&format=webp&quality=medium)
बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 182 अंकों की तेजी के साथ 41,149 के स्तर पर खुला है.
शेयर बाजार ने अच्छी तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की है. ग्लोबल मार्केट (Global Market) में तेजी का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 182 अंकों की तेजी के साथ 41,149 के स्तर पर खुला है. वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स (Nifty index) 63 अंकों की बढ़त के साथ 12,119 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. बैंक निफ्टी (Bank nifty) भी 149 अंकों की तेजी का साथ 30,910 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. बाजार में अच्छी खरीदारी हो रही है.
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो बुधवार को टाटा मोटर्स (Tata motors), टाटा स्टील (Tata Steel), जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel), इंफ्राटेल (Infratel), वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited), ब्रिटानिया, अडानी पोर्ट्स (Adani ports) और कोल इंडिया (Coal India) के शेयर्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. इसके अलावा रेड्डी, टीसीए (TCS), सिप्ला (Cipla), सन फार्मा और एचडीएफसी के शेयर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं.
जानिए एक्सपर्ट की राय
एक्सपर्ट सिमी भौमिक (SEBI registered technical share market analyst) ने कहा, "इस समय बाजार में तेजी है. निफ्टी 12,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी के लगभग 12,200 के स्तर तक पहुंचने के बाद इंडेक्स में कुछ सुधार हो सकता है. सिमी भौमिक निवेशकों को डिप्स स्ट्रैटेजी में खरीदारी करने की सलाही दी है. उन्होंने कहा इस समाय निफ्टी 12,050 से 12,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो इस समय निवेशक बाजार में अच्छा पैसा बना सकते हैं.
हरे निशान पर कर रहे कारोबार
सेक्टोरियल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. बीएसई ऑटो, बैंक निफ्टी, तैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबिल्स, बीएसई एफएमसीजी, बीएसई हेल्थकेयर, बीएसई आईटी, बीएसई मेटल, ऑयल एंड गैस, बैंक पीएसयू, बीएसई टेक सेक्टर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. आज बाजार में खरीदारी हावी है, जिसके कारण सभी सेक्टर हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं.
बीएसई स्मॉलकैप, मिडकैप में हो रही खरीदारी
बीएसई स्मॉलकैप, मिडकैप और CNX मिडकैप इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 88.20 अंकों की तेजी के साथ 14910.48 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा मिडकैप इंडेक्स 142.84 अंकों की तेजी के साथ 15820.51 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं, CNX मिडकैप इंडेक्स 160.00 अंकों की तेजी के साथ 18392.40 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
10 पैसे मजबूत खुला रुपया
बाजार में रुपए की शुरुआत आज मजबूती के साथ हुई है. डॉलर के मुकाबले रुपया आज 10 पैसे की मजबूती के साथ 71.23 के स्तर पर खुला है. वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे मजबूत होकर 71.33 के स्तर पर बंद हुआ था.