Anil Singhvi Market Strategy: 3 दिनों की तेजी के बाद फिसलने को तैयार बाजार! अनिल सिंघवी ने बताया- आज कैसे करें सावधानी वाली ट्रेडिंग

Anil Singhvi Market Strategy: आज ग्लोबल ट्रिगर्स बहुत कमजोर हैं. गिफ्ट निफ्टी 500 अंक तक फिसल गया है, ऐसे में आज सावधानी से ट्रेडिंग करने की जरूरत है. बाजार की मौजूदा तेजी के बावजूद बड़ी तस्वीर अभी भी कमजोर बनी हुई है.
Anil Singhvi Market Strategy: 3 दिनों की तेजी के बाद फिसलने को तैयार बाजार! अनिल सिंघवी ने बताया- आज कैसे करें सावधानी वाली ट्रेडिंग

आज के ट्रेड के लिए अनिल सिंघवी की मार्केट स्ट्रैटेजी.

Anil Singhvi Market Strategy: घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन मजबूती देखने को मिली है, लेकिन यह तेजी अब अहम रेजिस्टेंस के करीब पहुंच चुकी है. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी के मुताबिक, मौजूदा रैली के बावजूद ट्रेंड पूरी तरह पॉजिटिव नहीं हुआ है और निवेशकों को इस स्तर पर सतर्क रहने की जरूरत है. आज ग्लोबल ट्रिगर्स भी बहुत कमजोर हैं. गिफ्ट निफ्टी 500 अंक तक फिसल गया है, ऐसे में आज सावधानी से ट्रेडिंग करने की जरूरत है

निफ्टी-बैंक निफ्टी का कैसा है सेटअप?

कल Nifty 50 और Nifty Bank दोनों ने लगातार तीसरे दिन Higher High–Higher Low का पैटर्न बनाया है, जो शॉर्ट टर्म मजबूती का संकेत देता है. निफ्टी 18 फरवरी के बाद पहली बार लगातार तीन दिन तेजी में बंद हुआ और इंट्राडे में 23862 का एक हफ्ते का हाई भी छुआ.

Add Zee Business as a Preferred Source

वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी लगातार दूसरे दिन तेजी रही. हालांकि मिडकैप सेलेक्ट 13000 के अहम स्तर के ऊपर जाने के बाद वहां टिक नहीं पाया और 12980 पर बंद हुआ. यह लेवल अब सपोर्ट से बदलकर रेजिस्टेंस बन गया है.

बड़े ट्रेंड की तस्वीर अभी भी कमजोर

बाजार की मौजूदा तेजी के बावजूद बड़ी तस्वीर अभी भी कमजोर बनी हुई है. बैंक निफ्टी अपने लाइफ हाई से करीब 12% नीचे है, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स भी अपने पीक से करीब 22% गिरा हुआ है. इससे साफ है कि बाजार में रिकवरी जरूर है, लेकिन पूरी तरह ट्रेंड बदलने के संकेत अभी नहीं मिले हैं.

बाजार के लिए क्या हैं बड़े निगेटिव ट्रिगर्स?

अनिल सिंघवी के मुताबिक, बाजार पर कई बड़े दबाव बने हुए हैं:

  • HDFC Bank से जुड़ी नकारात्मक खबरें
  • कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल
  • अमेरिकी बाजारों में कमजोरी
  • FIIs की लगातार 14वें दिन बिकवाली
  • रुपये का रिकॉर्ड निचला स्तर
  • मिडिल ईस्ट में बढ़ता युद्ध

23865 क्यों है सबसे अहम लेवल?

निफ्टी के लिए 23865 का स्तर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद 16 मार्च तक निफ्टी करीब 2550 अंक गिरा था. अब तक इस गिरावट का लगभग 35% यानी 900 अंक रिकवर हो चुका है. तीन दिन की तेजी के बाद बाजार इसी बड़े रेजिस्टेंस के पास पहुंच गया है. अनिल सिंघवी पहले ही इस स्तर पर प्रॉफिट बुकिंग और शॉर्ट बनाने की सलाह दे चुके हैं.

LIVE TV:

ग्लोबल संकेत
Global: Negative
FII: Negative
DII: Positive
F&O: Neutral
Sentiment: Cautious
Trend: Negative

निफ्टी और बैंक निफ्टी के अहम लेवल

निफ्टी के लिए 23150–23350 का जोन पहला सपोर्ट है, जबकि इसके नीचे 22950–23100 मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है.

ऊपर की तरफ 23500–23575 जोन अहम है और इसके ऊपर 23625–23775 मजबूत सेलिंग जोन है.

बैंक निफ्टी के लिए 53675–53750 और 53100–53350 सपोर्ट जोन हैं. इसके नीचे 52750–52925 अगला सपोर्ट है.

ऊपर की तरफ 54875–55100 रेजिस्टेंस जोन है और इसके ऊपर 55275–55550 मजबूत सेलिंग जोन है.

Existing Long Positions के लिए रणनीति

अगर आपके पास पहले से लॉन्ग पोजिशन हैं, तो निफ्टी में इंट्राडे और क्लोजिंग दोनों के लिए 23550 का स्टॉपलॉस रखना जरूरी है.
बैंक निफ्टी में इंट्राडे स्टॉपलॉस 55000 और क्लोजिंग स्टॉपलॉस 54675 रखना चाहिए.

Existing Short Positions के लिए रणनीति

अगर आपने शॉर्ट पोजिशन ले रखी है, तो निफ्टी में 23900 का इंट्राडे और क्लोजिंग स्टॉपलॉस रखें. बैंक निफ्टी में शॉर्ट पोजिशन के लिए 55750 का स्टॉपलॉस जरूरी है.

New Positions: निफ्टी में क्या करें?

नए ट्रेड के लिए निफ्टी में 23900 के स्टॉपलॉस के साथ सेल की रणनीति अपनाई जा सकती है. नीचे की तरफ इसके टारगेट 23400, 23350, 23150, 23100, 23000 और 22950 रहेंगे.

एग्रेसिव ट्रेडर्स 22950 से 23150 के दायरे में खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन 22900 का सख्त स्टॉपलॉस रखना जरूरी है.
ऊपर की तरफ 23275, 23350, 23400, 23500 और 23575 के टारगेट मिल सकते हैं.

New Positions: बैंक निफ्टी में क्या करें?

बैंक निफ्टी में फिलहाल 55600 के स्टॉपलॉस के साथ सेल की सलाह है. नीचे की तरफ 54675, 54400, 54100, 53750, 53675, 53250, 53100 और 52750 के टारगेट रहेंगे.

फिलहाल बैंक निफ्टी में खरीदारी को लेकर जल्दबाजी नहीं करने की सलाह है. पहले यह देखना जरूरी है कि यह सोमवार का इंट्राडे लो 53250 और क्लोजिंग लेवल 53750 को होल्ड करता है या नहीं.

F&O Ban अपडेट

F&O सेगमेंट में Steel Authority of India Limited (SAIL) और Sammaan Capital पहले से ही बैन में हैं. आज कोई नया स्टॉक बैन में शामिल नहीं हुआ है और न ही कोई स्टॉक बैन से बाहर आया है.

ट्रेडर्स के लिए क्या रणनीति?

मौजूदा सेटअप में ट्रेडर्स को ज्यादा आक्रामक होने से बचना चाहिए.

निफ्टी में 23900 के स्टॉपलॉस के साथ सेल की रणनीति रखी जा सकती है, जबकि गिरावट में 22950–23150 के जोन में ही सीमित खरीदारी की सलाह है.

बैंक निफ्टी में फिलहाल खरीदारी को लेकर जल्दबाजी से बचने की सलाह दी गई है. पहले यह देखना जरूरी है कि क्या यह 53250 के लेवल को होल्ड कर पाता है या नहीं.

क्या समझें निवेशक?

बाजार में शॉर्ट टर्म तेजी जरूर दिख रही है, लेकिन बड़े ट्रेंड में अभी भी कमजोरी है. ऐसे में हर तेजी पर प्रॉफिट बुकिंग और रिस्क मैनेजमेंट जरूरी है. लॉन्ग टर्म निवेशकों को जल्दबाजी से बचना चाहिए, जबकि ट्रेडर्स को लेवल्स के हिसाब से सख्त अनुशासन के साथ ट्रेड करना चाहिए.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6