&format=webp&quality=medium)
टॉप कंपनियों के डूबे 3 लाख करोड़
शेयर बाजार में इस हफ्ते निवेशकों के चेहरे पर थोड़ी मायूसी रही. बाजार में आई गिरावट की वजह से देश की दिग्गज कंपनियों की सेहत बिगड़ गई है. सबसे ज्यादा चोट लगी है आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS को. इस एक हफ्ते के भीतर टीसीएस की झोली से 90,198.92 करोड़ रुपये फिसल गए. अब कंपनी की कुल मार्केट वैल्यू घटकर 9,74,043.43 करोड़ रुपये रह गई है.
लेकिन कहानी सिर्फ टीसीएस तक सीमित नहीं है. अगर हम टॉप 10 सबसे बड़ी कंपनियों की बात करें, तो उनमें से 6 कंपनियों की हालत पतली रही. इन 6 दिग्गजों ने मिलकर बाजार में अपनी 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की वैल्यू गवां दी है. बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स भी इस दौरान करीब 953.64 अंक यानी 1.14 फीसदी नीचे गिर गया.
बाजार में जब गिरावट आती है, तो बड़े पेड़ सबसे पहले हिलते हैं. टीसीएस के साथ-साथ इंफोसिस को भी करारा झटका लगा है. इंफोसिस की मार्केट वैल्यू 70,780.23 करोड़ रुपये घटकर 5,55,287.72 करोड़ रुपये पर आ गई. आईटी शेयरों में आई इस बिकवाली ने पूरे बाजार का मूड खराब कर दिया.
| TCS (टाटा कंसल्टेंसी) | 90,198.92 | 9,74,043.43 |
| Infosys (इंफोसिस) | 70,780.23 | 5,55,287.72 |
| HDFC Bank (एचडीएफसी बैंक) | 54,627.71 | 13,93,621.92 |
| Reliance Industries (रिलायंस) | 41,883.00 | 19,21,475.79 |
| LIC (एलआईसी) | 23,971.74 | 5,46,226.80 |
| Bharti Airtel (एयरटेल) | 19,244.61 | 11,43,044.03 |
सिर्फ आईटी ही नहीं, प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी (HDFC) बैंक को भी नुकसान उठाना पड़ा. बैंक की वैल्यू 54,627.71 करोड़ रुपये कम होकर 13,93,621.92 करोड़ रुपये रह गई. वहीं, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैल्यू में भी 41,883 करोड़ रुपये की सेंध लगी है.
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) और टेलीकॉम दिग्गज भारती एयरटेल भी इस गिरावट से खुद को बचा नहीं पाए. एलआईसी की वैल्यू 23,971.74 करोड़ रुपये कम हुई, तो भारती एयरटेल को भी 19,244.61 करोड़ रुपये का घाटा हुआ. निवेशकों के बीच छाई सुस्ती ने इन कंपनियों के मार्केट कैप को काफी नीचे धकेल दिया.
जहां एक तरफ दिग्गज कंपनियां घुटने टेक रही थीं, वहीं सरकारी बैंक एसबीआई (SBI) ने सबको हैरान कर दिया. एसबीआई इस हफ्ते का सबसे बड़ा हीरो बनकर उभरा. बैंक की मार्केट वैल्यू में 1,22,213.38 करोड़ रुपये का जबरदस्त उछाल आया. अब एसबीआई की वैल्यू 11,06,566.44 करोड़ रुपये हो गई है.

एसबीआई के अलावा बजाज फाइनेंस, एलएंडटी (L&T) और आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक ने भी मुनाफे का स्वाद चखा. बजाज फाइनेंस ने अपनी वैल्यू में 26,414.44 करोड़ रुपये जोड़े, जबकि एलएंडटी की वैल्यू 14,483.9 करोड़ रुपये बढ़ी.
इतनी उथल-पुथल के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज का दबदबा बरकरार है. 19,21,475.79 करोड़ रुपये की वैल्यू के साथ रिलायंस देश की नंबर वन कंपनी बनी हुई है. इसके बाद लिस्ट में ये कंपनियां शामिल हैं-
| 1 | रिलायंस इंडस्ट्रीज |
| 2 | एचडीएफसी बैंक |
| 3 | भारती एयरटेल |
| 4 | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) |
| 5 | आईसीआईसीआई बैंक |
| 6 | टीसीएस (TCS) |
| 7 | बजाज फाइनेंस |
| 8 | लार्सन एंड टुब्रो (L&T) |
| 9 | इंफोसिस |
| 10 | एलआईसी (LIC) |
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 इस हफ्ते किस कंपनी को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है?
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, जिसकी मार्केट वैल्यू 90,198.92 करोड़ रुपये घट गई.
Q2 बाजार में इस हफ्ते की सबसे बड़ी गेनर कंपनी कौन सी रही?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) इस हफ्ते का सबसे बड़ा गेनर रहा, जिसकी वैल्यू में 1,22,213.38 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की गई.
Q3 रिलायंस इंडस्ट्रीज की ताजा मार्केट वैल्यू क्या है?
रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू 41,883 करोड़ रुपये घटने के बाद अब 19,21,475.79 करोड़ रुपये है.
Q4 टॉप 10 कंपनियों में से कितनी कंपनियों की वैल्यू में गिरावट आई है?
टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू में इस हफ्ते गिरावट आई है.
Q5 इंफोसिस की मार्केट वैल्यू में कितनी कमी आई है?
इंफोसिस की मार्केट वैल्यू 70,780.23 करोड़ रुपये घटकर 5,55,287.72 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है.