Stocks in News: खबरों के दम पर आज इन शेयरों में रहेगी हलचल, मोटी कमाई के लिए बना सकते हैं रणनीति

Stocks in News Today: खबरों के लिहाज से आज कई शेयरों में हलचल देखने को मिलेगी. बाजार में खरीदारी से पहले ये लिस्ट देख सकते हैं.
Stocks in News: खबरों के दम पर आज इन शेयरों में रहेगी हलचल, मोटी कमाई के लिए बना सकते हैं रणनीति

खबरों के लिहाज से आज किन शेयरों में रहेगी हलचल, देखिए पूरी लिस्ट

Stocks in News Today: किसी भी कारोबारी दिन शेयर बाजार में काफी उथल-पुथल देखने को मिलती है. हालांकि शेयर बाजार में हलचल दिनभर की खबरों पर निर्भर करती है. जिन खबरों में ज्यादा दम होता है, उन्हीं से संबंधित शेयर या Stocks चढ़ते या उतरते हैं. अगर आप शेयर बाजार में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो पहले खबरों पर फोकस जरूर कर लें.

ज़ी बिजनेस के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट वरुण दुबे ने आज बताया कि खबरों के लिहाज से किन शेयरों पर नजर बनाकर रखनी है. वरुण दुबे ने बताया कि आज दिनभर खबरों के दम पर किन स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिलेगा.

Zee Business Hindi Live यहां देखें

15 सितंबर के दिन ये होंगे ट्रिगर्स

आज कैबिनेट की अहम बैठक है, यहां पर Auto PLI और Telecom पर कुछ ना कुछ अपडेट आ सकता है, इसलिए इन दोनों सेक्टरों के शेयरों पर नजर बनी रहेगी.

Emami Reality डीमर्जर कमिटी की बोर्ड बैठक है, तो यह शेयर फोकस में रहेगा.

Infosys के शेयर पर भी नजर बनी रहेगी, आज e-filing पोर्टल की दिक्कतों को कम की डेडलाइन दी गई थी. वरुण दुबे के मुताबिक आज इंफोसिस का शेयर दिनभर हरकत में रहेगा.

Air India के निजीकरण के लिए बोली की डेडलाइन आज है.

Sansera Engineering IPO पहले दिन 53 फीसदी भरा. इसके आईपीओ का प्राइस बैंड 734-744 रुपए प्रति शेयर है.

Shree Cement ने राजस्थान में अपना नया सीमेंट प्लांट लगाने का एलान किया है. इसके लिए 3500 रुपए का निवेश किया गया है. इसके अलावा ये सोलर प्लांट्स में 500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी.

Tata Steel मूडीज ने कंपनी की रेटिंग बढ़ाकर Ba1 कर दी है और आउटलुक स्टेबल रखा है.

eClerx Services की 17 सितंबर को बायबैक पर बोर्ड बैठक है.

Force Motors कंपनी अपनी नई 4*4 ऑफ रोड SUV फोर्स गुरखा को लॉन्च करने जा रही है. गाड़ी की कीमत 10-14 लाख रुपए होने का अनुमान लगाया गया है.

SBI बैंक ने बेस रेट और लैंडिंग रेट में कटौती की है और आज से ये दरें लागू हो जाएंगी.

Power Finance Corporation में UBS ने राइट्स इश्यू से अतिरिक्त 2.27 फीसदी हिस्सा खरीदा है.

Nippon India निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने 91,066 शेयर खुले बाजार में बेचे हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6