गैप अप पूरा करने के लिए कहां सपोर्ट लेंगे निफ्टी-बैंक निफ्टी, किन लेवल्स पर करें पोजीशन हल्की? जानिए आज की स्ट्रैटेजी

डॉनल्ड ट्रंप के चीन दौरे से आएगी खुशखबरी?किन लेवल्स पर गैप भरेंगे निफ्टी, बैंक निफ्टी? किन लेवल्स पर करें पोजीशन हल्की? ढीले बैंक निफ्टी में आएगा जोश? जानिए मार्केट गुरु अनिल सिंघवी की आज की स्ट्रैटेजी.
गैप अप पूरा करने के लिए कहां सपोर्ट लेंगे निफ्टी-बैंक निफ्टी, किन लेवल्स पर करें पोजीशन हल्की? जानिए आज की स्ट्रैटेजी

अनिल सिंघवी की मार्केट स्ट्रैटेजी (Photo: Zee Business)

चार दिन की गिरावट पर बुधवार को ब्रेक लगा. निफ्टी 33 अंक चढ़कर 23,412 पर बंद हुआ. हालांकि बैंकिंग शेयरों में दबाव बना रहा, जिसके चलते बैंक निफ्टी 99 अंक गिरकर 53,456 पर बंद हुआ. गुरुवार को बाजार खुलने से पहले बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है. ईरान युद्ध के बीच राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप इन दिनों चीन के दौरे पर हैं. ऐसे में सवाल है कि ट्रंप के चीन दौरे से आएगी खुशखबरी? गैप-अप हो तो खरीदें या बेचें? किन लेवल्स पर गैप भरेंगे निफ्टी, बैंक निफ्टी? किन लेवल्स पर करें पोजीशन हल्की? ढीले बैंक निफ्टी में आएगा जोश? जानिए मार्केट गुरु अनिल सिंघवी की आज की स्ट्रैटेजी.

किस उम्मीद से आ रही है बाजार में रिकवरी?

सरकार ने दो बड़े एक्शन लिए हैं: भारत में क्रूड प्रोडक्शन पर रॉयल्टी घटाई, गोल्ड-सिल्वर पर जोर से इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई हैं. बाजार को उम्मीद है कि सरकार कुछ और कदम उठाएगी जिससे रुपया मजबूत हो और डॉलर बाहर जाना कम हो जाए.

मुश्किल वक्त में बड़े रिफॉर्म

  • आमतौर पर बड़े रिफॉर्म्स और बड़े कदम मुश्किल समय में ही आते हैं
  • ऐसे में लोगों का अलग-अलग अनुमान है
  • रुपए को मजबूत करने के लिए फॉरेक्स से जुड़े उपाय आ सकते हैं.
  • हो सकता है LRS की $2.5 लाख की लिमिट कम हो जाए.
  • FIIs की बिकवाली रोकने के लिए STT या कैपिटल गेन टैक्स में कटौती हो
  • भारत में विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए कदम उठाए जाएं.
  • विदेश यात्राओं पर और विदेशी सामान के इंपोर्ट पर टैक्स बढ़े

गैप पूरा करके निफ्टी कहां लेगा सपोर्ट?

  • निफ्टी 12 मई को 23800 के बड़े सपोर्ट लेवल के नीचे हुआ बंद
  • 7 अप्रैल के दिन सीजफायर से पहले निफ्टी का High 23153
  • 8 अप्रैल को बड़े गैप से खुला, उस दिन का Low 23828
  • ये गैप तब से भरना था बाकी
  • अब 23150 के पास गैप पूरा करके निफ्टी लेगा सपोर्ट
  • कल इसके 100 पॉइंट ऊपर 23262 से निफ्टी ने लिया यूटर्न
  • नई और बड़ी कमजोरी 23100 के नीचे बंद होने पर होगी.

गैप पूरा करके बैंक निफ्टी कहां लेगा सपोर्ट?

  • बैंक निफ्टी 12 मई को 54200 के बड़े सपोर्ट लेवल के नीचे हुआ बंद
  • 7 अप्रैल के दिन सीजफायर से पहले बैंक निफ्टी का High 52778
  • 8 अप्रैल को बड़े गैप से खुला, उस दिन का Low 54797
  • ये गैप तब से भरना था बाकी
  • अब 52800 के पास गैप पूरा करके बैंक निफ्टी लेगा बड़ा सपोर्ट
  • कल इसके 400 पॉइंट ऊपर 53194 से बैंक निफ्टी ने लिया यूटर्न
  • नई और बड़ी कमजोरी 52600 के नीचे बंद होने पर होगी

India VIX से निफ्टी में रिकवरी के संकेत?

  • VIX चौथे दिन 0.7% तेज, 19 दिनों के High 19.43 पर बंद
  • VIX ने 7 मई को दो महीनों के निचले स्तर और 100 DMA के पास 15.17 पर लिया सपोर्ट
  • पिछली बार युद्ध शुरू होने के एक दिन पहले 27 फरवरी को VIX था 100 DMA 11.20 पर
  • वहां से VIX में 160% का उछाल आया और निफ्टी में 11% की गिरावट
  • इस बार फिर 100 DMA लेवल से आया तेज उछाल
  • 7 मई के Low से 13 मई के High तक इंट्राडे में VIX 33% उछला
  • 7 से 13 मई के पांच दिनों में निफ्टी 24482 से 23262 तक 1220 पॉइंट लुढ़का
  • बाजार की गिरावट रुकने के लिए VIX की तेजी पर ब्रेक लगना जरूरी
  • कल पहली बार VIX ने तेजी रुकने का दिया संकेत
  • VIX का कल इंट्राडे High 20.13 बिल्कुल 50 DMA 20.06 के पास
  • यानि VIX 100 DMA 15.70 पर ले रहा है सपोर्ट, 50 DMA 20.06 पर अटका
  • बाजार में गिरावट VIX के 20.20 के ऊपर बंद होने पर ही बढ़ेगी

इंट्राडे में छुआ एक महीने का Low

  • निफ्टी चार दिनों की कमजोरी पर ब्रेक लेकिन चौथे दिन बनाया Lower High-Lower Low
  • निफ्टी ने इंट्राडे में एक महीने का Low 23262 छुआ
  • बैंक निफ्टी चौथे दिन 0.2% कमजोर, चौथे दिन बनाया Lower High-Lower Low
  • बैंक निफ्टी ने इंट्राडे में एक महीने का Low 53194 छुआ

आज के अहम संकेत

  • Global: Positive
  • FII: Negative
  • DII: Positive
  • F&O: Neutral
  • Sentiment: Cautious
  • Trend: Neutral

निफ्टी के लिए अहम स्तर

  • Nifty 23250-23375 support zone, below that 23000-23150 strong Buy zone
  • Nifty 23465-23575 higher zone, above that 23675-23800 Profit booking Zone

बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तर

  • Bank Nifty 52800-53200 support zone, below that 52600-52700 strong Buy zone
  • Bank Nifty 54100-54350 higher zone, above that 54450-54750 Profit booking Zone
  • FIIs Long position at 10.83% Vs 11.08%
  • Nifty PCR unchanged at 0.93
  • Bank Nifty PCR unchanged at 0.74

मौजूदा लॉन्ग पोजिशन

  • Nifty Intraday and Closing SL 23250
  • Bank Nifty Intraday and Closing SL 53000

मौजूदा शॉर्ट पोजिशन

  • Nifty Intraday and Closing SL 23600
  • Bank Nifty Intraday and Closing SL 54150

नई पोजिशन: Nifty (BUY)

  • Aggressive Traders Buy Nifty in 23250-23375 range:
  • Strict SL 23100 Tgt 23415, 23465, 23550, 23600, 23675, 23750, 23800

नई पोजिशन: Nifty (SELL)

  • Aggressive Traders Sell Nifty in 23575-23725 range:
  • Strict SL 23100 Tgt 23415, 23465, 23550, 23600, 23675, 23750, 23800

नई पोजिशन: Bank Nifty (BUY)

  • Best range to Buy Bank Nifty 52600-52800:
  • SL 52500 Tgt 53200, 53450, 53700, 54100, 54225, 54450, 54550

नई पोजिशन: Bank Nifty (Sell)

  • Aggressive traders Sell Bank Nifty in 54100-54400 range:
  • SL 54600 Tgt 53700, 53550, 53450, 53200, 52800, 52700, 52600

F&O Ban Update

  • Already In Ban: SAIL
  • New In Ban: Nil
  • Out Of Ban: Nil
Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6