Top 9 Stocks Today: आज इन 9 शेयरों में होगा एक्शन, HDFC Life, Wipro, Angel One समेत ये शेयर रहेंगे फोकस में

आज बाजार खुलने से पहले कई बड़े शेयर खबरों के चलते फोकस में रहने वाले हैं. कहीं शानदार नतीजों का असर दिखेगा तो कहीं कमजोर गाइडेंस दबाव बना सकती है. ऐसे में आज का ट्रेड पूरी तरह स्टॉक-स्पेसिफिक रहने की उम्मीद है. आइए जानते हैं आज किन शेयरों पर रहेगी नजर.
Top 9 Stocks Today: आज इन 9 शेयरों में होगा एक्शन, HDFC Life, Wipro, Angel One समेत ये शेयर रहेंगे फोकस में

Top Stocks to Watch Today

Top 9 Stocks Today: आज बाजार खुलने से पहले कई बड़े शेयर खबरों के चलते फोकस में रहने वाले हैं. कहीं शानदार नतीजों का असर दिखेगा तो कहीं कमजोर गाइडेंस दबाव बना सकती है. ऐसे में आज का ट्रेड पूरी तरह स्टॉक-स्पेसिफिक रहने की उम्मीद है. आइए जानते हैं आज किन शेयरों पर रहेगी नजर.

HDFC Life: अनुमान के मुताबिक नतीजे

HDFC Life के नतीजे लगभग अनुमान के मुताबिक रहे हैं. कंपनी का ग्रॉस प्रीमियम 10% बढ़ा है, जबकि मुनाफे में 4% की बढ़त देखने को मिली. हालांकि APE ग्रोथ 6.7% रही, जो कंपनी के “early teens” टारगेट से थोड़ी कम है. ऐसे में शेयर में सीमित रिएक्शन देखने को मिल सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Wipro: कमजोर गाइडेंस, लेकिन बायबैक सपोर्ट

Wipro के नतीजे अनुमान से थोड़े कमजोर रहे और कंपनी की गाइडेंस भी निराशाजनक है. रेवेन्यू 2.9% बढ़ा. PAT 12% बढ़ा और EBIT मार्जिन 17.3% पर रहा. हालांकि, कंपनी ने ₹250 प्रति शेयर के भाव पर करीब ₹15,000 करोड़ के बायबैक को मंजूरी दी है. 5.7% इक्विटी बायबैक होने से शेयर को नीचे गिरने पर सपोर्ट मिल सकता है.

Angel One: दमदार प्रदर्शन

Angel One ने सभी पैरामीटर्स पर मजबूत नतीजे दिए हैं. रेवेन्यू 38% बढ़ा. मुनाफा 83.5% उछला. EBITDA मार्जिन 41% पर रहा. ऐसे में इस शेयर में आज मजबूत तेजी देखने को मिल सकती है.

Samman Capital: F&O से बाहर, ओपन ऑफर ट्रिगर

Samman Capital जुलाई सीरीज से F&O से बाहर हो जाएगी. इसके अलावा IHC का ₹139 प्रति शेयर के भाव पर ओपन ऑफर 17 से 30 अप्रैल तक खुलेगा. इस खबर से शेयर में हलचल संभव है.

VST Industries: शानदार नतीजे

VST Industries ने जबरदस्त ग्रोथ दिखाई है. रेवेन्यू 31% बढ़ा. मुनाफा 2.2 गुना बढ़ा. EBITDA 3 गुना बढ़ा. मार्जिन 45.6% पर रहा. यह स्टॉक आज पॉजिटिव रिएक्शन दे सकता है.

Waaree Renewable: ग्रोथ मजबूत, लेकिन मार्जिन दबाव

Waaree Renewable Technologies का रेवेन्यू 2.3 गुना और PAT 66% बढ़ा है, लेकिन मार्जिन 26.6% से घटकर 18.7% पर आ गया है. ऐसे में स्टॉक में मिला-जुला रुख देखने को मिल सकता है.

Hindalco: ग्लोबल संकेतों पर नजर

Hindalco पर नजर रहेगी क्योंकि ग्लोबल कंपनी Alcoa के नतीजे मिले-जुले रहे हैं. मुनाफा बेहतर रहा, लेकिन रेवेन्यू में गिरावट आई है. इसका असर मेटल शेयरों पर पड़ सकता है.

HDFC Bank: चेयरमैन और निवेश अपडेट

HDFC Bank में आज NRC मीटिंग होगी, जिसमें नए चेयरमैन के चुनाव पर चर्चा होगी. इसके अलावा बैंक HDFC Life में ₹1,000 करोड़ तक का निवेश करने जा रहा है. यह खबर दोनों शेयरों के लिए अहम है.

RVNL: बड़ा ऑर्डर ट्रिगर

RVNL को East Coast Railway से ₹968 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए L1 बिडर चुना गया है. कंपनी को बड़े स्टील ब्रिज बनाने का काम मिलेगा, जिसे 3 साल में पूरा करना होगा. यह खबर शेयर के लिए पॉजिटिव है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6