Airtel ने Jio और Vodafone को दी कड़ी टक्‍कर, लॉन्‍च किए ये दो नए प्‍लान

Reliance jio और Vodafone को टक्‍कर देने के लिए Airtel ने लॉन्‍ग वैलिडिटी के दो नए प्‍लान लॉन्‍च किए हैं
Airtel ने Jio और Vodafone को दी कड़ी टक्‍कर, लॉन्‍च किए ये दो नए प्‍लान

एयरटेल ने लॉन्‍च किए दो लॉन्‍ग वैलिडिटी वाले प्‍लान (फोटो: reuters)

Reliance jio और Vodafone को टक्‍कर देने के लिए Airtel ने लॉन्‍ग वैलिडिटी के दो नए प्‍लान लॉन्‍च किए हैं. आपको बता दें कि एयरटेल ने एक साल की वैलिडिटी वाला 1,699 रुपये वाला प्रीपेड प्‍लान पहले ही लॉन्‍च कर चुकी है. अब कंपनी ने दो नए प्रीपेड प्‍लान 998 रुपये और 597 रुपये में लॉन्च किए हैं. एयरटेल के इन प्लान्‍स की वैलिडिटी क्रमश: 336 और 168 दिनों की है.

एयरटेल का 998 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
998 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल्स के साथ नेशनल रोमिंग कॉल्स की सुविधा दी जा रही है. इस प्लान में आपको 12GB डाटा भी दिया जा रहा है. इस प्लान की वैलिडिटी 336 दिनों की है. 336 दिनों के दौरान ग्राहकों को 300 एसएमएस भी मिलेंगे, जो हर 28 दिनों में रिन्यू होंगे.

Airtel

Add Zee Business as a Preferred Source

एयरटेल का 597 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
597 रुपये वाले प्लान में एयरटेल 168 दिनों की वैलिडिटी दे रही है जो लगभग 6 महीने होते हैं. इस प्रीपेड प्‍लान के तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग कॉल की सुविधा मिल रही है. इस प्लान में आपको 6 GB डाटा मिल रहा है. वैलिडिटी के दौरान ग्राहकों को 300 एसएमएस भी मिलेंगे, जो हर 28 दिनों में रिन्यू होंगे.

किसी भी सर्कल में करवा सकते हैं ये रिचार्ज
TelecomTalk की रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों प्लान्‍स को ग्राहक किसी भी सर्किल से रिचार्ज करवा सकते हैं. ये दोनों प्लान ज्‍यादा वॉयस कॉल करने वाले ग्राहकों के लिए हैं. आप इन प्लान को कंपनी की वेबसाइट और ऐप से भी रिचार्ज करवा सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6