&format=webp&quality=medium)
टेक वर्ल्ड में भारतीय टैलेंट लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. उसी कड़ी में अब Apple ने भारतीय मूल के जाने-माने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्चर अमर सुब्रमण्य को अपना नया Vice President of AI नियुक्त किया है. कंपनी ने पुष्टि की है कि अमर सुब्रमण्य अब AI से जुड़े सभी प्रमुख प्रोजेक्ट्स को लीड करेंगे और सीधे Apple के सीनियर एग्जीक्यूटिव क्रेग फेडेरिघी को रिपोर्ट करेंगे.
अमर सुब्रमण्य टेक इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम हैं. Apple में शामिल होने से पहले वो Microsoft में Corporate Vice President of AI थे. इससे पहले वो 16 साल Google में रहे, जहां वो Gemini Assistant और अन्य AI प्रोडक्ट्स के इंजीनियरिंग हेड रहे. AI, मशीन लर्निंग और रिसर्च को असल प्रोडक्ट्स में लागू करने का उनका अनुभव बेहद गहरा माना जाता है.
Apple के मुताबिक, अमर कंपनी में इन डोमेन को लीड करेंगे:
कंपनी मानती है कि उनकी स्किल्स Apple के भावी AI प्रोजेक्ट्स को मजबूत दिशा देंगी.
Apple के CEO टिम कुक ने कहा-“AI काफी समय से Apple की स्ट्रेटेजी का हिस्सा है और हम अमर का स्वागत करते हैं. उनका अनुभव हमें अगले स्तर पर ले जाएगा.”
Apple के मौजूदा AI और मशीन लर्निंग स्ट्रेटेजी के हेड John Giannandrea ने रिटायरमेंट की घोषणा की है. हालांकि वो अभी 2026 तक कंपनी के एडवाइजर के रूप में जुड़े रहेंगे. जॉन जियानांड्रिया ने एप्पल में 2018 से अपने प्रवेश से कंपनी की एआई और मशीन लर्निंग स्ट्रैटेजी में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने एप्पल में एक वर्ल्ड-क्लास टीम बनाई और इस टीम को महत्वपूर्ण एआई टेक्नोलॉजी को डेवलप और डिप्लॉय करने के लिए तैयार किया. यह टीम वर्तमान में एप्पल फाउंडेशन मॉडल्स, सर्च एंड नॉलेज, मशीन लर्निंग रिसर्च और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर की जिम्मेदारी संभाल रही है.