&format=webp&quality=medium)
Amazon Smart Glasses for Delivery: ऑनलाइन शॉपिंग की दिग्गज कंपनी अमेज़न (Amazon) ने अपने डिलीवरी एजेंट्स के लिए एक शानदार कदम उठाया है. कंपनी ने अब AI तकनीक से लैस स्मार्ट ग्लासेज (Smart Glasses) को लॉन्च किया है. इन चश्मों को खास तौर पर इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि डिलीवरी का काम बेहद आसान और तेज़ हो जाए. इस स्मार्ट ग्लास की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये रियल-टाइम नेविगेशन को सपोर्ट करता है, यानी डिलीवरी एजेंट को सही रास्ता दिखाता है. इसके जरिए डिलीवरी के लिए लाए गए पैकेज को तुरंत स्कैन किया जा सकता है. इतना ही नहीं, ये मुश्किल या खतरनाक स्थिति आने पर एजेंट को ज़रूरी अलर्ट भी देता है.
अमेज़न का कहना है कि इन स्मार्ट ग्लासेज में Geospatial, AI सेंसिंग और कंप्यूटर विजन टेक्नोलॉजी जैसी एडवांस तकनीकें दी गई हैं. इनकी मदद से डिलीवरी एजेंट सही रूट को ट्रैक कर सकते हैं और सटीक लोकेशन पर पहुंचकर पैकेज डिलीवर कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि पैकेज से जुड़ी सारी जानकारी और रास्ते का नेविगेशन (दिशा-निर्देश) सीधे ग्लास के डिस्प्ले में दिखाई देगा. इसका मतलब है कि अब डिलीवरी एजेंट को बार-बार अपना फोन निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उनका ध्यान सिर्फ ड्राइविंग और डिलीवरी पर रहेगा, जिससे काम और भी सुरक्षित और कुशल बनेगा.
अमेज़न के इन AI स्मार्ट ग्लासेज में एक मल्टी-कैमरा सेटअप भी दिया गया है. ये सेटअप आसपास की जगह पर लगातार नज़र रखता है (मॉनिटर करता है). अगर कहीं कोई खतरा महसूस होता है, तो ये तुरंत एजेंट को अलर्ट भेजता है. सुरक्षा के साथ-साथ, डिलीवरी का काम भी आसान हुआ है. इस चश्मे के जरिए पैकेज के बारकोड को स्कैन करके उसका पूरा पता और उससे जुड़ी अन्य जानकारी तुरंत हासिल की जा सकती है.

स्मार्ट ग्लासेस के साथ एक कंट्रोलर भी आता है. ये कंट्रोलर एक छोटा सा डिवाइस होता है, जिसे डिलीवरी पर्सनल अपनी कमर पर (वेस्ट पर) लगाकर कैरी कर सकते हैं. ये कंट्रोलर कई काम करता है:
ऑपरेशनल कंट्रोल: ये चश्मे को चलाने में मदद करता है.
इसके अलावा, इन ग्लासेज में एजेंट की सुविधा के लिए प्रिस्क्रिप्शन लेंस (नंबर वाला चश्मा) और फोटोक्रोमिक लेंस भी लगाए गए हैं. फोटोक्रोमिक लेंस वो होते हैं जो रौशनी के हिसाब से खुद-ब-खुद एडजस्ट हो जाते हैं, जिससे तेज धूप या कम रौशनी, दोनों में काम करना आसान हो जाता है.

अमेज़न के AI स्मार्ट ग्लास फिलहाल नॉर्थ अमेरिका में उपलब्ध हैं और इनकी टेस्टिंग (जांच) चल रही है. कंपनी डिलीवरी एजेंट्स से इनका इस्तेमाल करके फीडबैक भी ले रही है. कंपनी का मुख्य मकसद इन स्मार्ट ग्लास को लॉन्च करने का येी है कि डिलीवरी का पूरा प्रोसेस पहले से कहीं ज्यादा सरल और फास्ट (तेज) बन सके. बता दें कि अमेज़न इस स्मार्ट ग्लास पर पिछले साल से काम कर रहा था और इसकी जानकारी सबसे पहले 'राउटर्स' ने दी थी. अब इसे पूरी दुनिया के सामने पेश कर दिया गया है.
| फीचर (Feature) | खासियत (Specification / Advantage) |
| मुख्य तकनीक | Geospatial, AI सेंसिंग, कंप्यूटर विजन टेक्नोलॉजी |
| नेविगेशन | रियल-टाइम नेविगेशन सपोर्ट, रास्ता सीधे डिस्प्ले में दिखता है. |
| पैकेज प्रबंधन | पैकेज बारकोड को तुरंत स्कैन करने की सुविधा. |
| सुरक्षा | मल्टी-कैमरा सेटअप, खतरा होने पर तुरंत अलर्ट मिलता है. |
| उपयोगिता | डिलीवरी के दौरान फोन इस्तेमाल करने की जरूरत खत्म. |
| कंट्रोलर | साथ में कंट्रोलर, जिसमें स्वैपेबल बैटरी और इमरजेंसी बटन है. |
| लेंस विकल्प | प्रिस्क्रिप्शन लेंस और रौशनी के अनुसार काम करने वाला फोटोक्रोमिक लेंस. |
| वर्तमान स्थिति | नॉर्थ अमेरिका में टेस्टिंग चल रही है और फीडबैक लिया जा रहा है. |
A1: अमेज़न ने डिलीवरी एजेंट्स के लिए AI तकनीक से लैस स्मार्ट ग्लासेज (Smart Glasses) लॉन्च किए हैं, जिन्हें खासतौर पर डिलीवरी को आसान और तेज़ बनाने के लिए तैयार किया गया है.
A2: स्मार्ट ग्लासेज में Geospatial, AI सेंसिंग और कंप्यूटर विजन टेक्नोलॉजी जैसी एडवांस तकनीकें दी गई हैं, जो एजेंट को सही रूट और सटीक लोकेशन ट्रैक करने में मदद करती हैं.
A3: एजेंट को डिलीवरी से जुड़ी जानकारी और नेविगेशन सीधे ग्लास के डिस्प्ले में दिखाई देगा, जिससे उन्हें बार-बार फोन इस्तेमाल करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, और काम सुरक्षित व तेज़ हो जाएगा.
A4: इसमें मल्टी-कैमरा सेटअप मिलता है जो आसपास की जगह को मॉनिटर करता है, और खतरा होने पर तुरंत एजेंट को अलर्ट भेजता है.
A5: कंट्रोलर को वेस्ट पर कैरी किया जा सकता है और इसमें ऑपरेशनल कंट्रोल, बदलने योग्य (स्वैपेबल) बैटरी और किसी भी आपात स्थिति के लिए इमरजेंसी बटन शामिल है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)