नोटसभा के दिग्गजों की राय, अबकी बार BJP 300 पार, निफ्टी 12000 के पार

चुनाव नतीजों से पहले जी बिजनेस के स्पेशल पैनल नोटसभा ने अपना पोल दे दिया है. बाजार के 9 दिग्गजों में से 5 एक्सपर्ट्स का मानना है कि केंद्र में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. वहीं, 4 एक्सपर्ट्स बीजेपी को अकेले बहुमत दे रहे हैं. शुरुआती रुझानों में भी बीजेपी और एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है.
नोटसभा के दिग्गजों की राय, अबकी बार BJP 300 पार, निफ्टी 12000 के पार

बीजेपी को बहुमत मिलता है तो निफ्टी 12000 के आंकड़े के पार निकल सकता है.

चुनाव नतीजों से पहले जी बिजनेस के स्पेशल पैनल नोटसभा ने अपना पोल दे दिया है. बाजार के 9 दिग्गजों में से 5 एक्सपर्ट्स का मानना है कि केंद्र में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. वहीं, 4 एक्सपर्ट्स बीजेपी को अकेले बहुमत दे रहे हैं. शुरुआती रुझानों में भी बीजेपी और एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है.

ज्यादातर एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर बीजेपी को बहुमत मिलता है तो निफ्टी 12000 के आंकड़े के पार निकल सकता है. खरीदारी की सलाह दी जा रही है. वहीं, अनिल सिंघवी का मानना है कि आज क्लोजिंग 12500 के आसपास हो सकती है. वहीं, बाजार में 10 फीसदी पर अपर सर्किट लग सकता है.

Zee Business Notesabha

Add Zee Business as a Preferred Source

अनिल सिंघवी की स्ट्रैटेजी के मुताबिक, अगर बीजेपी को अकेले 325 सीटें मिलती हैं तो बाजार में 10 फीसदी का अपर सर्किट लग सकता है. आपको बता दें, अब तक भारतीय शेयर बाजार में 7 बाजर सर्किट लगा है. इनमें दो बार अपर सर्किट लगा है. वहीं, 5 बार लोअर सर्किट लगा था.