Tata Motors Q2 Results: कंपनी का घाटा बढ़कर 4415 करोड़; खर्च बढ़ने, सेमीकंडक्‍टर की शॉर्टेज का असर

Tata Motors Q2FY22 Results:  खर्च बढ़ने और सेमीकंडक्टर की कमी से ब्रिटिश यूनिट जेएलआर (JLR)  की कम बिक्री से कंपनी का घाटा बढ़ा है.
Tata Motors Q2 Results: कंपनी का घाटा बढ़कर 4415 करोड़; खर्च बढ़ने, सेमीकंडक्‍टर की शॉर्टेज का असर

(Image: Reuters) 

Tata Motors Q2FY22 Results: ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) का कंसॉलिडेटेड नेट लॉस चालू वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में बढ़कर 4,415.54 करोड़ रुपये पहुंच गया. खर्च बढ़ने और सेमीकंडक्टर की कमी से ब्रिटिश यूनिट जेएलआर (JLR) की कम बिक्री से कंपनी का घाटा बढ़ा है. टाटा मोटर्स ने सोमवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि पिछले वित्त वर्ष 2020-21 की इसी तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट लॉस यानी शुद्ध घाटा 307.26 करोड़ रुपये था.

टाटा मोटर्स का खर्च बढ़ा

टाटा मोटर्स के मुताबिक, कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्‍यू सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही में 61,378.82 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 53,530 करोड़ रुपये था. कंपनी का खुल खर्च जुलाई-सितंबर 2021 तिमाही में 65,712.83 करोड़ रुपये रहा. एक साल पहले 2020-21 की सितंबर तिमाही में कुल खर्च 54,982.77 करोड़ रुपये था.

JLR की इनकम घटी

कंपनी की ब्रिटिश यूनिट जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की इनकम 3.9 अरब पाउंड रही. वहीं, टैक्‍स पूर्व नुकसान 30.2 करोड़ पाउंड दर्ज किया गया. जेएलआर की थोक बिक्री सितंबर 2021 तिमाही में 12.8 फीसदी घटकर 64,032 यूनिट रह गई. इसके अलावा रिटेल सेल्‍स (चीन का ज्‍वाइंट वेंचर समेत) 18.4 फीसदी घटकर 92,710 यूनिट रहा. सेमीकंडक्‍टर की शॉर्टेज और रिटेलर्स के पास कम इन्‍वेंट्री का असर रिटेल सेल्‍स पर साफ तौर पर दिखाई दिया.

Zee Business Hindi Live यहां देखें

स्‍टैंडअलोन नुकसान कम हुआ

टाटा मोटर्स लिमिटेड का सितंबर 2021 तिमाही में स्‍टैंडअलोन लॉस घटकर 659.33 करोड़ रुपये पर आ गया. सितंबर 2020 तिमाही में यह घाटा 1,212.45 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी की स्‍टैंडअलोन ऑपरेटिंग रेवेन्‍यू 10,996.02 करोड़ रुपये रह, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 5,594.60 करोड़ रुपये रहा था. Q2FY22 में होलसेल्‍स (एक्‍सपोर्ट समेत) 56.3 फीसदी उछलकर 1,71,823 यूनिट हो गया.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6