Stocks News: फार्मा से बैंकिंग तक हलचल, खबरों के दम पर ये 10 शेयर होने चाहिए आपके रडार पर

Stocks News: फार्मा, मेटल, बैंकिंग, FMCG और IT- लगभग हर सेक्टर में कुछ न कुछ ऐसा है, जो स्टॉक्स को मूव करा सकता है. ऐसे में जानना जरूरी है कि आज किन शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी.
Stocks News: फार्मा से बैंकिंग तक हलचल, खबरों के दम पर ये 10 शेयर होने चाहिए आपके रडार पर

आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्स. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Stocks News: सोमवार (6 अप्रैल) को आज बाजार में कई बड़े ट्रिगर्स हैं, ईरान-अमेरिका में बढ़ते तनाव के बीच बाजार में तेज उतार-चढ़ाव रहेगा. ऐसी कुछ खबरें भी हैं जिनका असर अलग-अलग सेक्टर्स पर दिख सकता है. फार्मा, मेटल, बैंकिंग, FMCG और IT- लगभग हर सेक्टर में कुछ न कुछ ऐसा है, जो स्टॉक्स को मूव करा सकता है. ऐसे में जानना जरूरी है कि आज किन शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी.

Pharma Stocks: राहत के बीच फोकस में

Sun Pharma, Lupin और Aurobindo Pharma आज फोकस में रह सकते हैं. अमेरिका ने पेटेंट दवाओं पर 100% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, लेकिन भारतीय कंपनियों के लिए राहत की बात यह है कि जेनेरिक और बायोसिमिलर दवाओं पर एक साल तक कोई टैरिफ नहीं लगेगा. इससे इन कंपनियों के बिजनेस पर तुरंत बड़ा असर नहीं पड़ेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

Metal Stocks: टैरिफ से बढ़ी चिंता

मेटल सेक्टर आज दबाव में रह सकता है. अमेरिका ने स्टील, एल्युमीनियम और कॉपर इंपोर्ट पर 50% टैरिफ लगाया है. हालांकि, कुछ प्रोडक्ट्स पर कम या जीरो टैरिफ की छूट भी दी गई है. इसके बावजूद, ग्लोबल ट्रेड टेंशन के चलते मेटल शेयरों में वोलैटिलिटी देखने को मिल सकती है.

Banking Stocks: मजबूत अपडेट्स का असर

HDFC Bank ने मजबूत ग्रोथ दिखाई है- AUM, एडवांसेस और डिपॉजिट्स सभी में डबल डिजिट बढ़त दर्ज की गई. RBL Bank भी चर्चा में है. बैंक को Emirates NBD द्वारा 74% हिस्सेदारी खरीदने के लिए RBI की मंजूरी मिल गई है, जो बड़ा ट्रिगर है. इसके अलावा AU Small Finance Bank और Bank of Baroda ने भी मजबूत बिजनेस अपडेट्स दिए हैं, जबकि Kotak Mahindra Bank और Union Bank of India के अपडेट्स मिक्स रहे.

Retail और FMCG: ग्रोथ स्टोरी जारी

Trent ने Q4 में 20% की ग्रोथ दर्ज की है और Westside व Zudio के स्टोर्स का तेजी से विस्तार किया है. Avenue Supermarts का रेवेन्यू भी 19% बढ़ा और कुल स्टोर्स की संख्या 500 तक पहुंच गई. Dabur से भी Q4 में steady growth की उम्मीद है, खासकर होम और पर्सनल केयर सेगमेंट में.

Healthcare और Real Estate: अपडेट्स से हलचल

Metropolis Healthcare ने Q4 में 23% रेवेन्यू ग्रोथ और बेहतर मार्जिन की जानकारी दी है. Sobha की सेल्स भी 11% बढ़ी है, जो रियल एस्टेट सेक्टर के लिए पॉजिटिव संकेत है.

Corporate Actions: Buyback और Deals

Aurobindo Pharma ने ₹1475 प्रति शेयर के भाव पर बायबैक को मंजूरी दी है, जो करीब 10% प्रीमियम पर है. Wipro भी खबरों में है. कंपनी सिंगापुर की Olam Group के IT बिजनेस Mindsprint का ₹3480 करोड़ में अधिग्रहण करेगी. साथ ही 8 साल का बड़ा IT कॉन्ट्रैक्ट भी मिला है, जिसकी वैल्यू ₹9000 करोड़ से ज्यादा हो सकती है.