&format=webp&quality=medium)
iPhone 16 सीरीज का क्रेज अभी खत्म हुआ नहीं कि iPhone 17 सीरीज को लेकर चर्चाएं होनी शुरू हो गई हैं. पिछले साल (2024) में लॉन्च हुई 16 सीरीज को यूजर्स की तरफ से काफी प्यार मिला. अब बारी iPhone 17 की, जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro, और iPhone 17 Pro Max मॉडल्स शामिल होंगे. इसे कंपनी सितंबर महीने में अपने बिग लॉन्च इवेंट में अनाउंस कर सकती है. हर बार की तरह इस बार भी सीरीज में 3 मॉडल्स शामिल होंगे. चलिए जानते हैं कौन-सी हैं वो 10 बड़ी बातें जिसकी वजह से iPhone 17 का इंतजार हो रहा है.
कंपनी इस बार 17 सीरीज का लुक पूरी तरह चेंज करने वाली है. (iPhone 17 Series Design) पिछले साल लॉन्च हुई 16 सीरीज में कंपनी ने कैमरा मॉड्यूल्स की डिजाइन और बैक मैट फिनिश दिया था.
फोटोग्राफी-वीडयोग्राफी के लिए एक कैमरा कंट्रोल बटन भी जोड़ा था. इस बार 17 सीरीज में ये सभी बदलाव तो किए जाएंगे ही. (Dedicated Button) साथ ही कैमरा मॉड्यूल फिर से बदल जाएगा.
iPhone 17 का साइज इस बार 6.1 इंच से बढ़ाकर 6.3 इंच किया जा सकता है. (iPhone 17 Series Size) ये iPhone 16 Pro के जितना लार्ज हो सकता है.
iPhone 17 और iPhone 17 Pro मॉडल्स में राउंडेड कॉर्नर्स के साथ नया रैक्टेंगुलर कैमरा बार जोड़ा जा सकता है. (iPhone 17 Series Major Changes) लेकिन iPhone 17 के स्टेंडर्ड मॉडल्स में यही डिजाइन बदलाव नहीं दिखेगा, जो कि iPhone 16 के Pill Shaped की तरह ही लुक-डिजाइन में नजर आएगा.
नई सीरीज में 17 Air को भी जोड़ा जाएगा. लीक्स के मुताबिक, Apple 2025 में iPhone के नए वर्जन को उतारने की प्लानिंग कर रहा है. (iPhone 17 Air) इस बार नई डिवाइस को 'Sigficantly thinner' डिजाइन दिया जा सकता है. ये पूरी तरह 16 सीरीज से हटकर हो सकता है. लेकिन इस बार Plus मॉडल की जगह Air मिल सकता है.
लीक्स के मुताबिक, iPhone 17 और iPhone 17 Air को Slim डिजाइन के साथ उतारा जाएगा. (iPhone 17 Vs iPhone 17 Air Slim size) ये अब तक का सबसे स्लिमेस्ट फोन होगा. इसका साइज 6mm की बजाय 5.5mm हो सकता है.
डिवाइस के साइज की बात करें तो iPhone 16 Pro Max का साइज था 8.25mm. (iPhone 16 Pro Max Vs iPhone 17 Air Size) लेकिन iPhone 17 Air की थिकनेस होगी 5.5mm. इसे देख साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोन कितना स्लिम होगा.
अगर आपको साइज में अंतर दिखाएं तो iPad Pro 3 का साइज है 5.1mm जो कि 17 Air से भी काफी कम है. (iPad Pro 13 Vs iPhone 17 Air Size)
iPhone 17 Series के कैमरा मॉड्यूल को रिलोकेट किया जाएगा. (iPhone 17 Camera Relocated) पहले जो कैमरा लेफ्ट राइट कॉर्नर में मिलता था, अब वो बदलकर टॉप सेंटर में कर दिया जाएगा.
iPhone 17 Series में इस बार 120Hz "ProMotion" refresh rate जोड़ा जाएगा. (ProMotion and Always-On) पहले ये Pro versions में ही अवेलेबल था, लेकिन अब ये iPhone की सभी लाइनअप में दिया जाएगा. कई लीक्स बताते हैं कि iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Air मॉडल्स में ProMotion सपोर्ट जोड़ा जाएगा.