जब भी हम टेक्नोलॉजी या स्टाइल की बात करते हैं तो जेहन में सबसे पहला नाम 'Apple' का आता है. स्टीव जॉब्स की इस कंपनी ने केवल गैजेट्स नहीं बनाए, बल्कि हमारी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाया है. Apple को मार्केट में उतरे हुए 50 साल पूरे होने वाले हैं. तो आज हम Apple के उन चुनिंदा प्रोडक्ट्स की टाइमलाइन देखेंगे जिन्होंने पूरी दुनिया के टेक मार्केट को हिलाकर रख दिया.
सवाल: कब हुई थी 50 साल पहले एप्पल की शुरुआत?
Apple Inc. एक अमेरिकी मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी है जिसने कंप्यूटर, स्मार्टफोन, टैबलेट और डिजिटल डिवाइस के क्षेत्र में बड़े बदलाव किए हैं. आज Apple दुनिया की सबसे पहचानी जाने वाली टेक कंपनियों में शामिल है. एप्पल (Apple) की शुरुआत 1 अप्रैल 1976 को स्टीव जॉब्स (Steve Jobs), स्टीव वोजनियाक (Steve Wozniak) और रोनाल्ड वेन (Ronald Wayne) ने मिलकर की थी. यह कंपनी कैलिफ़ोर्निया में स्टीव जॉब्स के गैराज से शुरू हुई थी. आज कंपनी का मुख्यालय क्यूपर्टिनो, कैलिफोर्निया (अमेरिका) में है.वर्तमान में कंपनी के CEO टिम कुक (Tim Cook) हैं.
Add Zee Business as a Preferred Source
Apple कंपनी के बारे में जरूरी जानकारी
स्थापना: 1976
पहले नाम: Apple Computer Inc
शेयर बाजार टिकर: AAPL
सेक्टर: सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology)
Apple ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में कई ऐसे प्रोडक्ट दिए जिन्होंने लोगों के डिजिटल जीवन को पूरी तरह बदल दिया.
सवाल: Apple के अब तक के फेमस प्रोडक्ट की हिस्ट्री क्या है?
Mac कंप्यूटर
- एप्पल ने अपना पहला मैकिंटोश कंप्यूटर 24 जनवरी 1984 को लॉन्च किया था.
- इस सीरीज का पहला कंप्यूटर Macintosh 128K था.
- इस कंप्यूटर में ग्राफिकल यूजर इंटरफेस (GUI) और माउस का यूज किया गया.
- मैकिंटोश आने के बाद कंप्यूटर यूज करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया.
iPhone
- Apple ने पहली बार iPhone का ऐलान 9 जनवरी 2007 को किया था.
- उस समय Apple के CEO Steve Jobs ने Macworld कॉन्फ्रेंस में इसे दुनिया के सामने पेश किया.
- पहला iPhone 29 जून 2007 को अमेरिका में बिक्री के लिए लॉन्च हुआ.
- इसका पहला मॉडल iPhone (1st Generation) था, जिसे कई लोग iPhone 2G भी कहते हैं.
- इसमें 3.5 इंच डिस्प्ले, 2MP कैमरा और मल्टी-टच स्क्रीन जैसे फीचर्स थे, जो उस समय बहुत नए थे.
- 2007 से Apple लगभग हर साल नए iPhone मॉडल और iOS अपडेट लॉन्च करता है.
iPad
- Apple ने 27 जनवरी 2010 को iPad की घोषणा की थी.
- इसे खुद Steve Jobs ने दुनिया के सामने पेश किया.
- iPad को 3 अप्रैल 2010 को अमेरिका में पहली बार बिक्री के लिए लॉन्च किया गया.
- इसमें 9.7 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई थी, जो उस समय खास थी.
- iPad में Apple का A4 चिप था, जिसने इसे तेज और स्मूद बनाया.
- iPad के आने के बाद टैबलेट का ट्रेंड तेजी से बढ़ा और नया बाजार बन गया.
iPod
- Apple ने 23 अक्टूबर 2001 को iPod पेश किया
- इसे 1000 गाने आपकी जेब में टैगलाइन के साथ लॉन्च किया गया
- इसमें 5GB स्टोरेज थी, जिसमें करीब 1000 गाने सेव हो सकते थे
- iPod का वजन केवल 6.5 औंस था, यानी इसे कहीं भी आसानी से ले जा सकते थे
- iPod ने लोगों के गाने सुनने का तरीका पूरी तरह बदल दिया
- बाद में Nano, Shuffle और Touch जैसे मॉडल लॉन्च हुए
Apple Watch
- Apple ने अपनी पहली स्मार्टवॉच 24 अप्रैल 2015 को लॉन्च की
- इसे इस तरह डिजाइन किया गया था कि लोग फोन कम इस्तेमाल करें और जरूरी काम वॉच से ही कर लें
- लॉन्च के बाद Apple Watch दुनिया की सबसे पॉपुलर स्मार्टवॉच में शामिल हो गई
- इसमें हेल्थ ट्रैकिंग, नोटिफिकेशन और कॉल जैसी सुविधाएं मिलती हैं
- Apple Watch आज भी स्मार्टवॉच सेगमेंट में लीडर मानी जाती है
MacBook
- Apple ने 16 मई 2006 को MacBook लॉन्च किया
- यह iBook और PowerBook की जगह लाया गया नया लैपटॉप था
- पहली बार MacBook में Intel Core Duo प्रोसेसर दिया गया, जो बड़ा टेक अपग्रेड था
- 13.3 इंच स्क्रीन के साथ ब्लैक और व्हाइट कलर में मौजूद था
- MacBook Pro और Air भी आए-
- • 2006 में MacBook Pro
- • 2008 में पतला MacBook Air लॉन्च
- Apple ने M1 चिप (Apple Silicon) लॉन्च की, जिससे स्पीड और बैटरी लाइफ में सुधार हुआ था
- MacBook आज भी प्रीमियम लैपटॉप मार्केट में सबसे पॉपुलर माना जाता है
AirPods
- AirPods की शुरुआत 2016 में हुई और इसने वायरलेस ऑडियो को पूरी तरह बदल दिया, खासकर iPhone से हेडफोन जैक हटने के बाद.
- W1, H1 और H2 चिप्स के साथ आसान कनेक्टिविटी, Siri कंट्रोल और शानदार बैटरी लाइफ मिली.
- Pro और Max मॉडल्स में ANC और Spatial Audio जैसे एडवांस फीचर्स जुड़े.
Apple TV+
- Apple ने 1 नवंबर 2019 को इस स्ट्रीमिंग सर्विस को लॉन्च किया
- लॉन्च के साथ ही यह भारत सहित दुनियाभर के 100 से ज्यादा देशों में मौजूद हो गया
- इसकी लॉन्च डेट 10 सितंबर 2019 के Apple इवेंट में बताई गई थी
- भारत में इसकी कीमत शुरू में सिर्फ ₹99 प्रति माह रखी गई थी
- Apple TV+ पूरी तरह Ad-free वीडियो प्लेटफॉर्म है
- इसे आप Apple TV ऐप के जरिए आसानी से देख सकते हैं
कैसे बदला Apple ने कंज्यूमर टेक?
Apple ने 2007 में iPhone लॉन्च करके पूरी टेक्नोलॉजी की दुनिया बदल दी. टचस्क्रीन स्मार्टफोन और 2008 में आए App Store के साथ मोबाइल केवल कॉलिंग डिवाइस नहीं रहा, बल्कि कैमरा, गेमिंग और बैंक सब कुछ बन गया. Apple ने Mac, Watch और AirPods जैसे डिवाइस को जोड़कर ऐसा Fकोसिस्टम बनाया, जिसमें सब कुछ आसानी से काम करता है. आसान डिजाइन, स्मूद एक्सपीरियंस और Apple Music, iCloud जैसी सेवाओं के जरिए कंपनी ने लोगों की पूरी डिजिटल लाइफस्टाइल को बदल दिया.
Apple की शुरुआत कैसे हुई?
Apple की कहानी किसी बड़े ऑफिस से नहीं बल्कि एक गैरेज से शुरू हुई थी.असल में स्टीव वॉजनियाक का सपना था कि वे अपना खुद का पर्सनल कंप्यूटर बनाएं. इसी दौरान उन्होंने एक कंप्यूटर बोर्ड बनाया था. जब उन्होंने यह डिजाइन अपनी कंपनी Hewlett-Packard को दिखाया तो कंपनी ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई. इसके बाद उन्होंने अपने दोस्त स्टीव जॉब्स के साथ मिलकर कंपनी शुरू करने का फैसला किया.
1 अप्रैल 1976 को Apple Inc. की स्थापना हुई
शुरुआत में कंपनी के तीन साझेदार थे-
- स्टीव जॉब्स
- स्टीव वॉजनियाक
- रोनाल्ड वेन
सवाल: अपने पहले कंप्यूटर में Apple ने क्या कमाल किया था?
Apple का पहला प्रोडक्ट Apple I था, जिसे 1976 में पेश किया गया.
इसकी कीमत करीब 666.66 डॉलर रखी गई थी, यह एक साधारण मदरबोर्ड था जिसमें CPU और RAM मौजूद थे लेकिन इसमें कीबोर्ड या मॉनिटर नहीं था.
इसके बावजूद कंपनी ने उसी साल करीब 200 यूनिट बेच दीं थीं और यहीं से Apple की यात्रा शुरू हुई.
ग्राफिकल इंटरफेस और माउस की शुरुआत
1979 में स्टीव जॉब्स ने Xerox PARC रिसर्च सेंटर का दौरा किया था. जी हां वहां उन्हें तीन ऐसी तकनीकें देखने को मिलीं जिन्होंने कंप्यूटर की दुनिया बदल दी थी-
- ग्राफिकल यूजर इंटरफेस (GUI)
- माउस
- आइकन आधारित सिस्टम
इन तकनीकों को बाद में Apple ने अपने कंप्यूटर Lisa और Macintosh में यूज किया था.
Macintosh ने बदली कंप्यूटर दुनिया
आपको बता दें कि 1984 में Apple ने Macintosh लॉन्च किया. यह पहला लोकप्रिय कंप्यूटर था जिसमें GUI और माउस का इस्तेमाल हुआ. जी हां Macintosh को एक खास टीवी विज्ञापन के जरिए लॉन्च किया गया था जो Super Bowl में दिखाया गया था. यह एड टेक इतिहास के सबसे फेमस विज्ञापनों में से एक माना जाता है.
Tim Cook के दौर में Apple
- 2011 में स्टीव जॉब्स के निधन के बाद टिम कुक कंपनी के CEO बने
- उनके नेतृत्व में Apple ने कई नए प्रोडक्ट पेश किए,Apple Watch,AirPods,Apple Pay,HomePod.
- 2018 में Apple दुनिया की पहली कंपनी बनी जिसकी मार्केट वैल्यू करीब 1 ट्रिलियन डॉलर पहुंची
सवाल: क्या है Apple की विरासत?
- एक छोटे गैरेज से शुरू होकर Apple आज दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक बन चुकी है
- कंपनी का मशहूर नाराThink Different आज भी उसके नवाचार और अलग सोच का प्रतीक माना जाता है
- Apple ने कंप्यूटर, मोबाइल और डिजिटल तकनीक को न सिर्फ विकसित किया बल्कि यह भी बदल दिया कि लोग तकनीक को अपने रोजमर्रा के जीवन में कैसे इस्तेमाल करते हैं.
तो आखिर क्यों अलग है Apple?
Apple की सफलता का राज यह है कि इसको पेश करने वालों ने कभी भी सिर्फ मशीन नहीं बनाई. उन्होंने हमेशा इस बात पर ध्यान दिया कि एक इंसान उस मशीन का यूज कैसे करता है. Apple के ये प्रोडक्ट्स इस बात के गवाह हैं कि सही विजन और बेहतरीन डिजाइन मिलकर पूरी दुनिया का फ्यूचर बदल सकते हैं.
Q1. Apple की शुरुआत कब हुई थी?
Apple की स्थापना 1 अप्रैल 1976 को हुई थी
Q2. Apple के फाउंडर्स कौन हैं?
Steve Jobs, Steve Wozniak और Ronald Wayne ने कंपनी शुरू की थी
Q3. Apple का पहला प्रोडक्ट कौन सा था?
Apple I कंपनी का पहला कंप्यूटर था, जिसे 1976 में लॉन्च किया गया
Q4. Apple का सबसे बड़ा गेम चेंजर प्रोडक्ट कौन सा है?
iPhone को Apple का सबसे बड़ा गेम चेंजर माना जाता है
Q5. Apple आज किन प्रोडक्ट्स के लिए फेमस है?
iPhone, MacBook, iPad, AirPods और Apple Watch इसके प्रमुख प्रोडक्ट्स हैं