अमेजन ने ग्रेट इंडियन सेल का किया ऐलान, जानिए कब से उठा सकते हैं आकर्षक ऑफर्स का फायदा

Amazon Great Indian Festival sale latest news in hindi: इस सेल को "खुशियों का डब्बा" टैग-लाइन के साथ पेश किया जाएगा.
अमेजन ने ग्रेट इंडियन सेल का किया ऐलान, जानिए कब से उठा सकते हैं आकर्षक ऑफर्स का फायदा

फेस्टिवल सेल में कई नए प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च.

Amazon Great Indian Festival sale latest news in hindi: अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Amazon Great Indian Festival Sale) का ऐलान किया गया है. यह सेल अगले महीने शुरू होने को तैयार है. 4 अक्टूबर से शुरू हो रहे इस सेल को लेकर कंपनी ने आज घोषणा की है. इसके साथ ही इस सेल को "खुशियों का डब्बा" टैग-लाइन के साथ पेश किया जाएगा. अमेज़न प्राइम मेंबर्स (Amazon Prime members) एक दिन पहले से सेल को एक्सेस कर सकेंगे. अमेज़न प्राइम मेंबर्स (Amazon Prime members) को इस सेल में कई और बेहतरीन ऑफर्स दिए जाएंगे.

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Amazon Great Indian Festival Sale) में इस बार Amazon ने Alexa इन-बिल्ट डिवाइस को शानदार डिस्काउंट ऑफर पर उपलब्ध करा रहा है. इसके साथ ही ग्राहक Amazon ऐप से बोलकर प्रोडक्ट खरीदने का अनुभव भी हासिल कर सकेंगे. 4 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे इस सेल का समापन कब होगा, कंपनी ने फिलहाल इसको लेकर कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह सेल एक महीने के करीब चलेगी.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

फेस्टिवल सेल में कई नए प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च

ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में सैमसंग, वनप्लस, श्याओमी, सोनी, ऐप्पल, बोट, लेनोवो, एचपी, आसुस, फॉसिल, लेवीज, बीबा, एलन सॉली, एडिडास, अमेरिकन टूरिस्टर, प्रेस्टीज जैसे शीर्ष ब्रांडों के 1,000 से अधिक नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जाएंगे. स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज समेत इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की लॉन्चिंग होने की उम्मीद है. लॉन्चिंग के साथ ही इन प्रोडक्ट्स पर कई तरह की छूट भी दी जाएगी. जिसका फायदा ग्राहक उठा सकते हैं.

अमेज़न इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट ने कही यह बात

अमेज़न इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट मनीष तिवारी ने कहा कि इस साल का ग्रेट इंडियन फेस्टिवल स्थानीय दुकान मालिकों और छोटे और मध्यम विक्रेताओं के लिए एक उत्सब की तरह है. हम उनकी भवनाओं का आदर करते हैं. विशेष रूप से महामारी के कारण हाल की चुनौतियों को देखते हुए जिस तरीके सबने मिलकर काम किया है वो सराहनीय है. #KhushiyonKeDibbe इस साल के फेस्टिवल सेल का हमारा थीम है जिसका मकसद लोगों के घरों में खुशियों को पहुंचाना है.