&format=webp&quality=medium)
Apple iPhone 13 launch 'California Streaming' event: Apple का धमाकेदार और मोस्ट अवेटेड इवेंट आखिरकार आ ही गया. US बेस्ट टेक जाइंट Apple अपने iPhone 13 को पूरी तरह लॉन्च करने के लिए तैयार है. iPhone 13 को कंपनी अपने कस्टमर्स के लिए कैलिफोर्निया (California Streaming event) में 14 सितंबर यानी की कल होने जा रहे इवेंट के दौरान लॉन्च करेगी. इस इवेंट में कंपनी एक नहीं बल्कि 4 आईफोन्स लॉन्च करेगी, जिनमें iPhone 13, iPhone 13 Mini, iPhone 13 Pro, और iPhone 13 Pro Max शामिल हैं.
Apple के इस शानदार इवेंट को दर्शक 14 सितंबर को यानी कल रात 10:30 बडे देख सकेंगे. (How to watch livestream) इंट्रस्टेड यूजर्स इवेंट को देखने के लिए एप्पल के इवेंट पेड पर जाकर देख सकते हैं. इसके अलावा इवेंट को आप Apple के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं, जिसको यूजर्स Live देखने के लिए पहले से ही नोटिफिकेशन ऑन कर सकते हैं. Apple TV यूजर्स ऐप के जरिए इस इवेंट को देख सकेंगे. वहीं इवेंट जैसे ही खत्म हो जाएगा, इसे यूजर्स Apple Podcast ऐप पर देख सकेंगे.
ऑफिशियल लॉन्च के साथ-साथ एप्पल हब (Apple Hub) ने Apple के iPhone 13 की लीक हुई कीमत और फीचर्स के बारे में खुलासा किया है. Apple Hub एक ब्लॉग साइट है, जो एप्पल से जुड़ी सभी लॉन्चिंग के बारे में जानकारी देता है, जिसमें अपकमिंग आईफोन 13 (iPhone 13) शामिल है.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
IANS की रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 13 $799 यानी भारतीय कीमत के अनुसार 58,600 रुपए की कीमत के साथ लॉन्च हो सकता है. हालांकि इंडिया में इसकी कीमत लोकल टेक्स लगाकर ज्यादा हो सकती है. वहीं iPhone 13 Pro की कीमत $999 यानी 73,300 रुपए, iPhone 13 Pro Max वैरिएंट की कीमत $1,099 यानी 80,679 रुपए और iPhone 13 Mini की कीमत $699 यानी 51,314 रुपए हो सकती है.
इसके अलावा Ukrainian की ई-कॉमर्स साइट KTC ने भी आईफोन 13 (iPhone 13) के कलर्स, स्टोरेज और कॉन्फ्यूगिरेशन का खुसाला किया है. वेबसाईट ने रिवील किया है Apple iPhone 13 और iPhone 13 mini को 6 कलर ऑप्शंस के साथ पेश करेगी, जिसमें ब्लेक, ब्लू, पर्पल, पिंक, व्हाइट और रेड कलर शामिल है.
iPhone 13 mini दो स्टोरेज ऑप्शंस 64GB और 128GB के साथ आएगा. वेनिला वैरिएंट वाले iPhone 13 भी 128GB और 256GB दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ आएगा. वहीं The iPhone 13 Pro और 13 Pro Max 4 कलर ऑप्शंस के साथ उपलब्ध कराया जाएगा, यानी की ये आपको ब्लेक, सिल्वर गोल्ड और ब्रॉन्च में मिलेगा.
iPhone 13 Pro दो स्टोरेज ऑप्शंस 128GB और 256GB के साथ आएगा. वहीं iPhone 13 Pro Max 256GB और 512GB वैरिएंट के साथ आएगा. 2021 के और इवेंट्स की तरह ही, Apple ने कन्फर्म किया कि अगले इवेंट को भी सितंबर में वर्चुअली लॉन्च किया जाएगा.
बता दें iPhone 13 सीरीज और आईफोन 13 प्रो मैक्स सबसे ज्यादा पॉवरफुल स्मार्टफोन्स में से एक है. iPhone 13 Pro Max के फीचर्स की बात करें, तो इसकी डिस्प्ले OLED 6.7-इंज 120Hz दी जाएगी, इसके अलावा iPhone 13 की डिस्प्ले OLED 6.1-इंच हो सकती है.