पीएम मोदी की दूसरी अपील का कितना असर? निफ्टी 23800 टूटने पर कितना बड़ा खतरा, जानिए अनिल सिंघवी की स्ट्रैटेजी

पश्चिम एशिया तनाव और पीएम मोदी की अपील के बाद सोमवार को बाजार में भारी बिकवाली रही. अब सवाल है कि PM मोदी की लगातार दूसरी अपील से कितना असर? निफ्टी, बैंक निफ्टी का अगला बड़ा सपोर्ट कहां? जानिए अनिल सिंघवी की आज की कमाई की स्ट्रैटेजी.
पीएम मोदी की दूसरी अपील का कितना असर? निफ्टी 23800 टूटने पर कितना बड़ा खतरा, जानिए अनिल सिंघवी की स्ट्रैटेजी

मार्केट गुरु अनिल सिंघवी की आज की स्ट्रैटेजी (Photo: Zee Business)

पश्चिम एशिया तनाव के चलते पीएम नरेंद्र मोदी की अपील के बाद सोमवार को शेयर बाजार में भारी बिकवाली रही. हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में निफ्टी 6 कारोबारी सत्रों के निचले स्तर पर चला गया और 23,800 के आसपास बंद हुआ. वहीं, बैंक निफ्टी 870 अंक टूटकर 54439 पर बंद हुआ. मंगलवार को बाजार खुलने से पहले गिफ्टी निफ्टी तेज गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. सोमवार को पीएम मोदी ने लगातार दूसरे दिन अपनी अपील दोहराई है. अब सवाल है कि निफ्टी 23800 टूटने पर कितना बड़ा खतरा? रुपया फिर से Life Low पर, कितनी चिंता? India VIX में उछाल से कमजोरी और बढ़ेगी? निफ्टी, बैंक निफ्टी का अगला बड़ा सपोर्ट कहां? जानिए मार्केट गुरु अनिल सिंघवी की आज के कारोबार की स्ट्रैटेजी.

24 घंटे में PM की दूसरी अपील

पीएम मोदी ने 24 घंटे में दूसरी बार देशवासियों से अपील की है कि- पेट्रोल-डीजल की खपत घटाएं,हालात सामान्य होने तक सोना ना खरीदें,कार पूलिंग को बढ़ावा दें, वर्क फ्रॉम होम/ऑनलाइन क्लास पर फोकस, विदेशी छोड़ स्वदेशी अपनाएं,विदेश यात्रा कम करें, खाने के तेल की खपत घटाएं, फर्टिलाइजर्स बिना नैचुरल फार्मिंग करें.

PM मोदी की दूसरी अपील से कितना असर?

  • PM का 24 घंटे में दूसरी बार अपील करना बेहद अहम
  • इससे साफ संकेत मिलता है कि सरकार डॉलर बचाने को लेकर बहुत सीरियस है
  • बाजार इससे ये मतलब निकालेगा कि सरकार का कुछ बड़ा एक्शन होने वाला है
  • कल ग्लोबल मार्केट्स ठीक थे, अमेरिका ने रिकॉर्ड High भी बनाया
  • उसके बावजूद कल निफ्टी 360 पॉइंट गिरा
  • आज फिर से 200 पॉइंट गैप-डाउन ओपनिंग के आसार
  • मतलब साफ है कि हमारे बाजार लोकल फैक्टर्स पर गिर रहे हैं
  • मजबूत कच्चा तेल तो Permanent समस्या है ही
  • Life Low पर रुपए का गिरना और भी निगेटिव
  • FIIs की बिकवाली ‘आग में घी’ ल रही है
  • PM मोदी ने डॉलर बचाने के कई उपाय बताए हैं
  • सबका अपने-अपने तरीके से उस पर पॉजिटिव या निगेटिव रिएक्शन है
  • लेकिन एक बड़ा डॉलर आउटफ्लो FIIs की बिकवाली से है
  • सरकार को उसे रोकने के लिए तुरंत कुछ करना चाहिए जिससे FIIs का मूड ठीक हो
  • STT और कैपिटल गेन टैक्स घटाने पर बड़े कदम उठाना जरूरी
  • भारत में बड़े विदेशी निवेश के लिए माहौल बनाना जरूरी

ईरान पर भड़के ट्रंप

  • ईरान के परमाणु प्रस्ताव को 'कचरा' कहा
  • ईरान न्यूक्लियर एनरिचमेंट सौंपने के वादे से पलट गया
  • लाइफ सपोर्ट पर सीजफायर, कभी भी टूट सकता है
  • ईरान के टालमटोल के बावजूद समझौते की संभावना बरकरार
  • ईरान ने कहा, हमारा प्रस्ताव मानने के अलावा US के पास विकल्प नहीं

निफ्टी पर 23800 क्यों है अहम लेवल?

  • अप्रैल के आखिरी हफ्ते में दो बार निफ्टी इंट्राडे में 23800 के पास पहुंचा
  • 30 अप्रैल का Low 23796
  • 24 अप्रैल का Low 23813
  • दोनों बार 3-4 दिनों में 2-3% तक की निफ्टी में रिकवरी आई
  • रिकवरी आई तो फिर से 24200-24400 रेंज में पहुंच सकता है निफ्टी
  • अगर 23800 के नीचे बंद हुआ तो अगला मजबूत सपोर्ट 23300-23550 रेंज में

बैंक निफ्टी पर 54200 क्यों है अहम लेवल?

  • बैंक निफ्टी ने 13 अप्रैल को 54356 का Low बनाया
  • बैंक निफ्टी अगले 5 दिनों में 5% दौड़ा
  • 5 मई को 54221 का Low बनाया
  • अगले दो दिनों में हुई 4% की तेजी
  • ऐसे में रिकवरी आई तो फिर से 56400-57400 रेंज में पहुंच सकता है बैंक निफ्टी
  • बैंक निफ्टी पर आखिरी मजबूत सपोर्ट 53700-54150 रेंज में

India VIX से तेजी पर ब्रेक लगने के संकेत?

  • India VIX में दूसरे दिन 10.1% का बड़ा उछाल, 18.55 पर बंद
  • India VIX ने 7 मई को दो महीनों के निचले स्तर 15.17 पर लिया सपोर्ट
  • India VIX में 100 DMA 15.62 के लेवल से आया उछाल
  • पिछली बार युद्ध शुरू होने के एक दिन पहले 27 फरवरी को India VIX था 100 DMA 11.20 पर
  • वहां से India VIX में 160% का उछाल आया और निफ्टी में 11% की गिरावट
  • इस बार फिर 100 DMA लेवल से आया तेज उछाल
  • तीन दिनों में ही निफ्टी 515 पॉइंट टूटा
  • अगर India VIX तेजी से बढ़ा तो बाजार में कमजोरी का डर
  • शुक्रवार को हमने साफ कहा था, India VIX से है बाजार के लिए गिरावट के संकेत

निफ्टी तीसरे दिन कमजोर

  • निफ्टी तीसरे दिन कमजोर, दूसरे दिन बनाया Lower High-Lower Low
  • इंट्राडे में 6 दिनों का Low 23799 छुआ
  • निफ्टी 18 दिनों के सबसे निचले स्तर 23815 पर हुआ बंद
  • 3 दिन बाद निफ्टी 50 DMA 23959 के नीचे बंद
  • बैंक निफ्टी दूसरे दिन कमजोर, दूसरे दिन बनाया Lower High-Lower Low
  • बैंक निफ्टी 22 दिनों के सबसे निचले स्तर 54439 पर बंद

Zee Business Live TV यहां पर देखें

आज के अहम संकेत

  • Global: Neutral
  • FII: Negative
  • DII: Positive
  • F&O: Neutral
  • Sentiment: Negative
  • Trend: Positive

निफ्टी के लिए अहम स्तर

  • Nifty 23550-23675 support zone, below that 23350-23475 strong Support zone
  • Nifty 23800-23900 higher zone, above that 23925-24000 strong Sell Zone

बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तर

  • Bank Nifty 53425-53700 support zone, below that 53025-53275 strong Support zone
  • Bank Nifty 54600-54800 higher zone, above that 54875-55075 strong Sell Zone
  • FIIs Long position at 11.60% Vs 12.39%
  • Nifty PCR at 0.76 Vs 0.93
  • Bank Nifty PCR at 0.81 Vs 0.86

मौजूदा लॉन्ग पोजिशन

  • Nifty Intraday and Closing SL 23700
  • Bank Nifty Intraday and Closing SL 54100

मौजूदा शॉर्ट पोजिशन

  • Nifty Intraday and Closing SL 24000
  • Bank Nifty Intraday and Closing SL 55100

नई पोजिशन: Nifty (SELL)

  • Sell Nifty:
  • SL 23900 Tgt 23725, 23675, 23600, 23550, 23475, 23400

नई पोजिशन: Nifty (BUY)

  • Aggressive Traders Buy Nifty in 23400-23550 range:
  • Strict SL 23300 Tgt 23600, 23675, 23725, 23775, 23800, 23850

नई पोजिशन: Bank Nifty (SELL)

  1. Sell Bank Nifty:
  2. SL 54600 Tgt 54150, 53700, 53425, 53275, 53200, 53025

नई पोजिशन: Bank Nifty (BUY)

Buy Bank Nifty only if it trades above 55300 with Strict SL 55000


F&O Ban Update

  • New In Ban: SAIL
  • Out Of Ban: Nil
  • Already In Ban: Nil
Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6