Market Outlook: तीसरी तिमाही के नतीजे अभी तक रहे फीके, अब बजट पर टिकी निगाहें, ये शेयर रहेंगे फोकस में

Market This Week: सभी की निगाहें 1 फरवरी को आने वाले आम बजट पर टिकी हैं, क्योंकि बाजार सकारात्मक रूप से धारणा बदलने के लिए किसी संकेत का इंतजार कर रहा है.
Market Outlook: तीसरी तिमाही के नतीजे अभी तक रहे फीके, अब बजट पर टिकी निगाहें, ये शेयर रहेंगे फोकस में

Week Ahead: इस हफ्ते शेयर बाजार की चाल अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर फैसले, आगामी आम बजट (Budget 2025) और तीसरी तिमाही (Q3 Results) में कंपनियों के नतीजों जैसी प्रमुख घटनाओं से तय होगी. विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा वैश्विक कारक, विदेशी निवेशकों का रुख, रुपया-डॉलर विनिमय दर और कच्चे तेल से भी शेयर बाजार में कारोबार प्रभावित होगा.

आम बजट पर टिकी निगाहें

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीना ने कहा, अब सभी की निगाहें 1 फरवरी को आने वाले आम बजट पर टिकी हैं, क्योंकि बाजार सकारात्मक रूप से धारणा बदलने के लिए किसी संकेत का इंतजार कर रहा है. तीसरी तिमाही के नतीजे अभी तक फीके रहे हैं, खासकर उपभोग और वित्तीय क्षेत्रों में.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- नतीजों के बाद इन 3 स्टॉक्स में खरीद की सलाह, 48% तक मिल सकता है रिटर्न

उन्होंने कहा कि वैश्विक मोर्चे पर फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की नीति बैठक महत्वपूर्ण होगी. इसके अलावा, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड्स और डॉलर सूचकांक में उतार-चढ़ाव पर नजर रखना महत्वपूर्ण रहेगा. मीना ने कहा कि इन दोनों क्षेत्रों में उलटफेर के संकेत वैश्विक बाजारों में सकारात्मकता ला सकते हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय इक्विटी बाजार के लिए, एफआईआई इनफ्लो महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा.

बजट के दिन खुले रहेंगे शेयर बाजार

शेयर बाजार 1 फरवरी, शनिवार को आम बजट पेश किए जाने के चलते कारोबार के लिए खुले रहेंगे. बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) ने पिछले महीने इस बारे में घोषणा की थी.

इन कंपनियों के नतीजे होंगे जारी

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा कि यह हफ्ता न केवल इक्विटी बाजारों के लिए बल्कि अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक फरवरी को आम बजट पेश किया जाना है. मिश्रा ने कहा कि इस सप्ताह टाटा स्टील, बजाज ऑटो, मारुति, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी और इंडसइंड बैंक सहित कई कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करने वाली हैं. उन्होंने कहा, वैश्विक मोर्चे पर, अमेरिका में एफओएमसी बैठक और अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान जैसी प्रमुख घटनाएं भी बाजार की धारणा को प्रभावित करेंगी.

बजट से पहले ये शेयर रहेंगे फोकस में

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शोध प्रमुख (एसेट मैनेजमेंट) सिद्धार्थ खेमका ने कहा, तीसरी तिमाही के नतीजों, अमेरिकी राष्ट्रपति की आर्थिक नीतियों और शनिवार को आने वाले आम बजट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में कुछ उतार-चढ़ाव के साथ एक व्यापक दायरे में कारोबार होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि बजट से पहले रेलवे, रक्षा, पूंजीगत सामान जैसे पीएसयू और पूंजीगत व्यय पर आधारित शेयर फोकस में रहेंगे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6