&format=webp&quality=medium)
एयरटेल अपने सभी ग्राहकों के लिए एक बहुत बड़ा और शानदार तोहफा लेकर आया है. अब एयरटेल के हर ग्राहक को 17,000 रुपये की कीमत वाला एक पावरफुल AI टूल 'Perplexity Pro' पूरे एक साल के लिए बिल्कुल मुफ्त मिलेगा. ये तोहफा एयरटेल के सभी 36 करोड़ ग्राहकों चाहे वो मोबाइल यूजर हों, वाई फाई यूजर हों या DTH यूजर सबको मिलेगा. इसके लिए एयरटेल ने AI सर्च इंजन कंपनी 'Perplexity' के साथ पार्टनरशिप की है. ये भारत में किसी भी टेलीकॉम कंपनी द्वारा अपने ग्राहकों को दिया जाने वाला अपनी तरह का पहला AI तोहफा है.
Perplexity एक AI पर आधारित सर्च इंजन है, जो गूगल की तरह ही आपके सवालों के जवाब देता है. लेकिन ये साधारण सर्च इंजन से कहीं ज्यादा एडवांस है. ये आपको बातचीत की भाषा में एकदम सटीक और गहरी रिसर्च पर आधारित जवाब देता है. इसका 'प्रो' वर्जन खासकर प्रोफेशनल्स और उन लोगों के लिए है जिन्हें बहुत ज्यादा जानकारी की जरूरत पड़ती है.
एयरटेल का कहना है कि इस साझेदारी का मकसद अपने ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त खर्च के दुनिया की सबसे नई और पावरफुल AI टेक्नोलॉजी से जोड़ना है. इससे यूजर्स की प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी और वे डिजिटल दुनिया को और बेहतर तरीके से समझ पाएंगे. Perplexity के CEO अरविंद श्रीनिवास ने कहा कि ये भारत में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक भरोसेमंद AI पहुंचाने का एक शानदार तरीका है.