VLCC लेकर आ रही है IPO, 300 करोड़ रुपये के पब्लिक इश्यू को मिली SEBI की मंजूरी

VLCC IPO: ब्यूटी और वेलनेस कंपनी VLCC अपना IPO लेकर आ रही है. कंपनी को इसके लिए SEBI की मंजूरी दे दी है.
VLCC लेकर आ रही है IPO, 300 करोड़ रुपये के पब्लिक इश्यू को मिली SEBI की मंजूरी

VLCC दिसंबर तक ला सकती है अपना IPO. (Source: Pixabay)

VLCC IPO: भारत में सबसे बड़ी घरेलू ब्यूटी और वेलनेस कंपनियों में से एक VLCC अपना IPO लेकर आ रही है. मार्केट सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को कंपनी को अपनी पब्लिक ऑफरिंग लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI की मंजूरी मिल गई है.

VLCC दिसंबर अंत तक अपनी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (Initial Public Offering) पेश कर सकती है. कंपनी के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार, IPO में 300 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर और प्रमोटर और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 89.22 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री (ओएफएस) की पेशकश शामिल है.

कितने शेयरों की होगी बिक्री

Add Zee Business as a Preferred Source

VLCC के OFS में प्रमोटर मुकेश लूथरा द्वारा 18.83 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री, ओआईएच मॉरीशस लिमिटेड द्वारा 18.97 लाख इक्विटी शेयरों तक और लियोन इंटरनेशनल द्वारा 52.42 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री शामिल है.

Zee Business Hindi Live यहां देखें

फिलहाल कंपनी में वंदना लूथरा और मुकेश लूथरा की क्रमश: 44.35 फीसदी और 24.37 फीसदी हिस्सेदारी है. इसके अलावा, लियोन इंटरनेशनल की 13.65 प्रतिशत हिस्सेदारी है और ओआईएच मॉरीशस की फर्म में 5.04 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

कहां इस्तेमाल होगा IPO

कंपनी अपने इस पब्लिक ऑफरिंग से जुटाए गए पैसे का उपयोग भारत में VLCC वेलनेस क्लीनिक स्थापित करने के साथ Gulf Cooperation Council (GCC) क्षेत्र और भारत में VLCC संस्थानों की स्थापना के लिए किया जाएगा.

इसके अलावा इस राशि का उपयोग भारत और GCC क्षेत्रों में कुछ मौजदूा VLCC वेलनेस क्लीनिकों के नवीनीकरण के लिए किया जाएगा. साथ ही धन का उपयोग ब्रांड के विकास, डिजिटल और सूचना प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचे में निवेश के साथ ही कर्ज का भी भुगतान भी किया जाएगा.

अगस्त में IPO के लिए किया था अप्लाई

बाजार सूत्रों ने कहा कि वीएलसीसी हेल्थ केयर (VLCC Health Care) ने अगस्त में SEBI के पास अपना प्रारंभिक IPO दस्तावेज दाखिल किया था.

सूत्रों के मुताबिक, कंपनी 100 करोड़ रुपये तक के प्री-आईपीओ प्लेसमेंट पर विचार कर सकती है. यदि ऐसा प्लेसमेंट पूरा हो जाता है, तो नए इश्यू का आकार कम हो जाएगा.

क्या करती है VLCC

वीएलसीसी हेल्थ केयर (VLCC Health Care) ब्यूटी और न्यूट्रीशियन में स्किल डेवलेपमेंट के लिए वीएलसीसी ब्रांडेड वेलनेस एंड ब्यूटी क्लीनिक और वीएलसीसी ब्रांडेड संस्थानों का संचालन करती है. यह वीएलसीसी ब्रांडेड पर्सनल केयर उत्पादों का निर्माण और बिक्री भी करता है.