&format=webp&quality=medium)
Apple iphone 13 ad promo video: Apple ने अपना 14 सितंबर यानी की बीते दिन मेगा इवेंट ऑर्गेनाइज किया था. इस इवेंट में कंपनी ने अपने iPhone 13 Series के अलावा काफी सारे प्रोडक्ट्स को पेश किया. इवेंट की स्ट्रीमिंग कैलिफोर्निया में हुई, जिसकी शुरुआत Apple के CEO टिम कुक (Tim Cook) ने की. देश और दुनिया के सभी एप्पल लवर्स ने इस इवेंट को बड़े ही गौर से देखा और सुना. इसें भारतीय फैन्स को यह इवेंट कुछ ज्यादा ही पसंद आया है. दरअसल वो इसलिए क्योंकि इसमें बॉलीवुड के आइकॉनिग सॉन्ग 'दम मारो दम' (Dam Maro Dam) का इस्तेमाल किया गया है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
iPhone 13 का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे. वहीं इवेंट शुरू हुआ नहीं कि लोगों को निगाहे उसी पर टिकी थी. (apple mega event 2021) एप्पल के CEO ने iPhone 13 का प्रोमो वीडियो प्ले किया, जिसे सुनने के बाद सभी बॉलीवुड फैन्स दंग रह गए. वो इसलिए क्योंकि प्रोमोशनल वीडियो की शुरुआत बॉलीवुड के एक बहुत पॉपुलर और आइकॉनिक सॉन्ग ‘दम मारो दम’(Dam Maro Dam) के साथ ट्यूनिंग के साथ हुई.
इस ट्यूनिंग को सुनने के बाद सभी इंडियन और बॉलीवुड फैन्स को काफी अच्छा और शॉक्ड फील हुआ. वो हैरानी में रह गए...क्या सच में मेगा इवेंट ने बॉलीवुड की ट्यून बजाई गई? हालांकि इस प्रोमोशनल वीडियो में एक और किसी इंग्लिश सॉन्ग की ट्यूनिंग का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन शुरुआत दम मारो दम (Dam Maro Dam) से सॉन्ग की ट्यूनिंग से हुई. इस इवेंट से जुड़े इस भारतीय सॉन्ग को लोग ट्विटर पर भी जमकर चर्चाएं कर रहे हैं. इसके बाद सामने आया कि इस प्रोमो में 'दम मारो दम' नहीं Footsie के Work All Day का इस्तेमाल किया गया है. आप नीचे इस वीडियो में भी देख सकते हैं.
देश में कुछ साल पहले बॉलीवुड का हिट सॉन्ग 'दम मारो दम' नए वर्जन के साथ रिलीज हुई था. इसमें पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका पाडुकोण (Deepika) ने परफॉर्म किया था. उसी सॉन्ग की ट्यूनिंग एप्पल ने iPhone 13 के प्रोमोशनल वीडियो में यूज की है. फिलहाल ये बात क्लीयर है या नहीं इससे जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
इस नई सीरीज में कंपनी iPhone 13, iPhone 13 Mini, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max लेकर आई है. इसके अलावा Apple Event में iPad 2021 और iPad Mini भी लॉन्च किए. साथ ही दिग्गज टेक कंपनी ने Apple Watch Series 7 को भी पेश कर दिया है. बता दें iPhone 13 को इस बार एक खास पिंक कलर ऑप्शन में भी लॉन्च किया गया है. इस बार कंपनी ने आईफोन नॉच को 20% तक छोटा किया है, जो सभी फेस आईडी सेंसर्स के साथ आता है.
iPhone 13 की खासियत की बात करें, तो iPhone 13 की डिस्प्ले 1200 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है. कंपनी ने XDR डिस्प्ले यूजर्स के लिए ब्राइट, रिच एक्सपीरियंस का दावा किया है. iPhone 13 और iPhone 13 Mini के लिए डिस्प्ले साइज क्रमश: 6.1-इंच और 5.4-इंच है. iPhone 13 A15 Bionic chipset पर रन करता है. इसमें 2 हाई कोर परफॉर्मेंस के साथ six-core CPU दिया गया है. इसमें लर्निंग टास्क के लिए 16-कोर न्यूरल इंजन है. इसके अलावा iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max भी लॉन्च हो चुके हैं. इनकी खास बात है कि यह जरूरत के हिसाब से अलग-अलग डिस्प्ले रिफ्रेश रेट की सुविधा भी देता है. इसके कैमरा सिस्टम में भी कंपनी ने कई नए फीचर्स होने और यूजर्स को खास अनुभव देने का दावा किया है.