iPhone को ढूंढने में मदद करेगी ये डिवाइस, Apple इस साल कर सकती है लॉन्‍च

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कम्पनियों में से एक Apple इस साल अक्टूबर में एक इवेंट कर iPhone 12 मॉडल्स, Apple वॉच सीरीज 6 और काफी समय से चर्चा में रहे Airtags आइटम ट्रैकर लॉन्च कर सकता है.
iPhone को ढूंढने में मदद करेगी ये डिवाइस, Apple इस साल कर सकती है लॉन्‍च

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कम्पनियों में से एक Apple इस साल अक्टूबर में एक इवेंट कर iPhone 12 मॉडल्स, Apple वॉच सीरीज 6 और काफी समय से चर्चा में रहे Airtags आइटम ट्रैकर लॉन्च कर सकता है. एअरटैग्स छोटे ट्रैकिंग टाइल्स हैं, जो ब्ल्यूटुथ कनक्टिविटी से चलते हैं और ये गुम हुई चीजों को खोजने में मददगार हो सकती हैं.

Apple ने iPhone SE 2020 के लॉन्च के समय ही एअरटैग्स को भी लॉन्च करने का प्लान बनाया था लेकिन कुछ कारणों से यह लॉन्च टल गया था. इस साल की सबसे चर्चित लॉन्च iPhone 12 सीरीज होगी, जिसके तहत कुल 4 नए iPhone लॉन्च किए जाने हैं.

नए iPhones को आमतौर पर सितम्बर के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जाता है लेकिन इस बार यह साफ नहीं है कि Apple अपनी परंपरा को कायम रखते हुए इवेंट आयोजित करेगा या नहीं.

टेक एनालिस्ट Jon Prosser के मुताबिक एप्‍पल iPhone 12 और iPhone 12 प्रो की लॉन्चिंग अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में होगी. इसे लेकर एक और खुलासा हुआ है कि यह वायरलेस चार्जिंग के साथ आएगा. कंपनी की योजना iPhone 12 को मैग्नेटिक अटैचमेंट वायरलेस चार्जिंग के साथ पेश करने की बताई जा रही है. इसमें चार्जिंग पैड पर फोन अपने आप ही अनुकूल स्थिति में घूमता जाएगा.

Apple iPhone-12 pro 6.1-inch या 6.7-inch साइज में आएगा और इसमें एक हाई रिफ्रेश-रेट के साथ 120 htz प्रमोशन डिस्प्ले के होने की संभावना है जैसा कि अभी iPad pro में देखा गया है.

डिवाइस में रियर कैमरा मॉड्यूल का दावा है जो एक लीडर स्कैनर के साथ 4 सेंसर लगाएगा जिसे हाल ही में लॉन्च किए गए एप्पल आईपैड प्रो में पेश किया गया था.

Zee Business Live TV

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6