TVS Motor और L&T के रिजल्ट्स के बाद अपनाएं ये स्ट्रैटेजी, होगी मोटी कमाई

L&T share: एलएंडटी के भी नतीजे गुरुवार को आए थे. ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक, कंपनी के नतीजों काफी अच्छे दिखे रहे हैं. वो कहते हैं कि इनकी कॉन्स्टेंट करंसी ग्रोथ अनुमान से बेहतर रही है.
TVS Motor और L&T के रिजल्ट्स के बाद अपनाएं ये स्ट्रैटेजी, होगी मोटी कमाई

सीएलएसए (CLSA) ने टीवीएस मोटर्स के लिए सेल की रेटिंग को बनाए रखा है

शेयर बाजार में गुरुवार को कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजों पर ब्रोकरेज हाउस ने अपनी रिपोर्ट जारी की है. इसमें सबसे पहले सीएलएसए की रिपोर्ट की चर्चा यहां करते हैं. टीवीएस मोटर (TVS Motor) के नतीजों के बाद रिपोर्ट्स आई हैं. इनका कहना है कि ऐसे माहौल में 27 के मल्टीपल पर ट्रेड करना यानी वैल्युएशन काफी महंगी मानी जाएगी. सिटी (Citi) का मानना है कि मार्जिन पर जरूर आपको सरप्राइज देखने को मिल रहा है लेकिन आउटलुक को अभी भी काफी सावधानी से देखना होगा.

सीएलएसए (CLSA) ने टीवीएस मोटर्स के लिए सेल की रेटिंग को बनाए रखा है लेकिन टारगेट को 360 से बढ़ाकर 380 कर दिया है. जी बिजनेस रिसर्च टीम के मुताबिक, सिटी ने भी इसके लिए सेल की रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट को 400 से घटाकर 360 कर दिया है. नोमुरा (Nomura) ने रिड्यूज़ की रेटिंग दी है और टारगेट को 370 से घटाकर 358 कर दिया है. जेपी मॉर्गन, मैक्वायरी और जेफरीज ने रेटिंग और टारगेट में कोई भी बदलाव नहीं किया है.

इसके अलावा एलएंडटी के भी नतीजे गुरुवार को आए थे. ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक, कंपनी के नतीजों काफी अच्छे दिखे रहे हैं. वो कहते हैं कि इनकी कॉन्स्टेंट करंसी ग्रोथ अनुमान से बेहतर रही है. इसमें मॉर्गन स्टेनली का अनुमान था कि यह ग्रोथ 1.2 प्रतिशत रहेगी, लेकिन यह ग्रोथ बढ़कर 2.4 प्रतिशत आई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

कुल मिलाकर यह यहां पर काफी पॉजिटिव है. मैक्वायरी ने आउटपरफॉर्म की रेटिंग बरकरार रखी है लेकिन टारगेट को 2100 से बढ़ाकर 2130 कर दिया है. मॉर्गन स्टैनली 1780 के टारगेट के साथ ओवरवेट की रेटिंग दे रहा है. क्रेडिट सुईस ने भी आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है और टारगेट 1900 रुपये का दिया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6