WhatsApp में आने वाले हैं 5 दमदार फीचर, प्राइवेसी के साथ यूजर्स को मिलेगा नया चैटिंग एक्सपीरियंस

WhatsApp Upcoming Feature: वाट्सऐप कई सारे नए फीचर्स पर काम कर रहा है. इसमें Pause एंड Resume वॉइस रिकॉर्डिंग से लेकर बिगर स्टीकर्स जैसे फीचर्स शामिल हैं.
WhatsApp में आने वाले हैं 5 दमदार फीचर, प्राइवेसी के साथ यूजर्स को मिलेगा नया चैटिंग एक्सपीरियंस

WhatsApp Upcoming Feature: वाट्सऐप (WhatsApp) अपने प्लेटफॉर्म को और भी इंट्रस्टिंग बनाने के लिए नए-नए फीचर्स एड कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp नए फीचर्स पर काम कर रहा है और जल्द ही उसे रोलआउट भी करने वाला है. फिलहाल, WhatsApp यूनिवर्सल विंडोज प्लेटफॉर्म (UWP) पर काम कर रहा है. खास तौर पर यूजर्स के लिए Window PCs पर एक ऐप को एनेबल किया जा रहा है. इसमें सिर्फ फीचर्स ही एनेबल नहीं किए जाएंगे, बल्कि प्लेटफॉर्म पर इमेज को एडिट कर शेयर करने का ऑप्शन भी दिया जाएगा. आइए जानते हैं आने वाले 5 शानदार फीचर्स के बारे में...

Pause एंड Resume वॉयस रिकॉर्डिंग

वाट्सऐप ने iOS 2.21.230.16 अपडेट के लिए नया WhatsApp beta रोल आउट किया है. इस अपडेट के जरिए आप अपनी Voice Recordings को Pause और Resume कर सकते हैं. ये नया Pause/resume बटन वाट्सऐप पर रिकॉर्ड करते समय डिलीट और सेंड बटंस के बीच दिया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'जब आप पॉज आइकन पर क्लिक करेंगे, तो आपको रिज्यूम करने का ऑप्शन मिलेगा, जिससे की आप दोबारा उसी पर रिकॉर्डिंग को जारी रख सकें. इसके लिए आपको नई वॉइस रिकॉर्डिंग शुरू करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

Unknown Business Accounts

WhatsApp ने एंड्रायड 2.21.24.5 के लिए नया WhatsApp beta अपडेट रोल आउट किया है. ये नया फीचर आपको तब नोटिफाई करेगा, जब आप किसी अंजान Business Account से कॉन्टैक्ट करेंगे. इस नए फीचर से यूजर्स को चैट करते समय एक मैसेज मिलेगा, जिसमें नोटिफिकेशन आएगा कि ये बिजनेस अकाउंट आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव नहीं है. बाद में ये यूजर्स पर डिपेंड करता है कि वो इस बिजनेस अकाउंट को कॉन्टैक्ट लिस्ट में एड करें या फिर ब्लॉक.

न्यू ग्रुप आइकन

WhatsApp ने Android 2.21.24.3 अपडेट के लिए नया वाट्सऐप बीटा रिलीज कर दिया है. इस अपडेट में, कंपनी ने ग्रुप आइकन से जुड़ा एक नया और इंट्रस्टिंग अपडेट जारी किया है. फिलहाल Group Icon पर केवल 3 ही लोग दिखाई देते हैं. लेकिन अब कंपनी ने इसे बदलकर 2 कर दिया है. हालांकि ये एक छोटा बदलाव है. लेकिन WABetaInfo का कहना है कि ये Developing Communities के लिए अच्छा स्टेप है. रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp फिल्हाल पुराने ग्रुप आइकन को ही इस्तेमाल करेगा, ताकि Communities नए वाले पर अच्छे टेस्टिंग कर सके.

बिगर स्टीकर्स

WhatsApp ने WhatsApp Desktop beta 2.2146.4 अपडेट रिलीज कर दिया है. ये नया अपडेट PC की लॉक स्क्रीन को स्टीकर के जरिए बड़ा दिखाया. हालांकि ये उतना मज़ेदार नहीं है. लेकिन स्टीकर लगने के बाद WhatsApp’s Desktop app स्क्रीन के मुकाबले बड़ा दिखेगा.

macOS Catalyst app

इसके अलावा WhatsApp ने कहा कि वो Apple के iPad के लिए भी एक ऐप पर काम कर रहा है. WABetaInfo ने जारी रिपोर्ट में कहा कि वाट्सऐप फिलहाल नए ऐप पर काम कर रहा है, जो macOS’s Catalyst प्रोजेक्ट पर रिलीज होगा. एप्पल का macOS’s Catalyst प्रोजेक्ट डेवलप्लर्स के लिए मददगार साबित होगा, जिससे कि वो एक ही ऐप अपने iPhones, iPads और Mac में बिना किसी UI चेंज के साथ चला सकें. वहीं वाट्सऐप इस नए ऐप और Multi-Device फीचर के साथ पहले iPad app और macOS को भी रिलीज करेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source