ज़ी बिज़नेस BSE बुल रन 2026 को मुंबई में जबरदस्त रिस्पॉन्स, फिटनेस और फाइनेंशियल अवेयरनेस का अनोखा संगम 

ज़ी बिज़नेस BSE बुल रन देश का ऐसा सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है, जो लोगों को फिटनेस और फाइनेंशियल ग्रोथ के साझा लक्ष्य से जोड़ता है. BSE के साथ इसकी साझेदारी इसे और भरोसेमंद बनाती है.
ज़ी बिज़नेस BSE बुल रन 2026 को मुंबई में जबरदस्त रिस्पॉन्स, फिटनेस और फाइनेंशियल अवेयरनेस का अनोखा संगम 

मुंबई में रविवार सुबह फिटनेस और फाइनेंशियल जागरूकता का शानदार संगम देखने को मिला, जब ज़ी बिज़नेस BSE बुल रन 2026 का छठा संस्करण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया. यह आयोजन BKC स्थित MMRDA के R2 ग्राउंड में हुआ, जिसमें आम नागरिकों, कॉरपोरेट प्रोफेशनल्स, निवेशकों और फिटनेस प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

इस रन में 5 किमी और 10 किमी फन रन के साथ 10 किमी एलीट रन जैसी अलग अलग कैटेगरी रखी गईं, जिनमें हर उम्र और हर वर्ग के लोगों ने भाग लिया. सुबह की शुरुआत जोश और ऊर्जा से भरी रही. रन से पहले ज़ुम्बा और वॉर्म अप सेशन हुए, वहीं भजन क्लबिंग ज़ी बिज़नेस BSE बुल रन 2026 का खास आकर्षण रहा.

इस मौके पर कई जानी मानी हस्तियां भी मौजूद रहीं जिनमें सेबी के एक्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर जी. राम मोहन राव, कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी के एमडी नीलेश शाह, एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी के एमडी और सीईओ नवनीत मुनोत, वेलस्पन कॉर्प के एमडी और सीईओ, विपुल माथुर, कवि और टेलीविजन हस्ती शैलेश लोढ़ा और कानून व्यवस्था के पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा शामिल थे. इन सभी ने यहां लोगों को फिट और फाइनेंशियली डिसिप्लिन्ड जीवन जीने के लिए प्रेरित किया.

Add Zee Business as a Preferred Source

BSE के MD और CEO सुंदररमन राममूर्ति ने कहा कि "BSE बुल रन अब एक ऐसे राष्ट्रीय मंच के रूप में विकसित हो चुका है, जो बाजार से जुड़े लोगों और आम नागरिकों को समृद्धि और बेहतर जीवन के साझा लक्ष्य के साथ जोड़ता है. ज़ी बिज़नेस के साथ हमारी साझेदारी वित्तीय जागरूकता को बढ़ावा देने और फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है. जैसे-जैसे देश के करोड़ों परिवार कैपिटल मार्केट में मिल रहे नए अवसरों को अपना रहे हैं, BSE बुल रन स्वस्थ जीवन, मजबूत आर्थिक भविष्य और सशक्त समाज की ओर भारत की यात्रा का एक सशक्त प्रतीक बनकर उभरा है. यह पहल हमारे इस विश्वास को दर्शाती है कि असली समृद्धि तब शुरू होती है, जब स्वास्थ्य और संपत्ति साथ साथ आगे बढ़ते हैं."

ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन के CEO रक्तिम दास का संदेश, “Zee Business BSE बुल रन, शेयर बाज़ार से जुड़ी भारत की सबसे पसंदीदा रन 6 साल बाद शानदार वापसी कर चुकी है. इसमें फिटनेस, लोगों की भागीदारी और वैल्यू बनाने की सोच तीनों का बेहतरीन मेल है. जैसे लंबी अवधि का निवेश होता है, वैसे ही यह रन भी सिखाती है कि तेज़ी से नहीं बल्कि अनुशासन और लगातार मेहनत से ही सही नतीजे मिलते हैं. समय के साथ किया गया छोटा प्रयास बड़ी वैल्यू बनाता है. यह रन हमें निवेश की असली सीख देती है, लंबे समय तक जुड़े रहना, उतार-चढ़ाव में भी मजबूत बने रहना और लगातार आगे बढ़ते रहना. शेयर बाज़ार भी उन्हीं को इनाम देता है जो धैर्य रखते हैं और अपने रास्ते पर टिके रहते हैं. मुंबई में इतनी बड़ी संख्या में लोगों को एक साथ जुड़ते देख गर्व होता है. इससे भी ज्यादा खुशी इस बात की है कि फाइनेंशियल अवेयरनेस और अनुशासित ग्रोथ जैसे मूल्यों को स्टूडियो के बाहर, सड़कों पर हकीकत में बदलकर दिखाया जा रहा है. मार्केट में भी और जिंदगी में भी, इसी जोश और स्टैमिना के नाम.“

ज़ी बिज़नेस के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी ने कहा कि "बुल रन सिर्फ एक स्पोर्ट्स इवेंट नहीं, बल्कि एक संदेश है कि मजबूत शरीर और मजबूत पोर्टफोलियो बनाने के सिद्धांत एक जैसे होते हैं, अनुशासन, निरंतरता और लंबी सोच. ज़ी बिज़नेस में हमारा हमेशा से मानना रहा है कि आर्थिक सशक्तिकरण के साथ अच्छी सेहत भी उतनी ही जरूरी है. जैसे संपत्ति बनाना कोई छोटी दौड़ नहीं बल्कि मैराथन है, वैसे ही फिटनेस के लिए भी लगातार मेहनत, फोकस और समर्पण चाहिए. बुल रन के जरिए हमारा मकसद देश को सेहत और संपत्ति, दोनों को मज़बूत इरादों के साथ हासिल करने के लिए प्रेरित करना है.”

इतने सालों में ज़ी बिज़नेस BSE बुल रन देश का ऐसा सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है, जो लोगों को फिटनेस और फाइनेंशियल ग्रोथ के साझा लक्ष्य से जोड़ता है. BSE के साथ इसकी साझेदारी इसे और भरोसेमंद बनाती है.

सतत संपत्ति निर्माण और व्यक्तिगत सेहत को एक दूसरे का पूरक मानने के संदेश को आगे बढ़ाते हुए, ज़ी बिज़नेस और BSE ने एक बार फिर यह दिखाया है कि वे देश को आर्थिक रूप से जागरूक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.

अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाएं: www.bsebullrun.com

ज़ी बिज़नेस के बारे में

ज़ी बिज़नेस भारत का प्रमुख हिंदी बिज़नेस न्यूज़ चैनल है, जो दर्शकों को निवेश, पर्सनल फाइनेंस, मार्केट और इकोनॉमी की आसान और भरोसेमंद जानकारी देता है, ताकि वे बेहतर आर्थिक फैसले ले सकें.

BSE के बारे में

BSE एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है जहां विश्व की सबसे ज्यादा कंपनियां लिस्टेड हैं. BSE सेंसेक्स भारत की अर्थव्यवस्था का प्रमुख सूचकांक माना जाता है, जिसे दुनियाभर के निवेशक ट्रैक करते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6