूसरे कार्ड्स के जरिए आप तीन हजार रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं. ऐसे में आपकी कुल बचत 12000 रुपए तक हो सकती है. यही नहीं, इस आईफोन पर ₹6,589 प्रति माह से शुरू होने वाले ईएमआई (EMI) का ऑप्शन भी मौजूद है.
iPhone 16 Pro Max पर ₹74,300 तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है. हालांकि, एक्चेंज ऑफर आपके पुराने फोन के मॉडल, वेरिएंट और उसकी स्थिति पर निर्भर करेगा. iPhone 16 Pro Max के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.9 इंच की शानदार सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स है. प्रीमियम लुक के लिए इसमें टाइटेनियम डिजाइन और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए अपग्रेडेड सिरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन दिया गया है.
कैमरे की बात करें तो, iPhone 16 प्रो मैक्स में 48MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 5x ऑप्टिकल जूम वाला 12MP का टेलीफोटो लेंस है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.