iOS 26 अपडेट के बाद आपको भी झेलनी पड़ी दिक्क्तें? एक क्लिक से मिलेगी होने वाली परेशानी से राहत!

Apple iOS 26.0.1 Update: कंपनी ने इसमें सुधार करते हुए नया अपडेट iOS 26.0.1 जारी कर दिया है. ये पहला बग खास iPhone 17 यूजर्स को ज्यादा झेलना पड़ा, जिसे कंपनी ने फिक्स कर दिया है. चलिए जानते हैं क्या-क्या प्रॉब्लम्स हो जाएंगी फिक्स.
iOS 26 अपडेट के बाद आपको भी झेलनी पड़ी दिक्क्तें? एक क्लिक से मिलेगी होने वाली परेशानी से राहत!

Apple ने हाल ही में iOS 26 सॉफ्टवेयर रिलीज किया था. इस सॉफ्टवेयर को यूजर्स ने जब iPhone में अपडेट किया तो उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा. लोगों की अपडेट के बाद शिकायत आई कि उनके फोन्स की बैटरी बहुत ज्यादा जल्दी खत्म हो रही है. कॉल आने पर रिंग नहीं हो रहा और साथ कैमरा में ग्लिच देखने को मिला. लेकिन कंपनी ने इसमें सुधार करते हुए नया अपडेट iOS 26.0.1 जारी कर दिया है. ये पहला बग खास iPhone 17 यूजर्स को ज्यादा झेलना पड़ा, जिसे कंपनी ने फिक्स कर दिया है. चलिए जानते हैं क्या-क्या प्रॉब्लम्स हो जाएंगी फिक्स.

Apple ने अपने लेटेस्ट iPhone ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 26 का पहला बग फिक्स अपडेट iOS 26.0.1 जारी कर दिया है. यह अपडेट iPhone 17, iPhone 17 Pro, और iPhone Air जैसे नए डिवाइसेज के यूजर्स के लिए खासतौर पर जरूरी है क्योंकि इसमें कई परेशान करने वाले तकनीकी बग्स को ठीक किया गया है.

क्या थी iOS 26 में दिक्कतें?

iOS 26 के पब्लिक रिलीज के बाद से ही यूजर्स ने कुछ गंभीर समस्याओं की रिपोर्ट की थी:

  • Wi-Fi और Bluetooth बार-बार डिसकनेक्ट हो रहे थे
  • Cellular नेटवर्क से कनेक्ट करने में परेशानी
  • कैमरे से ली गई फोटो में अजीब से आर्टिफैक्ट्स दिख रहे थे
  • App आइकन कभी-कभी खाली या ब्लैंक दिख रहे थे
  • VoiceOver जैसे accessibility फीचर में गड़बड़ी
  • ये समस्याएं खासकर iPhone 17 सीरीज को प्रभावित कर रही थीं, जिससे यूजर्स को काफी असुविधा हो रही थी.

iOS 26.0.1 में क्या-क्या ठीक किया गया है?

  • Apple के अनुसार, नए अपडेट में निम्नलिखित बग्स को फिक्स किया गया है:
  • Wi-Fi और Bluetooth का ऑटोमेटिक डिसकनेक्ट होना अब नहीं होगा
  • Cellular नेटवर्क कनेक्टिविटी में सुधार
  • कैमरे की तस्वीरों में आ रही गड़बड़ियां खासतौर पर लो लाइट में अब ठीक कर दी गई हैं
  • कस्टम थीम/टिंट लगाने पर ऐप आइकन गायब होना अब नहीं होगा
  • VoiceOver फीचर का फेल होना, जिससे दृष्टिबाधित यूजर्स को परेशानी हो रही थी, उसे फिक्स किया गया है

क्या आपको iOS 26.0.1 अपडेट करना चाहिए?

बिलकुल! Apple ने खुद सलाह दी है कि सभी iPhone यूजर्स को ये अपडेट इंस्टॉल कर लेना चाहिए. ये न सिर्फ डिवाइस के परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है, बल्कि सिक्योरिटी और स्टेबिलिटी के लिहाज से भी जरूरी है.

आप इसे Settings > General > Software Update में जाकर आसानी से डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं.

आगे और अपडेट्स की उम्मीद?

हां, Apple का इतिहास बताता है कि नए iOS लॉन्च के बाद शुरुआती महीनों में कई छोटे-छोटे अपडेट्स आते हैं. उम्मीद है कि जल्द ही iOS 26.0.2 या 26.0.3 भी रिलीज किया जाएगा, जिसमें और सुधार देखने को मिल सकते हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6