पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, तेल कंपनियों के शेयरों में क्या करें? जानिए अनिल सिंघवी की कमाई की स्ट्रैटेजी

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, OMC शेयरों में क्या करें? GIFT NIFTY में क्यों आई गिरावट? Fantastic Friday है या आज Friday Fear? जानिए मार्केट गुरु अनिल सिंघवी की आज की स्ट्रैटेजी.
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, तेल कंपनियों के शेयरों में क्या करें? जानिए अनिल सिंघवी की कमाई की स्ट्रैटेजी

अनिल सिंघवी की कमाई की स्ट्रैटेजी (Photo: Zee Business)

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी देखी गई. गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने, रुपये में हल्की रिकवरी और विदेशी बॉन्ड निवेश पर टैक्स कटौती की अटकलों के कारण गुरुवार को निफ्टी 277 अंक ऊपर 23,689 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 672 अंक चढ़कर 54,128 पर बंद हुआ. वहीं, शुक्रवार को सुबह सरकार ने पेट्रोल के दाम ₹3.14 और डीजल के दाम 3.11 रुपए प्रति लीटर बढ़े हैं. इसके अलावा प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2 रुपए से ज्यादा बढ़े हैं. गौरतलब है कि 4 साल बाद डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़े. मार्च 2024 में चुनाव से पहले सरकार ने `2 घटाए थे दाम अब सवाल है कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, OMC शेयरों में क्या करें? GIFT NIFTY में क्यों आई गिरावट? क्या मान लें,निफ्टी-बैंक निफ्टी ने गैप भर दिया? जानिए मार्केट गुरु अनिल सिंघवी की स्ट्रैटेजी.

तेल कंपनियों के शेयरों में क्या करें?

  • दाम बढ़ाने में जितना सोचा था उससे ज्यादा समय लगा
  • बढ़ोतरी भी बहुत ज्यादा नहीं
  • हमारा अनुमान है, क्रूड नहीं गिरा तो धीमे-धीमे `15 तक की बढ़त संभव
  • दाम बढ़ना इकोनॉमी के लिए निगेटिव, बढ़ेगी महंगाई
  • तेल कंपनियों के शेयर आज बढ़ सकते हैं लेकिन ऊपरी स्तरों पर आएगी मुनाफावसूली
  • जब तक कच्चे तेल के दाम ना घटें इनमें बड़ी तेजी मुश्किल

अदानी ग्रुप के शेयरों में क्या करें?

  • नेशनल और इंटरनेशनल मीडिया में अमेरिका में केस सेटल होने की खबरें
  • लेकिन अभी तक डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस से ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं
  • Adani Green Energy ने एक्सचेंज को दिया नोटिस
  • DOJ को आखिरी जजमेंट देने के लिए कल अर्जी दी
  • आज अदानी ग्रुप के शेयर ऊपर खुलें तो खरीदारी बिल्कुल ना करें
  • दो दिनों से इसी खबर की उम्मीद में पूरे ग्रुप के शेयरों में हुई तगड़ी तेजी
  • बड़ा फंड GQG भी अब कर रहा है बिकवाली

India VIX से निफ्टी में रिकवरी के संकेत?

  • VIX की चार दिनों की तेजी पर ब्रेक 4.2% गिरकर 18.61 पर बंद
  • VIX ने 7 मई को दो महीनों के निचले स्तर और 100 DMA के पास 15.17 पर लिया सपोर्ट
  • 7 मई के Low से 13 मई के High तक इंट्राडे में VIX 33% उछला
  • शुक्रवार 8 मई को हमने अलर्ट किया, VIX ने दिए बड़ी गिरावट के संकेत
  • 7 से 13 मई के पांच दिनों में निफ्टी 24482 से 23262 तक 1220 पॉइंट लुढ़का
  • 13 मई को पहली बार VIX की तेजी रुकने का मिला संकेत
  • VIX 13 मई को 50 DMA 20.06 के पास 20.13 पर बनाया High
  • यानि VIX 100 DMA पर ले रहा है सपोर्ट, 50 DMA पर है रुकावट
  • VIX के गिरते ही कल बाजार में आई शानदार रिकवरी
  • बाजार में नई गिरावट अब VIX के 100 DMA 20.20 के ऊपर बंद होने पर ही बढ़ेगी

बैंक निफ्टी की कमजोरी पर लगा ब्रेक

  • निफ्टी दूसरे दिन तेज, 4 दिनों के Lower Low-Lower High बनने पर लगा ब्रेक
  • अब 50 DMA 23836 के ऊपर बंद होने पर निकलेंगे खतरे से बाहर
  • बैंक निफ्टी में 4 दिनों की कमजोरी पर ब्रेक, 1.3% चढ़कर 54128 पर बंद
  • बैंक निफ्टी ने Higher High-Lower Low बनाया, Volatility के संकेत
  • बैंक निफ्टी का इंट्राडे High 54393, बंद 54128 पर
  • पुरानी बड़ी सपोर्ट रेंज 54200-54400 पर आज अटका

आज के अहम संकेत

  • Global: Positive
  • FII: Positive
  • DII: Positive
  • F&O: Neutral
  • Sentiment: Cautious
  • Trend: Neutral

निफ्टी के अहम स्तर

  • Nifty 23425-23575 support zone, below that 23265-23375 strong Buy zone
  • Nifty 23775-23850 higher zone, above that 23900-24000 strong Sell Zone

बैंक निफ्टी के अहम स्तर

  • Bank Nifty 53200-53550 support zone, below that 52600-52800 strong Buy zone
  • Bank Nifty 54400-54725 higher zone, above that 54775-55000 strong Sell Zone
  • FIIs Long position at 11.86% Vs 10.83%
  • Nifty PCR at 1.17 Vs 0.93
  • Bank Nifty PCR at 0.82 Vs 0.74

मौजूदा लॉन्ग पोजिशन

  • Nifty Intraday SL 23575 and Closing SL 23375
  • Bank Nifty Intraday SL 53700 and Closing SL 53450

मौजूदा शॉर्ट पोजिशन

  • Nifty Intraday and Closing SL 23850
  • Bank Nifty Intraday and Closing SL 54600

नई पोजिशन: Nifty (BUY)

  • Aggressive Traders Buy Nifty in 23425-23575 range:
  • Strict SL 23350 Tgt 23675, 23775, 23800, 23835, 23900, 23950

नई पोजिशन: Nifty (SELL)

  • Aggressive Traders Sell Nifty in 23775-23900 range:
  • Strict SL 24000 Tgt 23700, 23600, 23550, 23465, 23425, 23375

नई पोजिशन: बैंक निफ्टी (BUY)

  • For New Positions: Bank Nifty
  • Aggressive Traders Buy Bank Nifty in 53200-53550 range:
  • Strict SL 53000 Tgt 54100, 54375, 54450, 54550, 54725, 54875

नई पोजिशन: बैंक निफ्टी (SELL)

  • Aggressive Traders Sell Bank Nifty in 54400-54775 range:
  • Strict SL 55000 Tgt 54150, 53700, 53550, 53450, 53200, 52800

F&O Ban Update

  • New In Ban: Kaynes Tech
  • Already In Ban: SAIL
  • Out Of Ban: Nil
Add Zee Business as a Preferred Source