भारत का पहला गेम्स एक्सपीरियंस अवॉर्ड Airtel ने किया अपने नाम, जानें कितना स्कोर मिला

एयरटेल ने 10.4 एमबीपीएस के स्कोर के साथ डाउनलोड स्पीड एक्सपीरियंस अवॉर्ड जीता. Vi ने 3.5 एमबीपीएस के स्कोर के साथ अपलोड स्पीड एक्सपीरियंस अवॉर्ड जीता.
भारत का पहला गेम्स एक्सपीरियंस अवॉर्ड Airtel ने किया अपने नाम, जानें कितना स्कोर मिला

ओपनसिग्नल ने INDIA मोबाइल नेटवर्क एक्सपीरियंस रिपोर्ट सितंबर 2020 जारी कर दिया है.(रॉयटर्स)

भारत के पहले गेम्स एक्सपीरियंस अवॉर्ड की अनाउंसमेंट हो गई है और यह अवॉर्ड प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने नाम कर लिया है. आपको बता दें, ओपनसिग्नल ने INDIA मोबाइल नेटवर्क एक्सपीरियंस रिपोर्ट सितंबर 2020 जारी कर दिया है. खबर के मुताबिक, एयरटेल को 100 में से 55.6 स्कोर मिला. मल्टीप्लेयर मोबाइल गेम्स का एक्सपीरियंस मोबाइल नेटवर्क की स्थिति से कैसे प्रभावित होता है, जिसमें लेटेंसी, पैकेट लॉस और जिटर को असेस किया जाता है.

एयरटेल ने लगातार चौथी बार वीडियो एक्सपीरियंस अवॉर्ड जीता है और इस बार गुड (55-65) कैटेगरी में जगह बनाने वाला इकलौता ऑपरेटर था. वीआई और जियो को फेयर रेटिंग मिली (40-55) और बीएसएनएल को पुअर कैटेगरी में रखा (40 से कम) में बना हुआ है.

रिपोर्ट के मुताबिक, वीआई की बात करें तो इसका मार्क्स 2.4 अंक से बढ़कर 3.4 अंक हो गया. Jio 4G अवैलिबिल्टी अवॉर्ड और 4G कवरेज एक्सपीरियंस अवॉर्ड दोनों जीते हैं. एयरटेल ने 10.4 एमबीपीएस के स्कोर के साथ डाउनलोड स्पीड एक्सपीरियंस अवॉर्ड जीता. Vi ने 3.5 एमबीपीएस के स्कोर के साथ अपलोड स्पीड एक्सपीरियंस अवॉर्ड जीता.

Add Zee Business as a Preferred Source

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

ओपनसिग्नल ने 1 मई, 2020 से शुरू होने वाले 90 दिनों के पीरियड में एयरटेल, बीएसएनएल, जियो और वीआई के मोबाइल नेटवर्क के एक्सपीरियंस की जांच की. इसमें यह देखा गया कि कंपनियों ने कैसे काम किया और आगे भारत के 49 सबसे बड़े शहरों में पहुंचे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6