&format=webp&quality=medium)
पिछले 6 दिनों से पेट्रोल के दाम (petrol-diesel price) में लगातार बढ़ोतरी हो रही है (Reuters)
पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) की कीमतों में लगातार तेजी जारी है. मंगलवार को भी ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया है. आज पेट्रोल के दाम में 05 पैस प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. वहीं, डीजल की कीमतों में 11 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. बता दें कि पिछले 6 दिनों से पेट्रोल के दाम (petrol-diesel price) में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. बीते दिनों अमेरिकी सेना द्वारा किए गए मिसाइल हमले में ईरान का शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी मारा गया, जिसके बाद कच्चे तेल की कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है, जिसका सीधा असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ रहा है.
जानिए महानगरों में एक लीटर पेट्रोल-डीजल की कीमत-
सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं. पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है. इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
इस तरह जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां सुबह 06 बजे रेट जारी करती हैं. सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल-डीज़ल का रेट चेक करने के लिए आप 92249 92249 नंबर पर sms भेजकर भाव पता कर सकते हैं. इसके लिए आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा.